एक्सप्लोरर

डायबिटीज के मरीज इस तरह खाएं आम, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर लेवल

गर्मी में आम खाने का मन सभी का करता है. ऐसे में डायबिटीज के मरीज भी आम खा सकते हैं. हालांकि आम खाते वक्त आपको इन बातों का ध्यान रखना जरूरी है.

गर्मी में आम खाना सभी को खूब पसंद होता है. आम बहुत ही स्वादिष्ट और सेहतमंद फल भी है. रसीले और मीठे आम देखकर खुद को कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में जिन लोगों का ब्लड शुगर बढ़ा होता है उन्हें समझ नहीं आता कि आम खाएं या नहीं. डायबिटीज के मरीज को हमेशा इस बात का डर रहता है कि कहीं आम खाने से डायबिटीज और न बढ़ जाए. आम में नेचुरल स्वीटनेस काफी ज्यादा होती है. ऐसे में मधुमेह के रोगियों को बड़ा ही सोच-समझकर आम खाने चाहिए. 

एक कप आम में पोषक तत्व?
आम में कई विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं. 1 कप कटे हुए आम में 99 कैलोरी, 1.4 ग्राम प्रोटीन, 2.6 ग्राम फाइबर, 67% विटामिन C, 25 ग्राम कार्ब, 22.5 ग्राम शुगर, 18% फोलेट, 10% विटामिन E और 10% विटामिन A होता है. इसके अलावा कैल्शियम, जिंक, आयरन और मैग्नीशियम भी होता है.  
 
आम खाने से डायबिटीज में क्या असर पड़ता है?
डायबिटीज के मरीज को आम बहुत सीमित मात्रा में खाने की सलाह दी जाती है. आम में मिठास होने की वजह से ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा रहता है. हालांकि, आम में एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर भी होता है जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है. आम में पाया जाने वाला फाइबर ब्लड शुगर अवशोषित करने की प्रक्रिया को धीमा कर देता है. हालांकि आम में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट ब्लड शुगर से बढ़ने वाले तनाव को कम करते हैं. आम से शरीर में कार्ब्स बनते हैं और ब्लड शुगर कंट्रोल करने में आसानी होती है.
 
आम का ग्लाइसेमिक इंडेक्स क्या है?
खाद्य पदार्थ का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) रैंक से पता चलता है  इसे 0-100 के स्केल पर मापा जाता है, जिसमें 55 तक की रैंक वाले खाद्य पदार्थ कम शुगर वाले माने जाते हैं. आम का ग्लाइसेमिक इंडेक्स रैंक 51 है यानी शुगर के मरीज भी इसे सीमित मात्रा में खा सकते हैं.
 
डायबिटीज में आम खाते वक्त बरतें सावधानी

  • एक साथ बहुत ज्यादा मात्रा में आम खाने से बचें.
  • आप पहले 1/2 कप आम खाकर चेक कर लें कि ब्लड शुगर बढ़ता है या नहीं.
  • आपको अपने ब्लड शुगर के हिसाब से आम खाने की मात्रा निर्धारित करनी है. 
  • डायबिटीज के मरीजों को आम प्रोटीन के साथ खाना चाहिए. इससे डाइट बैलेंस रहती है.  
  • आप आम के साथ प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थ उबले अंडे, चीज़ या नट्स खा सकते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: गर्मी में इन फलों को खाकर घटाएं वजन, डाइटिंग की नहीं पड़ेगी जरूरत

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Malaria Test : मलेरिया टेस्ट कब कराना चाहिए? एक्सपर्ट से जानिए सही समय और जांच के तरीके
मलेरिया टेस्ट कब कराना चाहिए? एक्सपर्ट से जानिए सही समय और जांच के तरीके
सुबह सिर्फ 10 मिनट का ये योगा बदल देगा आपका दिन, एनर्जी, फोकस और फिटनेस तीनों में होगा फायदा 
सुबह सिर्फ 10 मिनट का ये योगा बदल देगा आपका दिन, एनर्जी, फोकस और फिटनेस तीनों में होगा फायदा 
Oral Cancer Treatment: अल्ट्रासाउंड से हो सकता है ओरल कैंसर सेल्स का खात्मा, इस स्टडी ने जगाई उम्मीद
अल्ट्रासाउंड से हो सकता है ओरल कैंसर सेल्स का खात्मा, इस स्टडी ने जगाई उम्मीद
Male Fertility: सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'होर्मुज को अखाड़ा न बनाएं, नहीं तो...', UK और फ्रांस पर भड़का ईरान, दे डाली खुली धमकी
'होर्मुज को अखाड़ा न बनाएं, नहीं तो...', UK और फ्रांस पर भड़का ईरान, दे डाली खुली धमकी
बिहार में जनता को फौरन न्याय दिलाने के लिए सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा कदम, लिया ये फैसला
बिहार में जनता को फौरन न्याय दिलाने के लिए सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा कदम, लिया ये फैसला
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
अगली फसल देगी डबल मुनाफा, बस अभी से खेत में कर लें यह एक छोटा सा काम
अगली फसल देगी डबल मुनाफा, बस अभी से खेत में कर लें यह एक छोटा सा काम
Embed widget