एक्सप्लोरर

मोटापे से हैं परेशान तो इन हेल्दी आदतों को करें फॉलो, जल्द मिलेगी मोटापे से निजात

आजकल लोग मोटापे की परेशानी को दूर करने के लिए डॉक्टर के पास जाकर लाखों रुपये खर्च कर देते हैं. लेकिन कुछ आसान से घरेलू उपाय से मोटापे की समस्या से आसानी से निजात पाया जा सकता है.

नई दिल्ली: आज के वक्त में लगातार बदलती लाइफ स्टाइल के कारण लोगों में मोटापा एक आम समस्या हो गई है. एक बार वजन बढ़ने के बाद उसे कम करना काफी मुश्किल होता है. आगे जाकर ये मोटापा कई बीमारियों की वजह भी बनता है. बहुत बार तो इसकी वजह से हार्ट अटैक जैसी समस्याएं भी आती हैं. मोटापे की इस परेशानी को दूर करने के लिए लोग अक्सर डॉक्टर के पास जाकर लाखों रुपये खर्च कर देते हैं. लेकिन कुछ आसान से घरेलू उपाय से मोटापे की समस्या से आसानी से निजात पाया जा सकता है.

पानी पीते वक्त रखें इन बातों का ध्यान

पानी पीते वक्त कभी पानी को एक घूंट में नहीं पीना चाहिए बल्कि इसे सिप-सिप करके पीना चाहिए. इस तरह पानी पीने से हमारे मुंह की लार हमारे पेट में अधिक मात्रा में पहुंचती है जिससे खाना पचाने में आसानी होती है. इसके अलावा फ्रिज में रखा ठंड़ा पानी पीने से बचना चाहिए. सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीना चाहिए. खाना खाने से पहले और बाद में आधा घंटा पानी पीने से बचना चाहिए. रोजाना 3 से 4 लीटर पानी पीना चाहिए.

नींबू, शहद और अजवाइन भी हो सकते हैं मददगार

सुबह-सुबह हल्के से गर्म पानी में नींबू पीना भी वजन घटाने में मददगार होता है. साथ ही नींबू की चाय भी वजन घटाने में सहायक होती है. इसके अलावा अजवाइन भी मोटापा कम करने के लिए फायदेमंद है. खाना खाने से पहले अजवाइन का पानी पीने से पाचन क्रिया ठीक रहती है. साथ ही गर्म पानी में शहद डालकर पीने से भी मोटापे की परेशानी से तेजी से निजात मिलता है.

योग है एक अच्छा विकल्प

अगर किसी ने बिना एक्सरसाइज के मोटापा कम कर भी लिया है तो हो सकता है कि यह ज्यादा दिन के लिए कारगर ना हो. इसके लिए एक्सरसाइज करना सबसे जरूरी है. इसके लिए योगा एक अच्छा विकल्प है. साथ ही स्विमिंग को भी सबसे अच्छी एक्सरसाइज में से एक माना जाता है. इसके साथ सुबह और शाम को आधा घंटा घूमने को अपनी आदत में शामिल करें.

इन सब के अलावा भी कुछ हेल्दी आदतों को फॉलो करके भी मोटापे को रोका जा सकता है

  1. मीठा खाने की आदत पर कंट्रोल कर मोटापे की परेशानी को बहुत हद तक कम किया जा सकता है.
  2. दोपहर में खाने के बाद शाम को जब भी खाना खाए तो 4 से 5 पांच घंटे का फासला रखें. साथ ही रात को सोने से 3 से 4 घंटा पहले ही खाना खा लें.
  3. सुबह पेट भर खाना खाएं, दोपहर को सुबह के खाने का आधा और रात के वक्त सुबह के खाने का एक तिहाई खाए.
  4. खाने में हेल्दी फूड जैसी हरी सब्जियां, फल, सलाद और रोटी ज्यादा खाएं
  5. चावल खाने पर कंट्रोल रखें क्योंकि चावल जल्द ही पच जाता है जिससे बार-बार भूख लगती है.
  6. रात के समय, समय से नींद लें, क्योंकि देर से सोने के कारण पाचन की प्रक्रिया प्रभावित होती है जिससे शरीर में चर्बी बढ़ जाती है.
  7. हफ्ते में कम से कम एक दिन भूखा रहने की कोशिश करें, जिससे हफ्ते भर में जो खाया गया वो ठीक से पच सके.

दिल की बीमारी को निमंत्रण है यो-यो वेट लॉस थेरेपी, बढ़ जाता है स्ट्रोक का खतरा

World Obesity Day 2018: जानें मोटापा बढ़ने से आपको क्या-क्या दिक्कतें आ सकती हैं

World Obesity Day: मां बनने की तैयारी कर रही हैं तो पहले करें वजन कम

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget