एक्सप्लोरर

कोरोना के साथ इस गर्मी में डेंगू से भी रहना है सावधान, जानें शुरुआती लक्षण

डेंगू संक्रमण गर्मियों में मच्छरों उपस्थिति के कारण होता है. इसलिए इससे बचने के लिए आपको आवश्यक सावधानी बरतना महत्वपूर्ण हो जाता है,

गर्मियों के आते ही कई सारी बीमारियां तेजी से आपको अपनी चपेट में लेने लगती हैं. गर्मियों के मौसम में डेंगू एक सबसे ज्यादा फैलने वाली बीमारी है, जिससे लोग सबसे ज्यादा संक्रमित होते है. गर्मियों में मच्छरों उपस्थिति के कारण इस बीमारी की संभावना  कई गुना बढ़ जाती है. इसलिए इससे बचने के लिए आपको आवश्यक सावधानी बरतने बहुत अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है, तो आइए आज हम आपको डेंगू के कुछ ऐसे शुरुआती लक्षणों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें पहचानना आपके लिए बहुत आवश्यक है.

कैसे पहचानें डेंगू के शुरुआती लक्षण

बुखार आना डेंगू का पहले लक्षणों में से एक है अचानक तेज बुखार आना. डेंगू बुखार में आपको ठंड महसूस होती है और बदन टूटा हुआ महसूस होने लगता है. इसके साथ ही आपको अधिक से अधिक थकान महसूस होती है. शुरुआत में आपको हल्का बुखार होता है और आपके शरीर का तापमान 100-102 °F तक हो सकता है. ऐसे में आपको तुरंत ही डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.

आंखों में दर्द होना आंखों में दर्द डेंगू के बुखार का एक काफी अलग ही लक्षण है, जो इसे अन्य बुखार से अलग बनाता है. इसमें आपको लगातार अपनी आंखों के बीच में भारीपन महसूस होता है, जो आसानी से बिल्कुल भी दूर नहीं होता है. बुखार के साथ आंखों में निरंतर ऐसा दर्द होना एक सीधा संकेत होता है कि आपको डेंगू बुखार हो सकता है जिसकी आपको जांच करवानी चाहिए.

सिरदर्द होना डेंगू में आप सिर में दर्द भी महसूस कर सकते हैं. ऐसे में आपको कुछ ऐसा दर्द का अनुभव होता है जो आपके मस्तिष्क से टकराता है और फिर खोपड़ी के पीछे तक चला जाता है. यह एक संकेत है कि आप डेंगू से संक्रमित हैं. इस बुखार के दौरान आपको एक अलग तरह का जोड़ों के दर्द का भी महसूस हो सकता है, जिसमें आपको हर वक्त थका हुआ महसूस होता है.

त्वचा पर चकत्ते पड़ना डेंगू में आपकी त्वचा पर लाल रंग के सपाट चकत्ते हो जाते हैं. आपको बुखार होने के 2-3 दिनों के अंदर ही ये चकत्ते हो सकते हैं. ये आपके शरीर पर कहीं भी हो सकते हैं और अक्सर इनमें खुजली भी होती है. ये आपकी त्वचा पर खसरे की तरह नजर आते हैं और बीमारी के होने के बाद सामने नजर आने लगते हैं.

जी मचलने की समस्या डेंगू से संक्रमित होने पर आपको मतली की भावना लगातार परेशान कर सकती है. ऐसे में आपको पेट दर्द के साथ उल्टी भी हो सकती है. इसलिए, ऐसे में आप अपने डॉक्टर से संपर्क करें. अपने प्लेटलेट काउंट को बढ़ाने के लिए भरपूर मात्रा में रसीले पदार्थ जैसे पानी, नारियल पानी और जूस पीएं.

Health Tips: दूध के इस्तेमाल से आप अपनी स्किन का रख सकते हैं खास ख्याल, जानिए कैसे

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Seasonal Flu: सीजनल फ्लू हो जाए तो क्या खाना चाहिए, किससे होगी फास्ट रिकवरी?
सीजनल फ्लू हो जाए तो क्या खाना चाहिए, किससे होगी फास्ट रिकवरी?
World Lung Cancer Day: भारत में लंग कैंसर के 50% मरीज नॉन स्मोकर्स, फिर क्यों हो रहे बीमार?
भारत में लंग कैंसर के 50% मरीज नॉन स्मोकर्स, फिर क्यों हो रहे बीमार?
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Alzheimer Early Detection: एआई टेस्ट से अल्जाइमर का जल्दी लगेगा पता, महंगे स्कैन से मिलेगी राहत
एआई टेस्ट से अल्जाइमर का जल्दी लगेगा पता, महंगे स्कैन से मिलेगी राहत

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
Embed widget