एक्सप्लोरर

इन सामन्य लक्षणों को ना करें इग्नोर करने की गलती, हो सकती है कैंसर जैसी बड़ी बीमारी

ये बात कहना गलत नहीं होगा कि कोई भी लक्षण जब तक गंभीर ना हो जाए तब तक उसे सीरियस ना लेना एक ह्यूमन टेडेंसी है. कैंसर भी एक ऐसी ही गंभीर बीमरी है,जिसकी शुरुआत साधारण लक्षणों से होती है.

हम बहुत बार शरीर में हो रहे सामान्य से बदलाव या लक्षण को इग्नोर कर देते हैं. लेकिन यही बदलाव आगे चल के बड़ी बीमारी की वजह हो सकती है. सांस लेने में परेशानी, थकान, वेट कम होना, बालों का झड़ना कुछ ऐसे ही लक्षण हैं जिसे हम नॉर्मल समझ कर छोड़ देते हैं और अपने लाइफस्टाइल में गड़बड़ी या मौसमी बदलाव से जोड़ देते हैं. ऐसा ही कुछ हम कैंसर के लक्षण के साथ भी करते हैं. 

ये बात कहना गलत नहीं होगा कि कोई भी लक्षण जब तक गंभीर ना हो जाए तब तक उसे सीरियस ना लेना एक ह्यूमन टेडेंसी है. कैंसर भी एक ऐसी ही गंभीर बीमरी है,जिसकी शुरुआत साधारण लक्षणों से होती है. कैंसर के कई प्रकार होते हैं, जिन्हें पहचाना जाना मुशकिल होता है. आइए जानते हैं कैंसर के शुरुआती लक्षण के बारे में.

क्या कहता है WHO ? 

वैश्विक स्तर पर कैंसर मृत्यु का दूसरा प्रमुख कारण है. WHO द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान में दुनिया भर में प्रत्येक वर्ष 10 मिलियन कैंसर के नए मामले सामने आते हैं. डब्ल्यूएचओ के अनुसार भारत में हर 10 भारतीयों में से एक को पूरे जीवनकाल में कैंसर होने की संभावना रहती है और 15 में से एक व्यक्ति की मौत कैंसर के कारण होती है. डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट में भारत से हैरान करने वाले आंकड़े सामने आए हैं. 

1. भारत में हर साल 16 मिलियन कैंसर से संबंधित नए मामले दर्ज किए जाते हैं. 
2. लगभग 7,84,800 लोगों की मौत कैंसर के कारण होती है.
3. भारत में होने वाले छह मुख्य कैंसर में ब्रेस्ट कैंसर, माउथ कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, लंग कैंसर, पेट का कैंसर और कोलोरेक्टल कैंसर शामिल है.

कैंसर के शुरुआती लक्षण 

1. बेवजह वजन कम होना

अगर आपका बीना किसी वजह से वजन कम होता जा रहा है तो आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए. अगर पिछले कुछ दिनों में आपका वजन 4-5 किलोग्राम या इसे अधिक वजन कम हुआ है, तो सतर्क हो जाना चाहिए क्योंकि दुर्लभ मामलों में यह कैंसर का पहला संकेत हो सकता है.

2. शरीर में गांठ दिखना

प्रिवेंशन में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक अगर शरीर में अचानक कोई गांठ उभर आए तो उसे इग्नोर करना खतरनाक हो सकता है. यही गांठ धीरे-धीरे शरीर में कैंसर या सिस्ट का रूप ले लेती है. कई बार गांठ खुद से ठीक भी हो जाती है लेकिन अगर इसमें दर्द या खून निकले तो उसे तुरंत डॉक्टर को दिखाएं. 

3. त्वचा का रंग बदलना

त्वचा शरीर का सबसे बड़ा हिस्सा होता है और यह कई तरह से प्रभावित हो सकता है. पीलिया एक लक्षण है जो कैंसर का संकेत दे सकता है. पीलिया के कोई भी लक्षण दिखाई देने पर अपने डॉक्टर से संपर्क करें. 

4. लगातार खांसी आना 

मौसम में बदलाव के कारण लोग खांसी जैसी समस्या का सामना करते हैं. ऐसे में लगातार खांसी आने की वजह से सीने से दर्द होना कैंसर का संकेत हो सकता है. अगर आपको लंबे समय से खांसी आ रही है तो यह लंग्स या थायरोइड कैंसर के लक्षण हो सकते हैं. ऐसे किसी लक्षण को इग्नोर बिलकुल ना करें. 

5. बाउल मूवमेंट और ब्लैडर फंक्शन में बदलाव

कब्ज, दस्त, मल में खून आना कोलोरेक्टल कैंसर के संकेत हो सकते हैं. पेशाब करते समय दर्द के साथ खून आना ब्लैडर (bladder cancer) और प्रोस्टेट कैंसर (prostate cancer) के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं.

कैंसर के स्टेज

कैंसर को पांच स्टेज में विभाजित किया गया है. कैंसर का स्टेज आपको कैंसर कितना गंभीर रूप ले चुका है ये बताता है. 

1. स्टेज 0 (Stage 0)-  यह दर्शाता है कि आपको कैंसर नहीं है. हालांकि, शरीर में कुछ असामान्य सेल्स मौजूद होती है, जो कैंसर में विकसित हो सकती हैं.

2. स्टेज 1 (Stage I)- इस स्टेज में ट्यूमर छोटा होता है और कैंसर कोशिकाएं केवल एक क्षेत्र में फैलती हैं.

3. स्टेज 1 और 2 (Stage II and III)- पहले और दूसरे स्टेज में ट्यूमर का आकार बड़ा हो जाता है और कैंसर कोशिकाएं पास स्थित अंगों और लिम्फ नोड्स में भी फैलने लगती हैं.

4. स्टेज 4 ((Stage IV)- यह कैंसर का आखिरी और बेहद खतरनाक स्टेज होता है, जिसे मेटास्टेटिक कैंसर (metastatic cancer) भी कहते हैं. इस स्टेज में कैंसर शरीर के दूसरे अंगों में फैलना शुरू कर देता है.

कैंसर का इलाज 

डॉक्टर कैंसर के प्रकार, स्थान या अवस्था के आधार पर इलाज का विकल्प (Cancer treatment) तय कर सकता है. आमतौर पर, कैंसर के उपचार में मुख्य रूप से सर्जरी, कीमोथेरेपी, रेडिएशन, हार्मोन थेरेपी, इम्यूनोथेरेपी और स्टेम सेल ट्रांसप्लांट्स शामिल हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: पीरियड्स पेन से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, 10 मिनट में छू-मंतर हो जाएगा दर्द

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ghee Purity Test: बाजार से खरीदा देसी घी असली है या नकली, देसी तरीकों से कैसे पहचानें?
बाजार से खरीदा देसी घी असली है या नकली, देसी तरीकों से कैसे पहचानें?
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे अस्पताल, 30 दिन में इंफेक्शन से 77% की मौत
मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे अस्पताल, 30 दिन में इंफेक्शन से 77% की मौत
World Stroke Day: क्या मोबाइल-लैपटॉप से हो सकता है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया सच
क्या मोबाइल-लैपटॉप से हो सकता है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया सच

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
Embed widget