एक्सप्लोरर

Bad Habits Leads Joint Pain: रोजाना की इन गलत आदतों से हम जॉइंट पेन को देते हैं न्योता, आज से ही छोड़ दें

हम अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में हम कुछ ऐसा करते हैं जिसकी वजह से हम ना चाहते हुए भी जॉइंट पेन के शिकार हो जाते हैं. अगर इनमें हम थोड़ा सुधार कर लें तो इस समस्याओं से खुद को बचा सकते हैं

Health Tips:जोड़ों का दर्द ( Joint Pain) आजकल हर युवा नौजवान को सता रहा है, हालांकि पहले ये बूढ़े बुजुर्गों में देखा जाता था. क्योंकि बुढ़ापे में अक्सर शरीर कमजोर हो जाती है तो जॉइंट पेन होना लाजमी है,लेकिन इन दिनों नौजवानों में भी जोड़ों का दर्द चरम पर है. इसकी वजह है कुछ गलत आदतें. अपने रोजमर्रा की जिंदगी में हम कुछ ऐसा करते हैं जिसकी वजह से हम ना चाहते हुए भी जॉइंट पेन के शिकार हो जाते हैं. अगर इनमें हम थोड़ा सुधार कर लें तो इस समस्याओं से खुद को बचा सकते हैं. आइए जानते हैं वो कौन सी गलती है जिसे करने से हमें बचना चाहिए.

मोबाइल फोन का इस्तेमाल: मोबाइल फोन ज्वाइंट पेन ( Joint Pain) की एक सबसे बड़ी वजह है, स्टडी बताती है कि मोबाइल के आने से ये समस्या बढ़ी है.इसकी वजह से कलाई के जॉइंट्स का दर्द, उगलियों के ज्वाइंट्स में दर्द, गर्दन का दर्द जैसे समस्या बढ़ी है. कोशिश करें कि आप कम टाइपिंग करें, वॉइस नोट के जरिए भी आपको बातचीत कर सकते हैं. ज्यादा गर्दन झुकी रहने की वजह से हमारे स्पाइन का कर्व गड़बड़ाता है और गर्दन के दर्द की समस्या पैदा करता है. सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस जैसी समस्या हो सकती है.

धूप ना सेंकना :धूप हमारी सेहत के लिए कितना जरूरी है ये पता होने के बावजूद हम धूप से दूरियां बनाते हैं, जॉइंट पेन होने की यह भी एक बहुत बड़ी वजह है. धूप में ना बैठे तो शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाएगी, जिसके चलते हमारी हड्डियां और जॉइंट कमजोर हो जाएंगे और ओस्टियोआर्थराइटिस और ओस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याएं हो सकती है. कोशिश करें कि रोजाना 20 मिनट धूप में जरूर बैठें.

एक्सरसाइज ना करना:सो कर उठने के बाद हमें थोड़ा यह बहुत योगा या एक्सरसाइज करना चाहिए, जिससे हमारी मसल्स और जॉइंट अपनी सही स्थिति में आ जाए और अपने रोजाना के कामों में लग जाए, लेकिन ऐसा नहीं करने से जॉइंट गलत स्थिति में रहने लगती है, और फिर यहीं से दर्द और तकलीफ शुरू होती है. रीढ़ और अन्य जोड़ों में समस्या पैदा करती है. जोड़ों और मांसपेशियों को लचीला बनाने के लिए हमें रोजाना योगा करना चाहिए.

कुर्सी पर गलत तरीके से बैठना :कुर्सी पर कंप्यूटर के आगे कई घंटों तक हम ऑफिस में काम करते हैं और ऐसे में हम खुद को आराम देने के लिए अलग-अलग पॉश्चर में बैठे रहते हैं,जो हमारी रीढ़ पर गलत प्रभाव पड़ता है. इस कारण हमें गर्दन, कंधों, हाथों कमर और उंगलियों में दर्द हो सकता है. इसलिए कुछ घंटों के अंतराल पर गर्दन की एक्सरसाइज करें.

गलत जूता पहन्ना :ऊंची हील के जूते या सैंडल पहनने से टखने, घुटने और कमर के जोड़ों में दिक्कत हो सकती है. जब लंबे समय तक इस तरह के जूते पहनते हैं तो यह जॉइंट को नुकसान करते हैं, कोशिश करें कि कंफर्टेबल जूते पहनें.

यह भी पढ़ें: खाने के टाइम मोबाइल देखकर खाना खाता है बच्चा, तो ऐसे छुड़ाएं ये खतरनाक आदत

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Health Self Check: क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Vegetarian VS Non Vegetarian:नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
Ebola Outbreak in Congo : कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget