एक्सप्लोरर

गर्म चीज खाने के तुरंत पीते हैं ठंडा पानी... जान लें शरीर को होने वाले ये नुकसान

गर्मी में लोग अक्सर ठंडे पानी से होने वाले नुकसान को नजरअंदाज कर देते हैं. गर्म चीजें खाने के बाद ही तुरंत ठंडा पानी पी लेते हैं, जो सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है.

सूखते गले को तर करना हो या फिर गर्मी से शरीर को राहत देनी हो, ठंडा पानी इसका आसान तरीका है. हालांकि, गर्मी में लोग अक्सर ठंडे पानी से होने वाले नुकसान को नजरअंदाज कर देते हैं. गर्म चीजें खाने के बाद ही तुरंत ठंडा पानी पी लेते हैं, जो सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है. ऐसे में ठंडा पानी पीने के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, आइए जानते हैं...

डाइजेशन सिस्टम पर पड़ता है असर

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो ठंडे पानी का असर बॉडी के डाइजेशन सिस्टम पर पड़ता है. डाइजे​स्टिव सिस्टम में खाने को पचाने के लिए एंजाइम्स और गैस्ट्रिक जूस एक्‍ट‍िव होते हैं. जब हम बहुत ठंडा पानी पीते हैं तो शरीर का अंदरूनी तापमान अचानक कम हो जाता है, जिससे पाचन की प्रक्रिया धीमी हो सकती है. इससे भोजन के टूटने और एब्जॉर्ब होने में समय लग सकता है.

क्या कहती है मेडिकल साइंस?

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो आयुर्वेद और मॉडर्न मेडिकल साइंस भी इसको लेकर लगभग एकमत दिखते हैं. आयुर्वेद का मानना है कि बहुत ठंडा पानी जठराग्नि को कमजोर करता है, जिससे खाना सही से डाइजेस्ट नहीं हो पाता. वहीं, कुछ मेडिकल स्टडीज में सामने आया कि ठंडे पानी से कुछ मामलों में डाइजेशन पर हल्का असर पड़ सकता है. हालांकि, हर व्यक्ति की बॉडी अलग होती है, इसलिए इसका असर भी अलग देखने को मिल सकता है.

गले में हो सकती है यह दिक्कत

नॉर्मल बॉडी का तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस होता है. ऐसे में अगर गर्म चीजों के सेवन करने के बाद तुरंत ठंडी चीज का सेवन करते हैं तो शरीर के टेम्प्रेचर पर असर पड़ता है. इससे गले में खराश और बलगम आदि की समस्या का सामना करना पड़ सकता है.

कमजोर हो सकता है इम्यून​ सिस्टम

ज्यादा ठंडा पानी पीने से बॉडी की प्राकृतिक तापमान प्रणाली प्रभावित होती है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, इससे इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है. ठंडे पानी के कारण ब्लड वेसेल्स सिकुड़ने लगते हैं, जिससे शरीर में ब्लड फ्लो धीमा हो सकता है. 

बढ़ सकता है वजन

ठंडे पानी से डाइजेस्टिव एंजाइम का प्रोसेस धीमा पड़ सकता है. इससे डाइजे​स्टिव प्रॉब्लम के चलते बॉडी के मेटाबॉलिज्म पर असर पड़ता है. ऐसे में वजन बढ़ने का रिस्क हो जाता है.

जब बॉडी का टेम्प्रेचर हाई हो तो रखें ध्यान

गर्म चीजों के साथ ही जब बॉडी का टेम्प्रेचर अ​धिक हो तो ठंडा पानी पीने को लेकर ध्यान रखना चाहिए. वर्कआउट के तुरंत बाद फ्रिज का पानी पीना नुकसानदायक हो सकता है. वर्कआउट के बाद शरीर गर्म होता है और ठंडा पानी अचानक पीने से बॉडी के टेम्प्रेचर को झटका लग सकता है. मांसपेशियों में अकड़न और थकान बढ़ सकती है.

ये भी पढ़ें: फैसले लेने में कंफ्यूजन, थका हुआ रहता है शरीर...इस डिफि​​शिएंसी से तो नहीं जूझ रहे, प्रेगनेंट महिला भी रखें ध्यान

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget