एक्सप्लोरर

सेब का सिरका कई समस्याओं का तो इलाज है ही... लेकिन इन चीजों को बुरी तरह से प्रभावित भी करता है

सेब का सिरका जहां एक तरफ बहुत सारी चीज़ों में फायदा पहुंचाता है तो दूसरी तरफ ये दांतों को बुरी तरह से प्रभावित करता है...आइए जानते हैं इससे होने वाले अन्य नुकसान के बारे में.

Apple Cider Vinegar: एप्पल साइडर विनेगर हाल के दिनों में बहुत ही लोकप्रिय घरेलू उपचार बन गया है, हालांकि इसका इस्तेमाल सदियों से खाना पकाने और दबाव में किया जाता रहा है. कहा जाता है कि ये उच्च कोलेस्ट्रॉल रक्त शर्करा के स्तर को, मोटापे को और उच्च रक्तचाप सहित अन्य स्वास्थ्य समस्याओं को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है. इसके अलावा यह एग्जिमा और पेट के एसिड रिफ्लक्स में भी मदद करता है.

हालांकि अभी तक वैज्ञानिक रूप से सिद्ध नहीं हुआ है, क्योंकि सेब का सिरका पोटैशियम, मैग्निशियम, कैल्शियम और विटामिन जैसे पोषक तत्वों का एक अच्छा स्रोत है, यह शरीर के लिए अच्छा माना जाता रहा है, इसका इस्तेमाल सॉस, सलाद ड्रेसिंग के रूप में किया जाता रहा है. कुछ लोग सेब के सिरके को गर्म या ठंडे पानी में मिलाकर भी पीते रहे हैं, इसके अलावा सेब का सिरका बाहरी रूप से जैसे स्नान, बाल धोने में किया जा सकता है.

दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंचा सकता है सिरका

वहीं शोध से ये पता चलता है कि सेब के सिरके में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल दोनों प्रभाव होते हैं. इनमें एंटी ओरल बायोफिल्म प्रभाव भी शामिल है. ओरल बायोफिल्म जिसे डेंटल प्लाक के रूप में जाना जाता है. यह दांतो की सतह पर बैक्टीरिया की एक चिपचिपी परत होती है. यानी यह हमारे दांतो पर प्लाक के स्तर को कम करने में सक्षम हो सकता है हालांकि इसके लिए भी अभी तक कोई अध्ययन नहीं किया गया है.

लेकिन अगुछ चीजों पर ध्यान दिया जाए तो सेब के सिरके से दांतो के प्लाक को कम करना अच्छा विकल्प नहीं है, क्योंकि इसमें एसिड की उच्च मात्रा होती है.यह दातों के टिशूज को खराब करने का कारण बन सकता है. यह दांतों के इनेमल को भी नुकसान पहुंचा सकता है. सिरका में मौजूद एसिड दांतों के इनेमल को कमजोर कर सकता है. इससे करीब 20 फ़ीसदी तक मिनरल्स निकल जाते हैं.

सिरके से दांतों को होने वाले नुकसान से कैसे बचाएं

अगर आप सेव के सिरके को नियमित रूप से पीना चाहते हैं और दातों को भी नुकसान से बचाना चाहते हैं जो कुछ नियमों का पालन करने से आप ऐसा करने में सफल हो सकते हैं. सेब के सिरके को हमेशा पानी में घोल लें और अपने दांतों की सुरक्षा के लिए इसे स्ट्रॉ से पिए या आप मुख्य भोजन के साथ सेवन करे. ऐसे उत्पादों से बच्चे जिन्हें बहुत अधिक चबाने की आवश्यकता होती है जैसे चेविंगम.सेब के सिरके को पीने के बाद सीधे अपने दांतों को ब्रश ना करें इसके बजाय आ लगभग आधा घंटा इंतजार करने के बाद ब्रश करें.

सेब के सिरके से और क्या-क्या नुकसान हो सकता है

एप्पल विनेगर में एसिड की मात्रा बहुत ज्यादा होती है जो खून में पोटेशियम के लेवल को गिरा सकता है. अगर आप सीधे तौर पर एप्पल विनेगर का सेवन करते हैं तो हड्डियों में मिनरल घनत्व कम हो जाता है और हड्डियां धीरे-धीरे कमजोर होने लगती है.आपको ओस्टियोपोरोसिस की समस्या हो सकती है. सेब के सिरके का बहुत ज्यादा सेवन करते हैं तो आपके शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा को कम कर देता है, जिससे हाइपोग्लाइसीमिया की समस्या हो सकती है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- Anxiety Symptoms: ज्यादा चिंता करने से आपके शरीर में दिखने लगते हैं ये संकेत, कहीं ये एंग्जाइटी डिसआर्डर तो नहीं?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Stress Incontinence: खांसते-छींकते ही पेशाब निकल जाती है, जानें किस बीमारी हैं पीड़ित?
खांसते-छींकते ही पेशाब निकल जाती है, जानें किस बीमारी हैं पीड़ित?
₹74 की दवा पर MRP ₹4981, 214 अस्पतालों में कीमतों का बड़ा खेल
₹74 की दवा पर MRP ₹4981, 214 अस्पतालों में कीमतों का बड़ा खेल
एक दिन में कितना प्रोटीन जरूरी, उम्र के हिसाब से जानें यहां
एक दिन में कितना प्रोटीन जरूरी, उम्र के हिसाब से जानें यहां
मेडिकल सेक्टर में किस खोज के लिए दिया गया नोबेल, इससे क्या फायदा?
मेडिकल सेक्टर में किस खोज के लिए दिया गया नोबेल, इससे क्या फायदा?

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए
UP SIR में जोड़े 16.18 लाख संदिग्ध नाम? रिपोर्ट पर आया निर्वाचन अधिकारी का पहला बयान
UP SIR में जोड़े 16.18 लाख संदिग्ध नाम? रिपोर्ट पर आया निर्वाचन अधिकारी का पहला बयान
एक ओवर में 6 छक्के से सबसे तेज शतक तक, वैभव सूर्यवंशी ने बताए अपने 6 बड़े लक्ष्य
एक ओवर में 6 छक्के से सबसे तेज शतक तक, वैभव सूर्यवंशी ने बताए अपने 6 बड़े लक्ष्य
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
पीएम मोदी की सेहत का क्या है राज? पॉडकास्ट में खुद बताया
पीएम मोदी की सेहत का क्या है राज? पॉडकास्ट में खुद बताया
भीड़ देखकर दूर खड़ी थीं बहन, आकाशवाणी के गेट से राहुल ने लगाई आवाज- 'प्रियंका...'
भीड़ देखकर दूर खड़ी थीं बहन, आकाशवाणी के गेट से राहुल ने लगाई आवाज- 'प्रियंका...'
How To Fix Peeling Paint: दीवार पर कैलेंडर या पोस्टर लगाने से पेंट उखड़ जाता है? ऐसे बचाएं दीवार
दीवार पर कैलेंडर या पोस्टर लगाने से पेंट उखड़ जाता है? ऐसे बचाएं दीवार
UP राज्यसभा चुनाव: राजभर की पार्टी का दावा, 'सपा तीसरा उम्मीदवार नहीं उतार रही क्योंकि...'
UP राज्यसभा चुनाव: राजभर की पार्टी का दावा, 'सपा तीसरा उम्मीदवार नहीं उतार रही क्योंकि...'
Embed widget