एक्सप्लोरर

खाली पेट शराब पीने से क्यों चढ़ता है ज्यादा नशा? ये बात नहीं जानते होंगे आप

Drinking Alcohol in Empty Stomach: खाली पेट शराब पीने से नशा क्यों ज्यादा चढ़ता है? जानें इसके पीछे का साइंटिफिक कारण और इससे होने वाले नुकसान.

Drinking Alcohol in Empty Stomach: शाम की पार्टी हो या वीकेंड की छुट्टियां, शराब पीना आजकल कई लोगों की लाइफस्टाइल का हिस्सा बन चुका है. लेकिन क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि जब आप खाली पेट शराब पीते हैं, तो उसका नशा ज्यादा तेज़ और जल्दी चढ़ता है? कुछ लोग इस पर ज्यादा ध्यान नहीं देते, लेकिन इसके पीछे छिपा है शरीर का एक साइंटिफिक खेल, जिसे आम लोग नहीं जानते. कई बार खाली पेट शराब पीने से उल्टी, चक्कर, या बेहोशी जैसी हालत भी बन जाते हैं.

खाली पेट शराब पीने से क्यों चढ़ता है ज्यादा नशा?

डॉक्टरों के अनुसार, जब आप खाली पेट शराब पीते हैं, तो वह तेजी से पेट से छोटी आंत में पहुंचती है. छोटी आंत वह जगह है जहां से अल्कोहल तेजी से रक्त प्रवाह में प्रवेश करती है. जबकि अगर आपने खाना खाया होता, तो वह अल्कोहल के अवशोषण की प्रक्रिया को धीमा कर देता और नशा धीरे-धीरे चढ़ता.

ये भी पढ़े- ICMR की रिपोर्ट ने किया खुलासा, 2030 तक रेबीज मुक्त भारत का लक्ष्य

खाली पेट शराब पीने के दुष्परिणाम

निर्णय क्षमता में कमी

निर्णय लेने की शक्ति कमजोर हो जाती है, जिससे दुर्घटना या झगड़े की आशंका बढ़ जाती है.

पेट की परत को नुकसान

शराब पेट की परत को प्रभावित करती है, जिससे गैस, एसिडिटी, जलन और अल्सर तक की समस्या हो सकती है.

ब्लड शुगर लेवल गिरना

खाली पेट शराब पीने से ब्लड शुगर तेजी से गिर सकता है, जिससे कमजोरी, चक्कर और बेहोशी हो सकती है.

लिवर पर प्रभाव

लिवर को अल्कोहल डिटॉक्स करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है, जिससे लंबे समय में लिवर डैमेज की संभावना होती है.

डॉक्टरों की सलाह

शराब पीने से पहले कुछ खाएं

नट्स, ब्रेड, सलाद या हल्का खाना पेट में अल्कोहल के असर को कम करता है.

शराब के साथ-साथ पानी पीते रहें, ताकि डिहाइड्रेशन और हैंगओवर से बचा जा सके.

अगर आप शराब पीते हैं, तो यह समझना जरूरी है कि खाली पेट इसे लेना आपके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है. नशा जल्दी चढ़ता है और शरीर को अधिक नुकसान पहुंचता है. डॉक्टरों की सलाह के अनुसार, भोजन के बाद सीमित मात्रा में और सावधानी से पीना ही समझदारी है. क्योंकि समझदारी से लिया गया हर कदम, भविष्य में बड़ी परेशानी से बचा सकता है.

ये भी पढ़ें: फैटी लिवर... एक साइलेंट किलर, सिरोसिस से लेकर कैंसर तक का खतरा; जानें कब हो जाएं सतर्क

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
रिपोर्ट में सब ठीक, फिर क्यों आता है कार्डियक अरेस्ट?
रिपोर्ट में सब ठीक, फिर क्यों आता है कार्डियक अरेस्ट?
CPR कब देना चाहिए और कब नहीं? जानें सही तरीका, इन बातों का रखें ध्यान
CPR कब देना चाहिए और कब नहीं? जानें सही तरीका, इन बातों का रखें ध्यान
Drug Advertising Rules: बिना अनुमति नहीं होगा दवाओं का प्रचार! केंद्र सरकार ला रही कड़ा कानून
बिना अनुमति नहीं होगा दवाओं का प्रचार! केंद्र सरकार ला रही कड़ा कानून

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
Embed widget