एक्सप्लोरर

बैठे-बैठे बढ़ जाती है दिल की धड़कन? हो सकती है यह गंभीर बीमारी

बैठे-बैठे अचानक दिल की धड़कन तेज होना कई बार फिजिकल और मेंटल हेल्थ से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं की ओर इशारा करता है.कभी-कभी इसे हम नजरअंदाज कर देते हैं.

आज की बिजी और स्ट्रेस भरी लाइफ में सेहत को लेकर छोटी-छोटी बातें भी बड़ी परेशानी का संकेत हो सकती हैं. अक्सर हम यह मान लेते हैं कि सिर्फ दौड़ने, तेज चलना या सीढ़ियां चढ़ने पर ही दिल की धड़कन तेज होती है जो कि एक नेचुरल प्रोसेस है. लेकिन अगर आप बिना किसी फिजिकल एक्टिविटी के, आराम से बैठे हुए भी बार-बार दिल की धड़कन बढ़ने जैसी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. ऐसी स्थिति शरीर में चल रही किसी अंदरूनी गड़बड़ी या मेंटल हेल्थ का संकेत हो सकती है. बैठे-बैठे अचानक दिल की धड़कन तेज होना कई बार फिजिकल और मेंटल हेल्थ से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं की ओर इशारा करता है. कभी-कभी इसे हम नजरअंदाज कर देते हैं और सोचते हैं कि शायद स्ट्रेस या थकावट की वजह से ऐसा हुआ होगा. ऐसे में आइए जानते हैं कि बैठे-बैठे दिल की धड़कन बढ़ना कौन सी गंभीर बीमारी हो सकती है. 

बैठे-बैठे दिल की धड़कन बढ़ना कौन सी गंभीर बीमारी?

बैठे-बैठे दिल की धड़कन बढ़ रही है या बिना किसी खास वजह के सीने में बेचैनी, सांस फूलना या कमजोरी जैसे लक्षण भी नजर आ रहे हैं, तो यह सिर्फ थकान या स्ट्रेस नहीं बल्कि एक गंभीर दिल की बीमारी एरिथमिया का संकेत हो सकता है. एरिथमिया एक मेडिकल स्थिति है जिसमें दिल की धड़कन असामान्य हो जाती है यानी दिल कभी बहुत तेज, कभी बहुत धीमी, या अनियमित तरीके से धड़कता है. यह समस्या दिल के पावर सिस्टम में गड़बड़ी के कारण होती है, जिससे हार्ट सही तरीके से पंप नहीं कर पाता है.

किन कारणों से हो सकती है बैठे-बैठे दिल की धड़कन तेज?

1. ज्यादा तनाव या एंग्जायटी - मेंटल स्ट्रेस, चिंता या पैनिक अटैक हार्ट स्पीड को असर कर सकते हैं.

2. कैफीन, शराब या धूम्रपान का ज्यादा सेवन - चाय-कॉफी, शराब या सिगरेट से हार्ट रेट असामान्य रूप से बढ़ सकता है.

3. कुछ दवाओं के साइड इफेक्ट्स - कुछ दवाएं भी दिल की गति पर असर डालती हैं.

4. दिल की मांसपेशियों में गड़बड़ी या हार्ट डिजीज - दिल की पहले से मौजूद कोई बीमारी भी एरिथमिया का कारण हो  सकती है.

5. डिहाइड्रेशन - अगर शरीर में पानी की कमी हो जाती है तो खून का बहाव कम हो जाता है. ऐसे में दिल को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे धड़कन तेज हो सकती है.

6. इलेक्ट्रोलाइट इंबैलेंस - शरीर में पोटैशियम, मैग्नीशियम और सोडियम जैसे मिनरल्स का सही बैलेंस जरूरी होता है. इनकी कमी से दिल की स्पीड बिगड़ सकती है और बैठने पर भी धड़कन तेज हो सकती है.

7. हाइपरथायरायडिज्म - जब थायराइड ग्रंथि ज्यादा हार्मोन बनाती है, तो मेटाबॉलिज्म तेज हो जाता है. इससे आराम के समय भी दिल तेजी से धड़कने लगता है.

8. लो ब्लड शुगर - जब शरीर में शुगर का लेवल बहुत कम हो जाता है, तो घबराहट, कमजोरी, पसीना आना और दिल की धड़कन तेज हो सकती है. यह स्थिति अक्सर डायबिटीज के मरीजों में देखी जाती है.

9. दिल की बीमारियां - हाई ब्लड प्रेशर या कोरोनरी आर्टरी डिजीज जैसे हार्ट संबंधी बीमारियों में बैठे-बैठे भी हार्ट रेट बढ़ सकता है. ऐसे मरीजों को यह संकेत नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: पेट के बल सोने से हो सकती हैं ये 6 परेशानियां, आज से छोड़ दें ये खराब आदत

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की और वर्तमान में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं. पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से की. अब वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें फीचर और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में रुचि है. हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखने वाली मानसी ऐसी स्टोरीज लिखना पसंद करती हैं, जो पाठकों को नई और जरूरी जानकारी आसान भाषा में दें. उनकी कोशिश रहती है कि कंटेंट सिर्फ जानकारी देने वाला ही नहीं, बल्कि पढ़ने में दिलचस्प और पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा हुआ भी हो.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दांतों की झनझनाहट को इन घरेलू तरीकों से करें कम, ऐसे मिलेगा आराम
दांतों की झनझनाहट को इन घरेलू तरीकों से करें कम, ऐसे मिलेगा आराम
अस्पतालों में इलाज का खर्च होगा सार्वजनिक, केंद्र का राज्यों को निर्देश
अस्पतालों में इलाज का खर्च होगा सार्वजनिक, केंद्र का राज्यों को निर्देश
आयुष्मान घोटाला; MP के 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के क्लेम संदिग्ध
आयुष्मान घोटाला; MP के 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के क्लेम संदिग्ध
इन सर्दियों में रूखी न हो स्किन, इसके लिए अभी से करें ये काम
इन सर्दियों में रूखी न हो स्किन, इसके लिए अभी से करें ये काम

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा बयान, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा बयान, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget