एक्सप्लोरर

गुस्से में आकर आपका बच्चा अपने सिर के बाल तो नहीं खाता? जानिए कितनी खतरनाक है ये बीमारी

Child Eating Hair Symptoms: रैपुंजल सिंड्रोम एक दुर्लभ लेकिन खतरनाक बीमारी है, जिसमें बच्चा अपने बाल खा लेता है. जानिए इसके कारण, लक्षण और खतरे.

Child Eating Hair Symptoms: परीकथाओं में रैपुंजल के लंबे और खूबसूरत बालों की कहानी तो आपने सुनी होगी, लेकिन क्या हो अगर कोई बच्चा अपने ही बाल खा ले? सुनने में अजीब लगता है, लेकिन यह एक वास्तविक और गंभीर मेडिकल कंडीशन है, जिसे रैपुंजल सिंड्रोम कहा जाता है. यह केवल एक अजीब आदत नहीं, बल्कि मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य से जुड़ी खतरनाक समस्या है, जो बच्चों और कभी-कभी बड़ों को भी प्रभावित कर सकती है. 

यह समस्या क्यों होती है?

डॉ. मुकेश अग्रवाल के अनुसार, यह समस्या मानसिक तनाव, चिंता, गुस्सा, भावनात्मक आघात, या बचपन में हुए किसी मनोवैज्ञानिक प्रभाव के कारण हो सकती है. कुछ मामलों में यह ऑब्सेसिव-कम्पल्सिव डिसऑर्डर (OCD) का हिस्सा भी होता है. 

  • गुस्सा और तनाव में खुद को शांत करने के लिए बच्चे बाल खींचकर खाते हैं
  • ध्यान की कमी, अकेलापन, या भावनात्मक उपेक्षा भी इसका कारण हो सकती है
  • कभी-कभी यह आदत इतनी बढ़ जाती है कि बच्चा इसे रोक ही नहीं पाता

ये भी पढ़े- हर सप्ताह में खा लेंगे ये चार स्नैक्स तो कभी नहीं होंगे फैटी लिवर का शिकार, हार्वर्ड के एक्सपर्ट ने बताया सेहत का राज

इसके खतरे कितने गंभीर हैं? 

  • पेट दर्द और उल्टी का कारण बन सकते हैं
  • पाचन तंत्र में रुकावट पैदा कर सकते हैं
  • वजन घटने और कमजोरी की समस्या ला सकते हैं
  • गंभीर मामलों में आंत फटने का खतरा होता है, जो जानलेवा हो सकता है
  • अगर हेयरबॉल बहुत बड़ा हो जाए, तो उसे सर्जरी से निकालना पड़ सकता है

लक्षण कैसे पहचानें?

बार-बार सिर के बाल खींचता है

  • बाल चबाता या निगलता है
  • पेट दर्द, उल्टी, या भूख कम होने की शिकायत करता है
  • अचानक वजन कम हो रहा है

इलाज और रोकथाम

  • रैपुंजल सिंड्रोम का इलाज सिर्फ शारीरिक नहीं, बल्कि मानसिक रूप से भी जरूरी है
  • साइकोलॉजिकल थेरेपी: जैसे कॉग्निटिव बिहेवियरल थेरेपी (CBT)
  • काउंसलिंग: बच्चे की भावनाओं को समझना और उन्हें सही तरीके से व्यक्त करना सिखाना
  • परिवार का सहयोग: बच्चे को प्यार, ध्यान और सुरक्षा का एहसास कराना

रैपुंजल सिंड्रोम कोई मामूली आदत नहीं, बल्कि एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है. समय रहते पहचान और सही इलाज से न केवल बच्चे की सेहत बचाई जा सकती है, बल्कि उसकी मानसिक भलाई भी सुनिश्चित की जा सकती है. माता-पिता के लिए जरूरी है कि वे अपने बच्चों के व्यवहार में बदलाव पर ध्यान दें और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें: इस देश में तेजी से बढ़ रहा चिकनगुनिया, मिले 7000 केस; जानिए इसके लक्षण

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Patient's Complaints on Private Hospital: इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
Health Self Check: क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
DUSU Elections 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget