एक्सप्लोरर

क्या ज्यादा एक्सरसाइज करने से दिल को हेल्दी रखने में मिलती है मदद? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

ज्यादातर लोगों को लगता है कि एक्सरसाइज करने से सिर्फ फायदे मिलते हैं, जबकि वे ये नहीं जानते कि इसकी वजह से कई बार बड़ी शारीरिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ जाता है.  

इसमें कोई शक नहीं कि एक्सरसाइज करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं. कुछ लोग यह मानते हैं कि ज्यादा एक्सरसाइज करने से दिल को हेल्दी रखने में मदद मिलती है. मगर क्या यह सच है? क्या सच में ज्यादा एक्सरसाइज करने से दिल को स्वस्थ रखा जा सकता है? दरअसल एक्सरसाइज को लेकर लोगों के मन में कई तरह की भ्रांतियां हैं, जिन्हें दूर करने की सख्त जरूरत है. ज्यादातर लोगों को लगता है कि एक्सरसाइज करने से सिर्फ फायदे मिलते हैं, जबकि वे ये नहीं जानते कि इसकी वजह से कई बार बड़ी शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है.  

मार्च 2020 में 'सर्कुलेशन' मैगजीन में पब्लिश एक स्टेटमेंट में अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के एक्सपर्ट ने कहा कि सीमित मात्रा में किया गया व्यायाम फायदेमंद है, लेकिन अगर जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज किया जाए तो ये नुकसान भी पहुंचा सकता है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्सरसाइज कम से कम 40 ऐसे हेल्थ कंडीशन्स को रोकने में मदद करता है, जो फिजिकल इनएक्टिविटी की वजह से बिगड़ जाती हैं. इन हेल्थ कंडिशन्स में डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, डिप्रेशन, टेंशन, मोटापा, पुराने ऑस्टियोआर्थराइटिस और ब्रेस्ट, कोलन और बाकी कैंसर शामिल हैं. 

एक्सरसाइज से बढती है लाइफ एक्सपेक्टेंसी?

एक रिपोर्ट के मुताबिक, जो लोग एक्सरसाइज नहीं करते हैं, उनकी तुलना में 50 साल की उम्र में उन लोगों में जीवन प्रत्याशा (लाइफ एक्सपेक्टेंसी) सात से 8 साल ज्यादा होती है, जो लोग एक्सरसाइज करते हैं. हालांकि इतने फायदों के बावजूद एक्सरसाइज करना हमेशा उतना फायदेमंद साबित नहीं होता. पिछले कुछ समय में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें जिम जाने वाले और फिट रहने वाले लोगों को कार्डियक अरेस्ट हुआ. इन घटनाओं ने लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि आखिर फिट रहने वाले और जिमिंग करने वाले लोगों को भी दिल से जुड़ी समस्याओं का सामना क्यों करना पड़ा.

दिल की परेशानियों को दूर करता है एक्सरसाइज?

एक्सरसाइज दिल से जुड़ी समस्याओं को कम कर सकता है, लेकिन इसकी कोई गारंटी नहीं है कि आप एक्सरसाइज करते हैं तो आपका दिल हेल्दी ही रहेगा या आपको दिल से जुड़ी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा. ऐसे व्यायाम जो आपकी हृदय गति और सांस को बढ़ाते हैं (जैसे तेजी से चलना, तैरना या साइकिल चलाना, जॉगिंग या डांस करना), उन्हें एरोबिक या एंड्यूरेंस एक्सरसाइज कहा जाता है. ये एक्सरसाइज सभी वयस्क कर सकते हैं और उन्हें करना भी चाहिए. 

एरोबिक एक्सरसाइज शरीर के वेट को कम करने के साथ-साथ ब्लड वैसल्स को आराम देने और ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है. इसके अलावा, कैलोरी बर्न करने, ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने और फैट को कम करने में मदद करता है. ये कार्डियो सूजन को भी कम करता है और गुड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बढ़ाता है. एरोबिक एक्सरसाइज दिल की बीमारी, टाइप 2 डायबिटीज और कई हेल्थ से जुड़े रिस्क को कम कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Raw Salad: क्या कच्ची सब्जियां खाना सेहत के लिए नुकसानदेह? आयुर्वेद एक्सपर्ट ने दिया जवाब

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Milky Urine: सुबह-सुबह होता है एकदम दूधिया पेशाब? लापरवाही न करें तुरंत डॉक्टर से मिलें
सुबह-सुबह होता है एकदम दूधिया पेशाब? लापरवाही न करें तुरंत डॉक्टर से मिलें
Cancer Risk: युवाओं में क्यों बढ़ रहा कैंसर? चौंकाने वाली स्टडी में खुलासा- उम्र से पहले बूढ़ा हो रहा है शरीर
युवाओं में क्यों बढ़ रहा कैंसर? चौंकाने वाली स्टडी में खुलासा- उम्र से पहले बूढ़ा हो रहा है शरीर
Breast Size: बड़े ब्रेस्ट साइज से बीमारी का खतरा कितना सच? जानें महिलाओं को होने वाली असली दिक्कतें
बड़े ब्रेस्ट साइज से बीमारी का खतरा कितना सच? जानें महिलाओं को होने वाली असली दिक्कतें
Eye Problems: क्या ब्रेन ट्यूमर का इशारा हो सकती है आपकी आंखों की समस्या? तुरंत जान लें सारे लक्षण
क्या ब्रेन ट्यूमर का इशारा हो सकती है आपकी आंखों की समस्या? तुरंत जान लें सारे लक्षण

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case:सिया ने अकेले मारा केतन को?
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case:जन्मदिन के बहाने ले गई मौत के मुंह में, देखें क्राइम सीन की इनसाइड स्टोरी!
Ketan Agarwal Murder Case | Siya Goyal | Pune: मंगेतर की हत्या का खौफनाक सच!
Ketan Agarwal Murder Case | Abp Report: पुलिस की छापेमारी में आरोपियों के घर से मिले अहम सुराग!
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal: मंदिर का पैसा और 'चोरी' का खेल?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर BJP पर भड़की ममता बनर्जी की TMC, कहा - 'भगवान के नाम का...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर BJP पर भड़की ममता बनर्जी की TMC, कहा - 'भगवान के नाम का...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा से होगी पूछताछ, अयोध्या पुलिस ने भेजा नोटिस
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा से होगी पूछताछ, अयोध्या पुलिस ने भेजा नोटिस
भारत नहीं पहले चीन दौरे पर गए तारिक रहमान, बांग्लादेश के PM की स्ट्रैटजी पर क्या बोला पाकिस्तान?
भारत नहीं पहले चीन दौरे पर गए तारिक रहमान, बांग्लादेश के PM की स्ट्रैटजी पर क्या बोला पाकिस्तान?
T20I में पहली गेंद पर छक्का, प्रिंस यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय बने
T20I में पहली गेंद पर छक्का, प्रिंस यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय बने
Cocktail 2 BO Collection Day 10: 'वेलकम टू द जंगल' के आगे 'कॉकटेल 2' ने दूसरे संडे भी काटा बवाल, कर डाली शानदार कमाई, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
'कॉकटेल 2' ने दूसरे संडे भी काटा बवाल, कर डाली शानदार कमाई, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
राबड़ी देवी को आज खाली करना होगा सरकारी आवास, खत्म हुई डेडलाइन, क्या करेगा लालू परिवार?
राबड़ी देवी को आज खाली करना होगा सरकारी आवास, खत्म हुई डेडलाइन, क्या करेगा लालू परिवार?
क्या एमपी-यूपी के किसान भी कर सकते हैं चाय की खेती? शुरुआत करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें
क्या एमपी-यूपी के किसान भी कर सकते हैं चाय की खेती? शुरुआत करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें
Passport Fee Hike: टूरिस्ट्स को झटका! पासपोर्ट बनवाना अब महंगा, किस रूट पर जाने के लिए कितना करना होगा खर्च?
टूरिस्ट्स को झटका! पासपोर्ट बनवाना अब महंगा, किस रूट पर जाने के लिए कितना करना होगा खर्च?
Embed widget