एक्सप्लोरर

गर्मियों में आपको भी आते हैं चक्कर? ये 4 घरेलू नुस्खा अपनाएं, तुरंत मिलेगा आराम

गर्मी के मौसम में अक्सर धूम में निकलने से चक्कर जैसी समस्या हो जाती है ऐसे में आप ये घरेलू नुस्खा अपना कर खुद को स्वस्थ्य रख सकते हैं.

Home Remedies For Dizziness: गर्मी के मौसम में सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है. गर्मियों में अक्सर डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है. कई लोगों को धूप में रहने की वजह से चक्कर आता है. आमतौर पर ऐसा पानी और पोषक तत्वों की कमी के कारण ही होता है. कई बार बीपी लो हो जाता है, इस वजह से भी चक्कर आने लगते हैं. अगर आपको भी गर्मी की वजह से चक्कर आते हैं तो आप कुछ घरेलू उपायों की मदद से समस्या में छुटकारा पा सकते हैं. आइए जानते हैं वो घरेलू उपाय

फलों का जूस पिएं- गर्मियों में अक्सर पसीने निकलने की वजह से शरीर में बहुत सारे पोषक तत्वों की कमी हो जाती है जिस वजह से चक्कर आने की समस्या हो जाती है. ऐसे में आप फलों का जूस पिएं. फलों में कई विटामिंस और मिनरल्स मौजूद होते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं. ताजे फलों का जूस पीने से थकान और कमजोरी दूर होती है. शरीर को ठंडक मिलती है. इसके लिए आप तरबूज का जूस, संतरे, मौसमी का जूस पी सकते हैं.

खूब पानी पिएं- गर्मी में तापमान इतना ज्यादा होता है कि शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है. शरीर में पानी की कमी होने के कारण चक्कर आने की समस्या हो सकती है. इससे बचने के लिए आप भरपूर मात्रा में पानी पिएं. दिन भर में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी जरूर पिएं. अगर आपको सादे पानी का टेस्ट अच्छा नहीं लगता है तो आप नींबू पानी, शिकंजी बनाकर भी पी सकते हैं. इससे भी पानी की कमी को दूर किया जा सकता है.

सूखा धनिया- चक्कर आने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए सूखा धनिया भी काफी फायदेमंद होता है. इससे रात में एक गिलास पानी में आंवला के साथ भिगोकर रख दें. सुबह उठकर इसे छानकर पी लें. इससे चक्कर आने की समस्या दूर होती है और पेट भी ठीक से साफ होता है.

पुदीने का तेल- गर्मी की वजह से अगर चक्कर आए तो पुदीने का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं. ये तेल काफी प्रभावी होता है. यह शरीर को ठंडक प्रदान करता है. साथ ही उल्टी, मतली सिर दर्द और चक्कर आने जैसी समस्याओं को दूर करता है. इसके लिए बादाम के तेल में पुदीने के तेल की कुछ बूंदे मिलाए अब इसे अपने सिर और तलवे पर मालिश करें. ऐसा करने से चक्कर आने की परेशानी दूर होगी.

अदरक की चाय- चक्कर आने की समस्या में अदरक का सेवन भी कमाल के फायदे पहुंचा सकता है. अदरक में ऐसे कई गुण होते हैं जो थकान और कमजोरी को दूर करते हैं. इसके लिए एक गिलास पानी में एक अदरक का टुकड़ा डालकर 5 मिनट तक उबाल लीजिए, फिर इसे छानकर ठंडा कर लीजिए और इसे पी लीजिए. इससे चक्कर आने की समस्या से निजात मिलेंगे.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Patient's Complaints on Private Hospital: इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
Global Rich List 2026: किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
Embed widget