एक्सप्लोरर

Walnut: अखरोट के छिलकों को फेंके नहीं, इसका ऐसे करें इस्तेमाल, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

अखरोट कैल्शियम, जिंक, आयरन और कॉपर से भरपूर होता है. बढ़े वजन से परेशान लोग भी इसका सेवन कर सकते हैं. अखरोट का बाहरी हिस्सा भी काफी फायदेमंद होता है.

Walnut Shells Health Benefits: अखरोट सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. ये न सिर्फ प्रोटीन, हेल्दी फैट और एंटीऑक्सिडेंट का एक पावरहाउस हैं, बल्कि इसे 'ब्रेन फूड' के रूप में भी जाना जाता है, जो दिमाग को तेज करने और स्वस्थ रखने का काम करती है. अखरोट कैल्शियम, जिंक, आयरन और कॉपर से भी भरपूर होता है. बढ़े वजन से परेशान लोग भी इसका सेवन कर सकते हैं, क्योंकि यह वजन को कम करने भी सहायक है. ज्यादातर लोग अखरोट को खाने के बाद इसके बाहरी हिस्से को फेंक देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अखरोट का बाहरी हिस्सा कितना फायदेमंद होता है. जी हां आप सही सुन रहे हैं. अखरोट की तरह ही इसका बाहरी हिस्सा भी एंटीऑक्सीडेंट का एक अच्छा सोर्स है. 

डिजिटल कंटेंट क्रिएटर अर्मेन अदमजान ने अखरोट के खोल के कई सारे फायदे बताए, जिनसे लोग अनजान हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि अखरोट के खोल को फेंकने के बजाय आप इसका इस्तेमाल किस तरह से कर सकते हैं. उनके मुताबिक, जिस तरह से आप अलग-अलग तरह की चाय पीते हैं, ठीक उसी तरह आप अखरोट के खोल से भी स्वादिष्ट और पौष्टिक चाय तैयार कर सकते हैं, जो आपके स्वास्थ्य को कई तरीके से लाभ पहुंचाएगा. अदमजान ने कहा कि अखरोट के खोल का कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है. इसमें विटामिन और एंटीऑक्सिडेंट भी होते हैं.

कैसे करें इस्तेमाल?

1. अखरोट के छिलकों को अच्छी तरह साफ करके कम से कम 30 मिनट तक पानी में उबाल लें.

2. जब पानी शहद जैसे भूरे रंग का हो जाए तो गैस को बंद कर दें. 

3. इसके बाद पानी को छानकर पी लें.

इसके कई फायदे

यह एक तरह से चाय जैसी तैयार होती है. इसको पीने से आपकी बहती नाक को आराम मिलेगा. अगर आपको किसी भी तरह का फ्लू है तो ये पीना फायदेमंद रहेगा. यहां तक कि वजन कम करने या कंट्रोल करने में भी मदद कर सकता है. इसको पीने से ज्यादा भूख लगने की समस्या भी दूर होगी. 

इम्यूनिटी होगी मजबूत

नवी मुंबई के अपोलो अस्पताल की डॉ. वर्षा गोरे ने कहा कि रोजाना एक कप अखरोट के खोल वाली चाय पीने से आपकी इम्यूनिटी मजबूत होगी. ये चाय नॉर्मल सर्दी और तमाम संक्रमणों के लक्षणों को भी कम कर सकती है. मुंह से जुड़ी समस्याओं को दूर करने और मुंह की स्वच्छता बनाए रखने के लिए आप अखरोट के खोल वाले पानी से माउथवॉश कर सकते हैं. साथ ही यह बालों और त्वचा के लिए भी यह ड्रिंक काफी फायदेमंद है.

ये भी पढ़ें: Raisins For Diabetes Patient: क्या डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है किशमिश या नहीं? जानें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Global Anxiety Statistics: एंग्जायटी लेवल 3 क्या है, भारत-पाकिस्तान समेत दुनिया में कितने लोग परेशान?
एंग्जायटी लेवल 3 क्या है, भारत-पाकिस्तान समेत दुनिया में कितने लोग परेशान?
Xप्लेन: खराब कोलेस्ट्रॉल का इलाज अब सिर्फ एक इंजेक्शन? Verve 102 का कमाल
Xप्लेन: खराब कोलेस्ट्रॉल का इलाज अब सिर्फ एक इंजेक्शन? Verve 102 का कमाल
Viruses Reactivated After Covid: कोविड के बाद सुप्त वायरस सक्रिय, भविष्य का फ्लू फेफड़ों के लिए घातक
कोविड के बाद सुप्त वायरस सक्रिय, भविष्य का फ्लू फेफड़ों के लिए घातक
Death During Running: रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget