एक्सप्लोरर

What Happens to Old Kidney after Transplant: किडनी ट्रांसप्लांट के बाद पुरानी किडनी का क्या करते हैं डॉक्टर? होश उड़ा देगी यह हकीकत

Kidney Transplant: मरीज की पुरानी, खराब किडनी का क्या होता है? यही सवाल लोगों को सबसे ज्यादा सोच में डालता है.चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं कि पुरानी किडनी का क्या होता है?

Kidney Transplant Information: किडनी ट्रांसप्लांट करना काफी जोखिम भरा काम होता है, लेकिन इससे लोगों की जिंदगी बचती है. जब किसी व्यक्ति की किडनियां ठीक से काम करना बंद कर देती हैं और डायलिसिस के सहारे भी शरीर को सही तरीके से राहत नहीं मिलती, तब डॉक्टर किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह देते हैं. ऐसे में दिमाग में यह सवाल जरूर उठता है कि नई किडनी तो शरीर में लग जाती है, लेकिन मरीज की पुरानी, खराब किडनी का क्या होता है? यही सवाल लोगों को सबसे ज्यादा सोच में डालता है. चलिए आपको बताते हैं कि बताते हैं कि आखिर पुरानी किडनी का होता क्या है. 

क्या होता है पुरानी किडनी का?

Nyulangone की रिपोर्ट के अनुसार, ज्यादातर मामलों में डॉक्टर पुरानी किडनियों को शरीर के अंदर ही छोड़ देते हैं. दरअसल, खराब किडनी भले ही ठीक से काम न कर रही हो, लेकिन वह शरीर को नुकसान भी नहीं पहुंचाती. ऐसे में सर्जरी के दौरान उसे निकालने की जरूरत नहीं होती. मेडिकल भाषा में इसे "नॉन-फंक्शनल किडनी" कहा जाता है, जो शरीर के भीतर बिना परेशानी के रह सकती है. इसके अलावा यह समय के साथ छोटी होती जाती है. लोग अक्सर सोचते हैं कि पुरानी किडनी निकालकर नई किडनी उसी जगह लगाई जाती होगी. जबकि हकीकत इसके उलट है. डॉक्टर नई किडनी को पेट के निचले हिस्से यानी निचले अब्डॉमेन में लगाते हैं. यहां ब्लड सप्लाई और ब्लैडर से कनेक्शन आसानी से किया जा सकता है. इसका मतलब है कि ज्यादातर मरीजों के शरीर में ट्रांसप्लांट के बाद तीन किडनियां मौजूद होती हैं  दो पुरानी और एक नई.

कब हटाई जाती है किडनी?

हालांकि, कुछ मामलों में किडनी को हटाया भी जा सकता है, जैसे कि अगर पुरानी किडनी में लगातार इंफेक्शन हो रहा हो. इसके अलावा अगर किडनी बहुत ज्यादा बड़ी हो गई हो और पेट में सूजन या दर्द का कारण बन रही हो. अगर किडनी में कोई बीमारी मिलती है, जैसे कि कैंसर तो उनको हटा दिया जाता है. ऐसे मामलों में डॉक्टर ट्रांसप्लांट से पहले या साथ में पुरानी किडनी को निकाल देते हैं. हालांकि भले ही पुरानी किडनी लगी रहे, लेकिन नई किडनी ही पूरा काम संभाल लेती है जैसे कि खून को फिल्टर करना, यूरिन बनाना और शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालना. पुरानी किडनी भले ही अपने स्थान पर रहे, लेकिन उसका हमारी लाइफ में कोई रोल नहीं बचता है. 

इसे भी पढ़ें: Neha Dhupia Anti-inflammatory Challenge: मैं कपड़े नहीं बदलती, उनके हिसाब से हो जाती हूं फिट... फैट टू फिट कर देगा इस एक्ट्रेस का 21 Days फिटनेस रुटीन

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author सोनम

जर्नलिज्म की दुनिया में करीब 15 साल बिता चुकीं सोनम की अपनी अलग पहचान है. वह खुद ट्रैवल की शौकीन हैं और यही वजह है कि अपने पाठकों को नई-नई जगहों से रूबरू कराने का माद्दा रखती हैं. लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसी बीट्स में उन्होंने अपनी लेखनी से न केवल रीडर्स का ध्यान खींचा है, बल्कि अपनी विश्वसनीय जगह भी कायम की है. उनकी लेखन शैली में गहराई, संवेदनशीलता और प्रामाणिकता का अनूठा कॉम्बिनेशन नजर आता है, जिससे रीडर्स को नई-नई जानकारी मिलती हैं. 

लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन रहने वाली सोनम ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत भी नवाबों के इसी शहर से की. अमर उजाला में उन्होंने बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद दैनिक जागरण के आईनेक्स्ट में भी उन्होंने काफी वक्त तक काम किया. फिलहाल, वह एबीपी लाइव वेबसाइट में लाइफस्टाइल डेस्क पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं.

ट्रैवल उनका इंटरेस्ट  एरिया है, जिसके चलते वह न केवल लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेसेज के अनछुए पहलुओं से रीडर्स को रूबरू कराती हैं, बल्कि ऑफबीट डेस्टिनेशन्स के बारे में भी जानकारी देती हैं. हेल्थ बीट पर उनके लेख वैज्ञानिक तथ्यों और सामान्य पाठकों की समझ के बीच बैलेंस बनाते हैं. सोशल मीडिया पर भी सोनम काफी एक्टिव रहती हैं और अपने आर्टिकल और ट्रैवल एक्सपीरियंस शेयर करती रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

9 हजार का खर्च अब सिर्फ 91 रुपये! सैंपल ले जा रहा ड्रोन और दवा भी करेगा डिलीवर
9 हजार का खर्च अब सिर्फ 91 रुपये! सैंपल ले जा रहा ड्रोन और दवा भी करेगा डिलीवर
क्या Millennials से ज्यादा फिट और हेल्दी है Gen Z? नई रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
क्या Millennials से ज्यादा फिट और हेल्दी है Gen Z? नई रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
UP से लेकर महाराष्ट्र-आंध्र प्रदेश तक मिले कोरोना के केस, क्या 2026 में दोबारा लौटेगा कोविड-19?
UP से लेकर महाराष्ट्र-आंध्र प्रदेश तक मिले कोरोना के केस, क्या 2026 में दोबारा लौटेगा कोविड-19?
Skin Whitening Cream: रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget