एक्सप्लोरर

जाड़े में बीमारियां नहीं करेंगी परेशान, बस रोजाना खाएं इस सुपरफूड का अचार

आंवले में विटामिन C, A, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसके एंटी-एजिंग, एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-कार्सिनोजेनिक गुण सेहत के लिए काफी लाभकारी होते हैं.

Amla Pickle Benefits in Winter : ठंड के मौसम में ढेर सारे फल और सब्जियों बाजार में आ जाती हैं. इनके सेवन से ही सर्दी में होने वाली कई समस्याएं शरीर से दूर ही रहती हैं. इन्हें सर्दियों का सुपरफूड्स भी माना जाता है. ऐसा ही एक सुपरफूड है आंवले का अचार, जो न्यूट्रिशन का खजाना होता है.

एक्सपर्ट्स जाड़े में हर किसी को इसे अपनी डाइट में शामिल करने की सलाह देते  हैं. दरअसल, आंवला इतना गुणकारी है कि आयुर्वेद में इसे प्रकृति का वरदान माना गया है. आंवले में विटामिन C, A, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसके एंटी-एजिंग, एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-कार्सिनोजेनिक गुण सेहत के लिए काफी लाभकारी (Amla Pickle Benefits) होते हैं. यही कारण है कि इसका अचार खाने से सर्दियों में बीमारियां दूर और हेल्थ अच्छी बनी रहती है.

आंवले का अचार क्यों फायदेमंद

हमारे देश में अचार बनाने की परंपरा बहुत पुरानी है. हर मौसम के लिए अलग-अलग अचार घरों में डाले जाते हैं.आम, नींबू की तरह ही आंवले के अचार भी खूब चाव से खाए जाते हैं. इन दिनों सोशल मीडिया  इंस्टाग्राम पर आंवला अचार बनाने की एक विदेशी तरीका खूब चर्चा में है, जिसमें ज़्यादा तेल का इस्तेमाल नहीं किया जाता. इसमें सिरका, पानी, नमक और थोड़ा सा तेल मिलाकर आंवले का अचार बनाया जाता है. अचार बनाने की इस प्रक्रिया में आंवला प्राकृतिक तरह से फरमेंटेड (Fermented) हो जाता है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, फरमेंटेशन की प्रॉसेस आंवले के विटामिन वैल्यू को बढ़ाती है. हालांकि, कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि कच्चा आंवला ज्यादा बेहतर होता है.

यह भी पढ़ें : स्पेस में लगातार कम हो रहा है सुनीता विलियम्स का वजन, जानें अचानक वेट लॉस कितना खतरनाक

आंवले के अचार खाने के फायदे

कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि आंवले का अचार कच्चे आंवेल की तुलना में ज्यादा बेहतर होता है, क्योंकि इसकी एंटीऑक्सीडेंट अवशोषण में इजाफा और विटामिन-खनिज ज्यादा होने से पाचन एंजाइम की प्रक्रिया बढ़ती है. इसे लंबे समय तक रखा जा सकता है. फरमेंटेशन की वजह से अचार में विटामिन सी की मात्रा बढ़ जाती है, जो सूजन को कम करने में मददगार होता है. इस प्रक्रिया से यह प्रोबायोटिक्स का एक अच्छा स्रोत बन जाता है. इसके अलावा इस अचार को खाने से पाचन की समस्याएं खत्म हो सकती हैं. 

सर्दियों में आंवले का अचार डाइट का हिस्सा क्यों होना चाहिए

एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर आप अचार में नमक और तेल की मात्रा सीमित कर दें, तो आंवला जैसे खट्टे अचार सेहत के लिए रामबाण की तरह काम करते हैं. इनमें प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो पेट और गट हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं. इसे खाने से ब्लड शुगर लेवल में कमी, बढ़ती उम्र के लक्षण कम और इम्यून सिस्टम मजबूत होता है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

ये भी पढ़ें: Microwave Oven Day 2024 : क्या वाकई माइक्रोवेव बना सकता है बीमार, जानें 

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
Detergent in MDM: बिहार में नमक की जगह बच्चों को खिला दिया डिटर्जेंट, यह कितना खतरनाक?
बिहार में नमक की जगह बच्चों को खिला दिया डिटर्जेंट, यह कितना खतरनाक?
Heart Valves Disease: सांस फूलना पड़ा भारी, दिल में छिपी थी बड़ी बीमारी
सांस फूलना पड़ा भारी, दिल में छिपी थी बड़ी बीमारी

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget