एक्सप्लोरर

Diabetes: शुगर के मरीज़ इन चीजों का सेवन बिलकुल न करें, Dietitian की इन बातों का रखें ध्यान

Dietitian वेदिका दत्त बताती हैं कि सबकी बॉडी की रिक्वायरमेंट और कैपेसिटी अलग अलग होती है. ऐसे में, अलग - अलग शुगर के मरीज़ के लिए परहेज का तरीका भी अलग अलग हो सकता है.

Diabetes Tips: डायबिटीज (Diabetes) आजीवन रहने वाली बीमारी है. यह एक मेटाबॉलिक डिसॉर्डर है, जिसमें मरीज़ के शरीर के रक्त में ग्लूकोज़ की मात्रा बहुत अधिक हो जाती है. डायबिटीज को शुगर भी कहा जाता है. ये बीमारी अनुवाशिंक भी हो सकती है और खराब जीवनशैली के कारण भी हो सकती है. शुगर के मरीजों को अपने खाने-पीने का विशेष ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि शुगर के मरीज का ब्लड शुगर लेवल का ना तो सामान्य से अधिक होना चाहिए और ना ही सामान्य से कम. अगर शुगर का लेवल बहुत ज्यादा बढ़ जाए या फिर बहुत ज्यादा घट जाए तो दोनों ही स्थिति में पेशेंट की सेहत पर खतरा मंडराने लगता है. शुगर के मरीज़ के लिए उनका खान - पान काफी मायने रखता है इसलिए इस सिलसिले में हमने मेरठ की डाइटीशन वेदिका दत्त से बात की, जिन्होंने डायबिटीज से जुड़े हमारे कई सवालों के जवाब दिए.

सवाल: शुगर पेशेंट को किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए?
जवाब: आमतौर पर अगर आप शुगर के मरीज हैं तो आपको चीनी, मिठाई, शर्बत,आम, अंगूर, बेदाना,आलू, चावल और सोचुरेटेड फैट जैसी चीजों से परहेज करना चाहिए. रेडी टू ईट फूड में प्रिजर्वेटिव शुगर होती है इसलिए इनका सेवन भी बिल्कुल न करने की सलाह दी जाती है, लेकिन डाइटीशियन वेदिका दत्त बताती हैं कि सबकी बॉडी की रिक्वायरमेंट और कैपेसिटी अलग अलग होती है. ऐसे में, सभी के लिए परहेज का तरीका भी अलग अलग हो सकता है. उदहारण के लिए चावल किसी को नुकसान पहुंचा सकते हैं तो किसी को नहीं. इसी के साथ वेदिका ने कहा कि आपको खाली पेट चाय का सेवन बिल्कुल नही करना है. ये आपका शुगर लेवल बढ़ाती है. 

सवाल: शुगर पेशेंट की डेली लाइफ हेल्थी डाइट में क्या क्या शामिल होना चाहिए?
जवाब: वेदिका ने हमसे कहा कि सुबह उठकर खाली पेट गुनगुना पानी पिएं. अगर आपको अपना शुगर लेवल चेक करना हो तो जागने के 15 मिनट के भीतर अपना शुगर चेक कर लें. अगर आप सुबह उठकर चाय पीते हैं तो रात में ड्रायफ्रूट्स जैसे बादाम अखरोट आदि भिगो कर रखे और सुबह चाय पीने से पहले उनका सेवन कर लें. नाश्ते में आप मूंग दाल चीला बेसन चीला और दलिया खा सकते हैं. हरी सब्जियों का सेवन अधिक करें. ध्यान रहे आलू से आपको परहेज करना है. खाने से पहले फाइबर प्रचुर मात्रा में लें. हर खाने में सलाद जरूर शामिल करें. सलाद में आप सामान्यतः खीरा टमाटर और अंकुरित दाने खा सकते हैं. खाने के बाद 15 - 20 मिनट वॉक जरूर करें. इसी के साथ डेली रूटीन जरूर सेट करें. खाना समय से खाएं. ब्रेकफास्ट और डिनर में लगभग 12 घंटो का अंतर होना चाहिए.

सवाल: मिथ्स का हेल्थ पर क्या असर पड़ सकता है?
जवाब: डाइटीशन वेदिका दत्त के अनुसार, एक दूसरे की सुना सुनी से कुछ न करें. कुछ भी करने से पहले अपने डाइटीशियन या डॉक्टर से परामर्श लें. अगर आप सुनी सुनाई बातों में आकर बिना अपने डाइटीशियन की सलाह के कुछ करते हैं तो इसका आपकी हेल्थ पर बुरा असर पड़ सकता है.

सवाल: फ्रूट्स कौन कौन से खाएं?
जवाब: इस सवाल के जवाब में वेदिका ने हमसे कहा कि शुगर के मरीज़ आसानी से सेब, बेरी-बेरी, कीवी, चेरी, पपीता का सेवन कर सकते हैं. इसके साथ ही, आम केला चीकू का परहेज रखना होगा.

सवाल खत्म होने के बाद अंत में डाइटीशियन वेदिका दत्त ने कहा कि सुनी सुनाई बातों में आकर कुछ न करें. कुछ भी करने से पहले अपने डॉक्टर और डाइटीशियन से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें-

वजन घटाने के लिए दूध में मिलाकर पिएं ये चीज, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर

Golden Hour: हार्ट अटैक के दौरान 'गोल्डन आवर' का क्या मतलब है, बहुत जरूरी है ये जानकारी, नहीं पता तो जान लें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
IIT Indore Oral Cancer: अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
Issue of Make Up Weekend Sleep: वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget