एक्सप्लोरर

Diabetes: डायबिटीज के मरीजों को जरूर खाने चाहिए ये 6 साबुत अनाज, कंट्रोल में रहेगा शुगर लेवल

डायबिटीज अनुवाशिंक भी होता है. हालांकि कई बार खराब खान-पान या लाइफस्टाइल की वजह से ये रोग लग जाता है. इस बीमारी से पीड़ित लोगों को अपने खान-पान का खास ध्यान रखना चाहिए.

Whole Grains for Diabetes Patients: डायबिटीज के मरीज अक्सर इस चिंता में रहते हैं कि ब्लड शुगर लेवल को कैसे कंट्रोल में किया जाए. कैसे इस बीमारी से निजात पाई जाए. कई लोग खाने के काफी शौकीन होते हैं, लेकिन उन्हें इस बीमारी के चलते अपने मन पसंदीदा भोजन को त्यागना पड़ता है. डायबिटीज अनुवाशिंक भी होता है. हालांकि कई बार खराब खान-पान या लाइफस्टाइल की वजह से ये रोग लग जाता है. इस बीमारी से पीड़ित लोगों को अपने खान-पान का खास ध्यान रखना चाहिए. क्योंकि ब्लड शुगर लेवल सामान्य से ज्यादा होगा तो भी समस्या बनेगा और अगर कम भी होगा तो भी तमाम परेशानियों का कारण बनेगा. इसलिए इस रोग से ग्रसित लोग ज़रा भी लापरवाही न बरतें. 

डायबिटीज से पीड़ित लोगों को साबुत अनाज का सेवन करना चाहिए क्योंकि यह फाइबर से भरपूर होते हैं. साबुत अनाज मधुमेह यानी डायबिटीज के रोगियों का ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रखने का काम करते हैं. यहां हम 5 जरूरी साबुत अनाजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके सेवन से आप अपना बढ़ा हुआ शुगर लेवल कंट्रोल में कर सकते हैं. 

जौ (Barley): जौ बीटा-ग्लूकन से भरपूर होता है जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है. इसके अलावा, ये कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी कारगर साबित होता है.

जई का चोकर (Oat Bran): घुलनशील फाइबर से भरपूर होने के साथ-साथ यह मैग्नीशियम और प्रोटीन से भी भरपूर होता है. ये ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में काफी मददगार है. जई का चोकर के सेवल से शरीर को कई लाभ मिलते हैं. ये विटामिन बी के साथ-साथ बड़ी मात्रा में फाइबर भी प्रदान करता है. 

चौलाई (Amaranth): चौलाई को अमरंथ भी कहा जाता है. अमरनाथ एक अत्यधिक पौष्टिक अनाज है, जिसमें बाकी अनाजों की तुलना में ज्यादा प्रोटीन होता है. यह एक बीज के आकार में होते हैं. छोटे बीज लगभग तिल के आकार के होते हैं और इनका रंग पीला होता है. बीजों को साबुत या आटे में पीसकर इस्तेमाल किया जा सकता है. इनका स्वाद मीठा और पौष्टिक होता है और पकने पर थोड़ा कुरकुरा लगता है. डायबिटीज के मरीजों के लिए अमरंथ एक बढ़िया ऑप्शन है. यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है और इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं.

रागी (Ragi): रागी एक बहुत पौष्टिक बाजरा है, जो दिखने में सरसों जैसा होता है. यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में काफी मददगार है. इसके अलावा, डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है. रागी में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसमें कोलेस्ट्रॉल और सोडियम का लेवल भी काफी कम होता है, जो दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है.

बाजरा (Bajra): बाजरे में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है. फाइबर से भरपूर होने की वजह से ये कब्ज को ठीक करने और वजन घटाने में काफी मदद कर सकता है. बाकी अनाजों की तुलना में बाजरे में आयरन की मात्रा ज्यादा होती है. ये डायबिटीज के मरीजों के लिए भी काफी फायदेमंद है.

ज्वार (Jowar): ज्वार विटामिन K1 से भरपूर होता है, जो खून के थक्के जमने और हड्डियों के विकास में एक जरूरी भूमिका निभाता है. ज्वार में मौजूद बायोएक्टिव फेनोलिक यौगिक कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है. ये ब्लड शुगर लेवल को बनाए रखने में भी मदद करता है.

ये भी पढ़ें: अभी सीजन हैं तो महंगे मिल रहे हैं होटल, घूमने जा रहे हैं तो ऐसे सस्ते में करें ठहरने की व्यवस्था

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

H1N1 Virus Symptoms: बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget