एक्सप्लोरर

सेहत के लिए फायदेमंद होने के बावजूद हो सकता है तरबूज का साइड-इफेक्ट्स, जानिए कैसे

Watermelon Side Effects: डायबिटीज के मरीजों को तरबूज रोजाना खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए. पोटैशियम से भरपूर फल तरबूज दिल को सेहतमंद रखने, हड्डियों को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाता है. मगर हद से ज्यादा पोटैशियम का इस्तेमाल खून की रक्त वाहिकाओं से जुड़ी समस्याएं जैसे दिल की धड़कन को अनियंत्रित कर सकता है. 

गर्मी के आते ही मनपसंद फल तरबूज भी प्रयाप्त मात्रा में उपलब्ध हो जाता है. तरबूज खाने के अनगिनत फायदे हैं लेकिन ज्यादा इस्तेमाल के नतीजे में साइड-इफेक्ट्स भी हो सकता है. रमजान के दौरान पानी की कमी दूर करने, मूड बेहतर करने और बोझिल तबियत को हल्का करने के लिए तरबूज के इस्तेमाल की सलाह दी जाती है. हरे और लाल फल के गूदे में 92 फीसद हिस्सा पानी का मौजूद होता है जो किडनी और आंतों की सफाई के लिए बेहद फायदेमंद समझा जाता है. तरबूज में पानी के अलावा पौष्टिक तत्व जैसे विटामिन ए, बी-6, सी, लाइकोपीन, पोटैशियम पाए जाते हैं. लेकिन सेहत के लिए फायदेमंद होने के बावजूद तरबूज का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल नकारात्मक असर डाल सकता है. 

तरबूज की ज्यादा मात्रा के साइड-इफेक्ट्स
विशेषज्ञों के मुताबिक पानी इंसानी शरीर के लिए बुनियादी आवश्यकता है. लेकिन शरीर में पानी की ज्यादा मात्रा भी नुकसानदेह साबित होती है. शरीर में पानी की मात्रा बढ़ने से सोडियम का लेवल कम हो जाता है, जिसके नतीजे में चक्कर की समस्या हो सकती है. इसलिए तरबूज के ज्यादा इस्तेमाल से शरीर में पानी की मात्रा बढ़ सकती है. पानी का स्राव न होने और ज्यादा दबाव के कारण खून का प्रेशर बढ़ जाता है, जिसके चलते पैरों में सूजन, थकावट, किडनी का कामकाज प्रभावित होने की शिकायत हो सकती है. तरबूज फाइबर और पानी हासिल करने का शानदार जरिया है.

फल को ज्यादा मात्रा में खाने से पाचन तंत्र की समस्या जैसे डायरिया, ब्लोटिंग, गैस हो सकती है. डायबिटीज पीड़ितों को हर फल का इस्तेमाल संतुलन में रहते हुए करना चाहिए. तरबूज भी खून में शुगर लेवल बढ़ाने की वजह बनता है. डायबिटीज के मरीजों को तरबूज रोजाना खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए. पोटैशियम से भरपूर फल तरबूज दिल को सेहतमंद रखने, हड्डियों को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाता है. मगर हद से ज्यादा पोटैशियम का इस्तेमाल खून की रक्त वाहिकाओं से जुड़ी समस्याएं जैसे दिल की धड़कन को अनियंत्रित कर सकता है. 

एक दिन में कितना तरबूज इस्तेमाल करें?
विशेषज्ञों के मुताबिक सौ ग्राम तरबूज में 30 कैलोरी और 6 ग्राम शुगर की मात्रा पाई जाती है. उनका कहना है कि एक दिन में आधा किलो तरबूज का इस्तेमाल किया जा सकता है, तरबूज की उतनी मात्रा कैलोरी 150 मिलेगी. तरबूज की मात्रा बढ़ाने से शुगर लेवल और कैलोरी भी बढ़ती है. आधा किलो तरबूज की मात्रा में शुगर 30 ग्राम तक पहुंच जाता है. इसलिए उसके इस्तेमाल से पहले कैलोरी और शुगर की मात्रा के बारे में जरूर जानना चाहिए. 

क्या आपके शरीर में विटामिन C की कमी है? इम्यूनिटी बनाने के लिए रोजाना खाएं ये फूड्स

Covid-19 Vaccine: क्या स्मोकिंग से वैक्सीन का असर हो जाता है कम? जानिए अहम बात

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Vegetarian VS Non Vegetarian:नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
Ebola Outbreak in Congo : कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
Sleeping With Cooler in Rainy Season: इस मौसम में भी कूलर चलाकर सोते हैं? कितनी खतरनाक हो सकती है यह आदत
इस मौसम में भी कूलर चलाकर सोते हैं? कितनी खतरनाक हो सकती है यह आदत

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget