एक्सप्लोरर

Dengue Prevention: डेंगू होने पर अपनी मर्जी से न खाएं दवाएं, ये सिंप्टम दिखें तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं

Prevention Tips for Dengue: आइए जानते हैं कि डेंगू को आप कैसे पहचान सकते हैं साथ ही आपको कब इसके इलाज के लिए डॉक्टर की सलाह लेनी(Prevention Tips for Dengue) चाहिए.

Prevention Tips for Dengue: डेंगू(Dengue) का मौसम अब भी बरकरार है. यह बारिश के मौसम यानि की जुलाई माह में शुरू होता है और उसके बाद तक कि यानि अक्टूबर माह तक चलता है. शुरूआत में सामान्य से दिखने वाली यह बीमारी पहले तो नॉर्मल बुखार के सिंप्टम को लेकर आती है पर जैसे जैसे समय बितता जाता है या फिर इलाज गलत होता है तो यह जानलेवा रूप भी ले सकती है. वहीं अगर वक्त पर डेंगू का सही इलाज हो तो हालात काबू में हो जाते हैं. आइए जानते हैं कि डेंगू को आप कैसे पहचान सकते हैं साथ ही आपको कब इसके इलाज के लिए डॉक्टर की सलाह लेनी(Prevention Tips for Dengue) चाहिए.
 
कैसे होता है डेंगू
डेंगू मादा एडीजी इजिप्टी मच्छर के काटने से होता है. डेंगू के इन मच्छरों की पहचान है उनके शरीर में चीते जैसी धारियां. यह मच्छर अधिकतर दिन में ही लोगों को काट कर अपना शिकार बनाते हैं. यह बरसात के मौसम में पनपते हैं. दरअसल इस मौसम में यह मच्छर ज्यादा ऊंचाई तक उड़ नहीं पाते हैं.

डेंगू फैलने की वजह
जिस व्यक्ति को अगर डेंगू हो जाता है तो उसके खून में डेंगू का वायरस बहुत ज्यादा मात्रा में होता है और जब यह मच्छर जब डेंगू के मरीज को काटता है तो वह वायरस उसके अंदर चला जाता है और वही मच्छर किसी और को काटता है तो वह वायरस फैल जाता है. जिसकी वजह से दूसरा इंसान भी डेंबू से पीड़ित हो जाता है.

डेंगू की पहचान
मच्छर के काटे जाने के 3 से 5 दिन के बाद मरीज को बुखार आने लगता है. जिसके बाद बीमारी शरीर के अंदर 10 दिनों में पनपने लगती है.

जानें किस डॉक्टर को दिखाएं डेंगू के मरीज
डेंगू के लक्षण दिखने पर आपको तुरंत फिजिशियन के पास जाना चाहिए. वहीं, बच्चों को पीडिअट्रिशन के पास ले जाएं. 

क्या है डेंगू का इलाज
अगर मरीज के साधारण बुखार है तो उसका इलाज घर पर ही किया जा सकता.
शुरूआत में आप डॉक्टर की सलाह पर पैरासिटामोल और क्रोसिन दे सकते हैं. वहीं 
एस्प्रिन और डिस्प्रिन कभी भी डेंगू में ना दें इससे प्लेटलेट्स गिरने के चांस रहते हैं. 
वहीं अगर मरीज को 102 डिग्री तक बुखार हो तो उसकी पानी की पट्टियां करें.
हेल्दी खाना मरीज के देते रहें.
मरीज को आराम करने दें.

ध्यान रखें
कभी भी डेंगू के दौरान अपनी मर्जी से किसी भी प्रकार की एंटी.बायोटिक या कोई और भी प्रकार की दवाई ना लें. अगर बुखार ज्यादा बना रह रहा है तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं. वहीं मामूली खांसी हो भी तो अपने आप कोई भी दवाई ना लें. एक और बात का ध्यान रखें कि किसी भी झोलाछाप डॉक्टर के पास न जाएं सोच समझकर ही डॉक्टर को दिखाएं और सही इलाज कराएं. वरना बड़ा घटना भी घट सकती है.

जानें 20 का फॉर्म्युला
आपको 20 का फॉर्म्युला के बारे में बतादें कि एक्सपर्ट के अनुसार अगर धड़कन यानी पल्स रेट 20 बढ़ जाए, ऊपर का ब्लड प्रेशर 20 कम हो जाए, प्लैटलेट्स 20 हजार से कम रह जाए,  बॉडी में एक इंच एरिया में 20 से ज्यादा दाने भर जाए तो इन लक्षणों को देखते ही मरीज को तुरंत अस्पताल में इलाज के भर्ती कराना चाहिए. 

ये भी पढ़ें-Kareena Kapoor Khan: बॉलीवुड की बेबो की तरह चाहती हैं फिट लुक तो उनके इस एक चैलेंजिंग एक्सरसाइज को करें फॉलो

Get Rid Puffiness Of Eyes: आंखों के नीचे की पफीनेस को इन मसाज के तरीकों से करें दूर, खूबसूरत दिखेंगी आंखें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget