एक्सप्लोरर

गोवा में 31 मई तक बढ़ाया गया कोविड-कर्फ्यू , पॉजिटिविटी रेट के मामले में है सबसे आगे

इस से पहले गोवा में 23 मई तक के लिए कर्फ़्यू लगाया गया था. गुरुवार को गोवा में कोरोना के 1,582 नए मामले सामने आए.

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने राज्य में कोविड-कर्फ्यू 31 मई तक बढ़ाने का एलान कर दिया है. गोवा में इस समय कोरोना का पॉजिटिविटी रेट पूरे देश में सबसे ज्यादा है जिसे देखते हुए मुख्यमंत्री ने ये फैसला लिया है.

इस से पहले गोवा में 23 मई तक के लिए कर्फ्यू  लगाया गया था जिसे बढ़ाकर अब 31 मई तक कर दिया गया है. इस दौरान सभी जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी. राशन व अन्य खाद्य सामग्री की दुकानें सुबह 7 बजे से दोपहर एक बजे तक खुलेंगी. कर्फ्यू  के दौरान सभी होटल और रेस्टोरेंट सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक होम डिलिवरी कर सकेंगे.

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, गुरुवार को गोवा में कोरोना के 1,582 नए मामले सामने आए. राज्य में अब तक कुल 1 लाख 41 हजार केस दर्ज किए जा चुके हैं. साथ ही गुरुवार को कोरोना से 44 लोगों की मृत्यु हो गयी. इसके साथ ही यहां अब तक 2,272 लोग इस बीमारी से अपनी जान गंवा चुके हैं. राज्य में अभी कोरोना के बीस हजार से ज्यादा एक्टिव केस है. 

बता दें कि, पिछले दिनों गोवा के मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी की वजह से 83 मरीजों की मौत हो गयी थी. जिसके बाद विपक्षी पार्टी गोवा फॉरवर्ड ने मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत के इस्तीफे की मांग की थी. लेकिन गोवा सरकार ने अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से मौत की जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया है.

मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत और स्वास्थ्य मंत्री ने इस बात से इनकार कर दिया है कि गोवा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौतें ऑक्सीजन की कमी के कारण हुईं है. सरकार का कहना है कि होने वाली मौतों को ऑक्सीजन की कमी से आपस में जोड़ा नहीं जा सकता.

देश में घटे कोरोना केस

कोरोना संक्रमण के नए मामलों में पिछले दिन की तुलना में गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि इस दौरान मौतों की संख्या में बढ़ोतरी हुयी है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 259,551 नए कोरोना केस आए और 4209 संक्रमितों की जान चली गई है. वहीं 3,57,295 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. 

20 मई तक देशभर में 19 करोड़ 18 लाख 79 हजार 503 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 14 लाख 82 हजार 754 टीके लगाए गए. वहीं अबतक 32 करोड़ 44 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन करीब 20.61 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 12 फीसदी से ज्यादा है.

यह भी पढ़ें 

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूध जलेबी खाने से फायदा या नुकसान, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
दूध जलेबी खाने से फायदा या नुकसान, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
GLP-1 Drugs Obesity Treatment: GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
PM Fasal Bima Yojana : किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
Kalyani M4 Indian Army: इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
Embed widget