एक्सप्लोरर

Cough Symptoms: ये 5 कारण जानिए, खांसते हुए सांस उखड़ आती है, मगर खांसी है कि जाती नहीं...

कई बार लोगों को खांसते हुए सप्ताह, दो सप्ताह गुजर जाते हैं. मगर उन लोगों की खांसी नहीं जाती है. कई बार महीना भी चला जाता है. ऐसे में यह सामान्य खांसी नहीं, कुछ और गंभीर बीमारी के लक्षण हो सकते हैं.

Cough Treatment: सर्दी के कारण अक्सर लोगों को खांसी हो जाती है. हालांकि यह आमतौर पर 2 से 3 सप्ताह के भीतर ठीक हो जाती है. लेकिन कभी कभी कुछ लोगों को लंबे समय तक खांसी रहती है. हालांकि इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं. पुरानी खांसी वयस्कों में आठ सप्ताह या उससे अधिक समय तक या बच्चों में चार सप्ताह तक रहती है. अदरक खान, शहद खान, कुछ प्राकृतिक दवा और मेडिकल स्टोर पर मिलने वाली दवाओं से कुछ राहत मिल जाती है. लेकिन बार बार उठ रही खांसी परेशानी का सबब भी बन जाती है. उन 5 कारणों को जानने की कोशिश करते हैं, जिनके होने की वजह से लंबे समय तक खांसी नहीं जाती है. 

1. कोविड से लंग्स इफेक्ट होने के कारण
कोल्ड या फ्लू के चले जाने के बाद भी कई बार खांसी ठीक नहीं हो पाती है. कोविड 19 संक्रमण या इसी तरह के किसी इन्फेक्शन की वजह से फेफड़ों में सूजन और सूखी खांसी भी हो सकती है. लंबे समय तक खांसी रहे तो चिंता करने वाली बात है. तुरंत ही डॉक्टर को दिखाना चाहिए. 

2. स्मोकिंग करना
तंबाकू के धुएं में मौजूद रसायन और कण गले में जलन पैदा कर सकते हैं. इससे कई बार खांसी नहीं जाती है. लंबे समय तक स्मोकिंग करने से अस्थमा श्वसन संक्रमण जैसी समस्या हो सकती है. जो लोग अधिक धुम्रपान करने हैं, उन्हें खांसी क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) जैसी समस्या पैदा कर सकती है. ऐसे लोगों को स्मोकिंग छोड़कर डॉक्टर से इलाज कराना चाहिए. 

3. निमोनिया होना
निमोनिया वायरस, कवक या बैक्टीरिया के कारण फेफड़ों का संक्रमण है. इससे सूखी खांसी या हरे, पीले या खूनी बलगम वाली खांसी हो सकती है. खांसी के साथ, निमोनिया के अन्य संभावित लक्षणों में बुखार, पसीना और सांस की तकलीफ शामिल हैं. 

4. टीबी
टयूबरक्यूलोसिस एक गंभीर संक्रामक रोग है. यह फेफड़ों को प्रभावित करता है. 3 या अधिक सप्ताह तक खांसी रहना टीबी का संकेत हो सकता है. टीबी के कारण खांसी में खून या बलगम भी आ सकता है. हालांकि, यह सूखी खांसी भी हो सकती है. टीबी के अन्य लक्षणों में सीने में दर्द, वजन कम होना, थकान, बुखार, रात को पसीना आना, ठंड लगना और भूख न लगना शामिल हैं. फेफड़ों के अलावा टीबी शरीर के अन्य भागों जैसे किडनी, बैक बोन, ब्रेन को भी प्रभावित कर सकता है. 

5. फेफड़ों का कैंसर
फेफड़े के कैंसर से ऐसी खांसी हो सकती है, जो लंबे समय तक न जाए. यह समय के साथ और अधिक बेकार हालत कर सकती है. खांसी के अलावा, फेफड़े के कैंसर के रोगियों को सीने में दर्द, घरघराहट, सांस लेने में तकलीफ, वजन कम होना भी हो सकता है. कुछ लोगों में कैंसर के विकसित होने तक किसी भी लक्षण का अनुभव नहीं हो सकता है. इसके लिए रूटीन जांच कराते रहनी चाहिए. 

 

ये भी पढ़ें: रात में अच्छे से सोते हैं और सुबह शरीर हिल नहीं पाता... जानिए कैसी है ये बीमारी, जिससे परेशान हो रहे लोग

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vegetarian VS Non Vegetarian:नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
Ebola Outbreak in Congo : कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
Sleeping With Cooler in Rainy Season: इस मौसम में भी कूलर चलाकर सोते हैं? कितनी खतरनाक हो सकती है यह आदत
इस मौसम में भी कूलर चलाकर सोते हैं? कितनी खतरनाक हो सकती है यह आदत
Diabetes: डायबिटीज में अचार, पापड़ और चटनी कितनी सही? जानें एक्सपर्ट की राय
डायबिटीज में अचार, पापड़ और चटनी कितनी सही? जानें एक्सपर्ट की राय

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget