एक्सप्लोरर

रात में अच्छे से सोते हैं और सुबह शरीर हिल नहीं पाता... जानिए कैसी है ये बीमारी, जिससे परेशान हो रहे लोग

Sleep Paralysis: क्या आप सोकर उठ जाते हैं, लेकिन कुछ मिनट तक आप खुद को हिला भी नहीं पाते हैं? ये एक गंभीर बीमारी के लक्षण हैं. आइए जानते हैं कि इससे कैसे बचा जा सकता है.

Sleep Paralysis: क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ कि आप एक दम से सो गए और जब उठे तो अपने शरीर को हिला भी नहीं पाते हैं? या कहें शरीर के कुछ हिस्सों को हिलाना मुश्किल हो जाता है. ये बेहद ही भयानक एहसास होता है. लेकिन ये बहुत ही आम हो चला है. इसे 'स्लीप पैरालिसिस' कहते हैं. एक दम आसान भाषा से समझें तो इसका मतलब है कि नींद से उठने के बाद सपने में होने और होश में होने के अंतर को समझ नहीं पाना, जिसकी वजह से खुद को हिलाना असंभव हो जाता है. 

अगर इसको और आसान भाषा में समझा जाए, तो स्लीप पैरालिसिस का मतलब है कि आप 'स्लीप मोड' में हैं, लेकिन आपका दिमाग एक्टिव है. अमेरिका में स्थित नेशनल स्लीप फाउंडेशन का कहना है कि स्लीप पैरालिसिस के दौरान लोग होश में तो रहते हैं, लेकिन उनको मतिभ्रम और घुटन से जूझना पड़ता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि स्लीप पैरालिसिस के दौरान क्या होता है, ऐसा किसकी वजह से होता है और इसको किस तरह से ठीक किया जा सकता है? 

स्लीप पैरालिसिस के दौरान क्या होता है? 

इंसान स्लीप पैरालिसिस के दौरान जागा हुआ तो होता है, लेकिन वो खुद को हिला नहीं पाता है, न ही बोल और आंखें खोल पाता है. ऐसा लगता है कि आप कहीं फंस गए हैं. आपको बहुत ही ज्यादा डर लगने लगता है. ऐसा कई मिनट तक होता रहता है. 

स्लीप पैरालिसिस क्यों होता है? 

अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि स्लीप पैरालिसिस क्यों होता है. लेकिन इसके पीछे कई कारण छिपे हुए हैं. इसमें नींद नहीं आना, सोने के पैटर्न में बदलाव, किसी चीज को लेकर टेंशन, परिवार के लोगों का स्लीप पैरालिसिस होने का इतिहास शामिल हैं. 

स्लीप पैरालिसिस से कैसे बचें? 

आप अपनी नींद की आदतों को बदलकर स्लीप पैरालिसिस को रोक सकते हैं. हर रोज 7 से 9 घंटे की नींद लेने की कोशिश करें. हर रात लगभग एक ही समय पर बिस्तर पर जाना और हर सुबह एक ही समय पर उठना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. इसके अलावा हर रोज एक्सरसाइज करने पर जोर दें. सोने से पहले नशा करने से परहेज करें. पीठ के बल सोएं, जिसकी वजह आपको अच्छी नींद भी आएगी.

ये भी पढ़ें: Junk Food Craving: जंक फूड खाने की 'क्रेविंग' को खत्म कर सकता है 'च्युइंग गम'! स्ट्रेस और टेंशन को भी रखता है दूर, जानिए कैसे?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैरों के नाखून के साइड में जमा गंदगी को निकालने का ये है सबसे आसान तरीका
पैरों के नाखून के साइड में जमा गंदगी को निकालने का ये है सबसे आसान तरीका
लंबे समय का कफ हो सकता है गंभीर बीमारी की वजह, तुरंत भागें अस्पताल
लंबे समय का कफ हो सकता है गंभीर बीमारी की वजह, तुरंत भागें अस्पताल
सर्दियों में बच्चों को न हो कफ, अपनाएं ये घरेलू उपाय
सर्दियों में बच्चों को न हो कफ, अपनाएं ये घरेलू उपाय
सर्दियों के जुकाम को आने से कैसे रोकें, लक्षण दिखते ही करें ये काम
सर्दियों के जुकाम को आने से कैसे रोकें, लक्षण दिखते ही करें ये काम

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
यूपी चुनाव से पहले शिक्षामित्रों पर सपा का दांव! अखिलेश यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान
यूपी चुनाव से पहले शिक्षामित्रों पर सपा का दांव! अखिलेश यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
Video: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
'पहले उतना बूता...', CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान
'पहले उतना बूता...', CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान
Embed widget