एक्सप्लोरर

Coronavirus: महिलाओं के मुकाबले संक्रमण से पुरुषों की ज्यादा हो रही है मौत, जानिए क्या है वजह?

कोरोना वायरस महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की जिंदगी निगल रहा है. जिंदगी जीने के मामले में लिंग भेद कम उम्र में सामने आ जाता है. हर मुल्क में महिलाएं पुरुषों के मुकाबले 6-8 साल औसत ज्यादा जिंदगी जीती हैं.

चीन के वुहान से फैला कोरोना वायरस महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की जिंदगी निगल रहा है. ग्लोबल हेल्थ 50-50 डेटाबेस की रिपोर्ट में अभी तक के मुहैया आंकड़ों का अध्ययन कर खुलासा किया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, 30 नवंबर के बाद यमन में मृतकों में तीन चौथाई की तादाद पुरुषों की थी. बांग्लादेश, थाईलैंड, नाईजीरिया, अफगानिस्तान और पाकिस्तान में भी आंकड़ों का प्रतिशत बराबर रहा. तुर्की, सीरिया, किर्गिस्तान और हांगकांग में तादाद करीब 62 फीसद थी.

कोरोना वायरस क्यों बन रहा पुरुषों के लिए ज्यादा जानलेवा?

कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा संक्रमित देश भारत और मैक्सिको में 64 फीसद, ब्राजील में 58 फीसद और अमेरिका में 54 फीसद मरनेवाले पुरुष थे. रिपोर्ट में इसका भी खुलासा हुआ कि पुरुष और महिला दोनों संक्रमण से बराबर प्रभावित हुए. ऐसे में कोविड-19 से पुरुषों की ज्यादा मौत क्यों हो रही है?  विशेषज्ञों का कहना है कि महिलाएं डॉक्टर के पास पुरुषों की तुलना में ज्यादा जाती हैं. धूम्रपान कम करती हैं और हाथ ज्यादा धोती हैं.

उसके मुकाबले पुरुषों का खतरनाक रवैया और बीमारियों को बीच में छोड़ देने का रुजहान ज्यादा जिम्मेदार है. अमेरिकी जेनेटिक विशेषज्ञ शैरोन मुआलेम बताते हैं, "कोरोना वायरस असामान्य तरीके से पुरुषों को निशाना बना रहा है. बात जब जिंदगी जीने की हो, तो पुरुष कमजोर लिंग है. उसकी वजह हमारी जीन की प्रोग्रामिंग में मौजूद है."

जिंदगी जीने के मामले में लिंग भेद कम उम्र में सामने आ जाता है. हर मुल्क में महिलाएं पुरुषों के मुकाबले 6-8 साल औसत ज्यादा जिंदगी जीती हैं. एक पुरुष 10 साल की उम्र को पहुंचतता है तो चार महिलाएं भी उसकी उम्र को नहीं पहुंच पातीं. डॉक्टर शैरोन का मानना है कि जीवित बच रहने की क्षमता की बात की जाए, तो महिलाएं बेहतर लिंग हैं.

महिलाओं के मुकाबले पुरुषों का रवैया अधिक गैर जिम्मेदार

इंसानों में क्रोसोम की संख्या 23 जोड़ी यानी 46 क्रोमोसोम होते हैं. उनमें से 22 जोड़ियां पुरुषों और महिलाओं में एक जैसी होती हैं. अंतर सिर्फ 23वें क्रोमोसोम में होता है जिसे एक्स क्रोमोसोम भी कहा जाता है. महिलाओं में दो एक्स क्रोमोसोम होते हैं जबकि पुरुषों में एक एक्स और एक वाई क्रोमोसोम पाया जाता है. एक्स क्रोमोसोम वाई क्रोमोसोम के मुकाबले अधिक पेचीदा होता है. उसमें करीब 1150 जीन होते हैं. दूसरी तरफ वाई क्रोमोसोम में 60-70 जीन होते हैं.

इसके अलावा पुरुषों और महिलाओं के बीच अंतर की वजह बननेवाले अन्य कारण भी अपनी भूमिका निभाते हैं. पुरुषों के हार्मोन टेस्टोस्टेरोन को फ्लू की वैक्सीन के बाद भी प्रतिरोधक तंत्र की कमजोर प्रतिक्रिया से जुड़ा पाया गया है. इसके विपरीत, महिलाओं का हार्मोन एस्ट्रोजन में सूजन से लड़ने के गुण पाए गए और ये शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को भी बेहतर बनाता है.

Drugs Case: अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड के भाई ने फैलाया बॉलीवुड में ड्रग्स का जाल, व्हाट्सएप चैट से हुआ खुलासा

राजीव शुक्ला बन सकते हैं BCCI के वाइस प्रेसिडेंट, इनके हाथ में रहेगी IPL की कमान

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iron Deficiency Causes : आयरन की कमी से हो सकती है ये गंभीर बीमारी
आयरन की कमी से हो सकती है ये गंभीर बीमारी
Side effects of Eating Samosa : सुबह उठकर आप भी करते हैं समोसे का नाश्ता? संभल जाइए
सुबह उठकर आप भी करते हैं समोसे का नाश्ता? संभल जाइए
Marathon Runner Death : मैराथन रनर की दौड़ते-दौड़ते मौत, क्या फिट दिखने वाले भी खतरे में?
मैराथन रनर की दौड़ते-दौड़ते मौत, क्या फिट दिखने वाले भी खतरे में?
Cold Water Causes Cold: क्या ठंडा पानी पीने से सच में हो जाता है जुकाम? या कोई और है वजह
क्या ठंडा पानी पीने से सच में हो जाता है जुकाम? या कोई और है वजह

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget