एक्सप्लोरर

Corona Symptoms: लॉन्ग कोविड का ये लक्षण अजीबोगरीब है, लोग चेहरा तक नहीं पहचान पा रहे...

लॉन्ग कोविड मरीजों में अभी तक हाट्र, लंग्स, किडनी पर ही असर देखने को मिल रहा था. अब इस वायरस ने न्यूरो सिस्टम को प्रभावित करना शुरू कर दिया है. लोगोें में फेस ब्लाइंडनेस विकसित हुई है.

Long Covid Symptoms: कोरोना वायरस ने दुनियाभर में जमकर कहर बरपाया. मार्च 2020 में भारत में लॉकडाउन लगा दिया. इसके बाद पब्लिक घरों में ही कैद हो गई. इसके एक साल बाद डेल्टा वेरिएंट ने देश में जमकर कहर बरपाया. लाखों लोग वायरस की चपेट में आ गए. हजारों लोगों की मौत हो गई. वैक्सीनेशन, दो गज की दूरी, मास्क और अन्य प्रोटोकॉल के पालन  के कारण वायरस उतना प्रभावी नहीं रहे हैं. हालांकि देश के साइंटिस्ट और डॉक्टर वायरस के म्यूटेशन पर नजर बनाए हुए हैं. वहीं, आजकल लॉन्ग कोविड लोगों को परेशान कर रहा है. इस वायरस के अजीबोगरीब लक्षण हयूमन बॉडी पर देखने को मिल रहे हैं. 

चेहरा पहचानने में हो रही दिक्कत

जो लोग लांग कोविड से जूझ रहे हैं. उनमें फेस ब्लाइंडनेस संबंधित समस्या देखी गई है. इस समस्या में करीबों लोगों को पहचानने में दिक्कत हो रही है. विशेषज्ञों का एक धड़ा इसे न्यूरोलॉजिकल डिसआर्डर मानकर चल रहा है. इससे साफ है कि लंबे समय तक रहे कोविड ने न्यूरो सिस्टम को भी बहुत अधिक प्रभावित करना शुरू कर दिया है. 

आवाज के साथ चेहरे का नहीं हो रहा मिलान

अमेरिकन मीडिया में इसको लेकर एक रिपोर्ट भी पब्लिश की गई. उसके अनुसार, जो लोग कई वर्षाें तक कोविड संक्रमित रहे हैं. उनमें अपने परिवार के लोगोें के चेहरा पहचानने में कठिनाई हो रही है. उन्हें आवाज तो समझ आ रही है. लेकिन आवाज कके साथ चेहरा मिलान नहीं हो पा रहा है. एक रोगी ने बताया कि उसे अपने पिताजी की आवाज ऐसे लगी कि कोई और व्यक्ति बात कर रहा है. 

पहले केवल यहां दिख रहा था असर

साइंस डायरेक्ट जर्नल में रिसर्चर्स का कहना है कि कोविड-19 अभी तक हार्ट, लंग्स, किडनी, स्किन पर असर डाल रहा है. लेकिन नई रिपोर्ट हैरान करने वाली हैं. इसने ब्रेन के न्यूरो सिस्टम को ही डिस्टर्ब करना शुरू कर दिया है. विशेषज्ञों ने इस स्थिति को फेस ब्लाइंडनेस या प्रोसोपेग्नोसिया माना है. यह चेहरे को पहचानने की क्षमता कम कर देती है. 

अध्ययन में ये आया सामने

डार्टमाउथ कॉलेज के शोधकर्ताओं के अनुसार, लांग कोविड वाले 54 प्रतिभागियों के डेटा का विश्लेषण किया गया. इसमें सामने आया कि अधिकांश लोगोें को विजुअल रिकॉग्नाइजेशन की दिक्कत हो रही थी. ये चेहरा नहीं पहचान पा रहे थे. राहत की बात ये है कि कुल केसों में से केवल 2 से 3 प्रतिशत लोगों में ही इस तरह की परेशानी देखने को मिली है. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Pomegranate Juice: सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है 'अनार का जूस', इसे पीने से घट सकता है आपका बढ़ा वजन

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget