एक्सप्लोरर

Covid: किसी बीमारी की क्या होती है एंडेमिक स्टेज? भारत में कोरोना अब उसी ओर बढ़ रहा है

ओमिक्रॉन का सबवेरिएंट एक्सबीबी.1.16 लोगों को तेजी से अपनी चपेट में ले रहा है. कोरोना म्यूटेशन कर लोगों को बीमार रहा है. वहीं, कुछ एक्सपर्ट कह रहेे हैं कि ये एंडेमिक स्टेज में है. 

Covid Treatment: कोरोना एक गंभीर संक्रामक रोग है. ये वायरस एक व्यक्ति से दूसरे में बहुत तेजी से पहुंचता है. वर्ष 2021 में भारत में आए डेल्टा वेरिएंट ने करोड़ों लोगों को संक्रमित किया था. लाखों की संख्या में गंभीर रूप से बीमार हुए और काफी संख्या में लोगों की जान भी चली गई. वायरस आज बेशक उतना गंभीर नहीं रहा है. मगर साइंटिस्ट और एक्सपर्ट वायरस के म्यूटेशन पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. कुछ एक्सपर्ट कह रहे हैं कि ये कोरोना की एंडेमिक स्थिति है तो जानने की कोशिश करते हैं कि आखिर संक्रमण का एंडेमिक स्थिति क्या होती है? 

हर दिन 10 हजार से अधिक हुए केस

20 दिन पहले ही भारत में हर दिन 200 के आसपास मामले देखने को मिल रहे थे. वहीं अब ये आंकड़ा 10 हजार को भी पार करने लगा है. 24 घंटे में 10158 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है. यदि कोरोना का हर दिन का पॉजिटीविटी रेट देखें तो 4.42 प्रतिशत है, जबकि वीकली यानि साप्ताहिक पॉजीटीविटी रेट 4.02 प्रतिशत हो गया है. डॉक्टर लोगों से कोरोना के बचाव करने की अपील कर रहे हैं. 

समझिए, एंडेमिक स्टेज क्या होती है?

देश या दुनिया के किसी भी हिस्से में संक्रामक रोग फैलते हैं. कई बार वायरस शुरू मेें बहुत अधिक घातक होता है. बाद में नुकसान करने लगता है. लेकिन कुछ साल एक समय ऐसा होता है कि इम्यून सिस्टम डेवलप होने या अन्य वजह से वायरस असर करना बंद कर देता है. यह संक्रमण की दर स्थिर होना माना जाता है. यही किसी भी इंफेक्शन यानि संक्रमण की एंडेमिक स्टेज कहलाती हैं. भारत में भी कोरोना की हालत ऐसी ही हो रही है. इसलिए एक्सपर्ट कोरोना की एंडेमिक स्टेज मानकर चल रहे हैं.  

एक्सबीबी.1.16 का बढ़ रहा संक्रमण

हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि ओमीक्रोन का सब वेरिएंट एक्सबीबी.1.16 देश में तेजी से फैल रहा है. गनीमत यह है कि वायरस से संक्रमित हुए लोग तेजी से इसकी चपेट में तो आ रहे हैं. मगर वायरस उनको गंभीर रूप से बीमार नहीं बना रहा है. ऐसे मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने की नौबत नहीं आ रही है. इसलिए उतना घबराने की जरूरत नहीं है. बचाव के लिए कोविड प्रोटोकॉल का पालन जरूर करें.  

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एनर्जी बढ़ाने का दावा या ग्राहकों से धोखा? FSSAI के निशाने पर Red Bull और Sting जैसे टॉप ब्रांड्स
एनर्जी बढ़ाने का दावा या ग्राहकों से धोखा? FSSAI के निशाने पर Red Bull और Sting जैसे टॉप ब्रांड्स
Childhood Trauma: माइग्रेन से लेकर गंभीर बीमारियों तक... जानें बचपन की तकलीफें आपको कैसे कर सकती हैं परेशान?
माइग्रेन से लेकर गंभीर बीमारियों तक... जानें बचपन की तकलीफें आपको कैसे कर सकती हैं परेशान?
Mini Stroke: मौत के करीब ले जाएगी रातभर जागने की आदत, बढ़ रहा मिनी स्ट्रोक का खतरा, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी
मौत के करीब ले जाएगी रातभर जागने की आदत, बढ़ रहा मिनी स्ट्रोक का खतरा, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी
Quit Sugar For 30 Days: 30 दिन के लिए छोड़ देंगे चीनी तो क्या होगा, जानें कितनी बदल जाएगी आपकी बॉडी?
30 दिन के लिए छोड़ देंगे चीनी तो क्या होगा, जानें कितनी बदल जाएगी आपकी बॉडी?

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
Monsoon Update: पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
Embed widget