एक्सप्लोरर

Cornflakes: टेस्टी लगने वाला 'कॉर्नफ्लेक्स' सेहत को पहुंचाता है नुकसान, शरीर में पैदा हो सकती हैं ये परेशानियां

Cornflakes: कुछ अध्ययनों से मालूम चलता है कि कॉर्नफ्लेक्स में उतने पोषण नहीं होते हैं, जितने पोषण की हमारे शरीर को जरूरत होती है. इसमें फाइबर की मात्रा भी कम होती है.

Cornflakes: कई लोग सुबह उठकर स्कूल और ऑफिस जाने से पहले कॉर्नफ्लेक्स खाना पसंद करते हैं. क्योंकि उन्हें लगता है कि यही एक जल्दी बनने वाला और हेल्दी ब्रेकफास्ट है. अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं तो आपके लिए यह खबर जरूरी है. हार्वर्ड टीएच चैन स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के डॉ. फ्रैंक हू द्वारा किए गए नए अध्ययन के मुताबिक, कॉर्नफ्लेक्स में चीनी और नमक ज्यादा मात्रा होता है, जो डायबिटीज, फैटी लीवर और मोटापे के साथ-साथ शरीर में हाई ब्लड प्रेशर और सूजन की समस्या पैदा कर सकता है.

आजकल लोग घर में खाना बनाने से ज्यादा बाहर के खाने पर ज्यादा निर्भर रहते हैं. यही वजह है कि कॉर्नफ्लेक्स हमारी डाइट का एक जरूरी हिस्सा बन गया है. लेकिन इसको खाने के कई नुकसान है, जिनके बारे में आपको जरूर जान लेना चाहिए. कॉर्नफ्लेक्स को हेल्दी बनाने के लिए ज्यादातर लोग इसमें मिक्स फ्रूट्स, स्ट्रॉबेरी, ऑर्गेनिक शहद और बादाम डालते हैं. कहा जाता है कि मक्के के आटे से ही कॉर्नफ्लेक्स बनाया जाता है. लेकिन आपको यह जानकर बहुत हैरानी होगी कि ये सेहत के लिए काफी नुकसानदेह साबित हो सकता है.

कॉर्नफ्लेक्स में नहीं होता ज्यादा पोषण

कुछ अध्ययनों से मालूम चलता है कि कॉर्नफ्लेक्स में उतने पोषण नहीं होते हैं, जितने पोषण की हमारे शरीर को जरूरत होती है. इसमें फाइबर की मात्रा भी कम होती है. इसी कारण से हमें जल्दी भूख लगने लगती है. शरीर को फाइबर की सही मात्रा मिलना बहुत जरूरी होता है. क्योंकि ये आंत के स्वास्थ्य को बनाए रखने में सहायता करता है.

डायबिटीज के मरीजों के लिए नुकसानदेह

डॉ. फ्रैंक हू के मुताबिक, कॉर्नफ्लेक्स में चीनी और नमक हाई ब्लड प्रेशर और सूजन, डायबिटीज, फैटी लीवर और मोटापे की वजह बनता है. इसके सेवन से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का जोखिम रहता है. कॉर्नफ्लेक्स एक पैकेज्ड फूड होता है, जिसे अक्सर दूध और चीनी के साथ मिलाकर खाया जाता है. कॉर्नफ्लेक्स खाने से डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें लगभग 93 का हाई GI होता है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं है.

ये भी पढ़ें: इस महीने मार्केट में अवेलेबल हो जाएगी सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन, इतनी होगी कीमत 

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?
कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?
IIT जोधपुर में मेडिकल AI की नई पहल, रोबोट करेगा हार्ट स्कैन में मदद
IIT जोधपुर में मेडिकल AI की नई पहल, रोबोट करेगा हार्ट स्कैन में मदद

वीडियोज

VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Embed widget