एक्सप्लोरर

गर्भनिरोधक के इस्तेमाल से बच रहे हैं देश के लोग!

नई दिल्ली: साल 2016 तक पिछले 8 सालों में भारत की आबादी तेजी से बढ़ी है, क्योंकि गर्भनिरोधकों के प्रयोग में 35 फीसदी की कमी आई है, जबकि गर्भपात और आपातकालीन गोलियों का इस्तेमाल दोगुना बढ़ा है. इन दोनों के गंभीर साइड इफेक्ट हैं और ये स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हैं. 2011 तक एक दशक में साक्षरता में 14 फीसदी की वृद्धि हुई है. इसके बावजूद गर्भनिरोध के खतरनाक उपाय (गोलियां और गर्भपात) बेहतर शिक्षित भारतीयों चाहे वे गरीब हों या अमीर के बीच प्रयोग बढ़ा है. देश की आबादी फिलहाल अनुमानत 1.32 अरब है जो अगले छह सालों में चीन को पीछे छोड़ देगी और साल 2050 तक 1.70 अरब हो जाएगी, जबकि इस दौरान लाखों महिलाएं असुरक्षित गर्भपात के दौरान जान गंवा सकती हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 8 सालों में कंडोम के इस्तेमाल में 52 फीसदी और नसबंदी में 73 फीसदी कमी आई है, जो पुरुषों में जन्म नियंत्रण के प्रति अनिच्छा दर्शाती है. गर्भनिरोधक गोलियों का प्रयोग भी इस दौरान 30 फीसदी घटा है. साल 2008-09 के दौरान जहां 3 लाख पुरुष नसबंदी के लिए तैयार हुए थे और 55 लाख महिलाओं ने आईयूसीडी (इंट्रायूटेराइन कॉन्ट्रासेप्टिव डिवाइस) लगवाया था. वहीं, आईयूसीडी लगवाने के लिए इतनी ही संख्या में महिलाएं अब भी आ रही हैं, लेकिन नसबंदी कराने वाले पुरुषों की संख्या काफी घट गई है. फेडरेशन ऑफ ऑबस्ट्रेटिक एंड गायनोलॉजिकल सोसाइटीज ऑफ इंडिया (एफओजीएसआई) की उप महासचिव नोजर शेरिआर का कहना है, "लोगों को लगता है कि सबकुछ महिलाओं को ही झेलना चाहिए." सरकार गर्भनिरोधकों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने की कोशिश कर रही है. स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने पिछले महीने महिलाओं के विवादापस्द गर्भनिरोधक टीके को सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली में शामिल करने की जानकारी देते हुए कहा था कि बेहतर गर्भनिरोधक के उपयोग से दुर्घटनावश गर्भावस्था और आबादी बढ़ने पर रोक लगती है. गैरसरकारी संगठन आईपीएस के उमेश कुलकर्णी का कहना है कि भारतीय पुरुषों का मानना है कंडोम के प्रयोग से आनंद में कमी आती है और नसबंदी से उनका पुरुषत्व चला जाएगा. कंडोम गर्भनिरोध के अन्य सभी उपायों से बेहतर उपाय है, लेकिन लोग इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहते. 2008-09 में कुल 66 करोड़ कंडोम बांटे गए, लेकिन 2015-16 के दौरान यह संख्या घटकर 32 करोड़ रह गई. इस दौरान गर्भनिरोधक गोलियों का इस्तेमाल भी 30 फीसदी घटा है.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iron Deficiency Causes : आयरन की कमी से हो सकती है ये गंभीर बीमारी
आयरन की कमी से हो सकती है ये गंभीर बीमारी
Side effects of Eating Samosa : सुबह उठकर आप भी करते हैं समोसे का नाश्ता? संभल जाइए
सुबह उठकर आप भी करते हैं समोसे का नाश्ता? संभल जाइए
Marathon Runner Death : मैराथन रनर की दौड़ते-दौड़ते मौत, क्या फिट दिखने वाले भी खतरे में?
मैराथन रनर की दौड़ते-दौड़ते मौत, क्या फिट दिखने वाले भी खतरे में?
Cold Water Causes Cold: क्या ठंडा पानी पीने से सच में हो जाता है जुकाम? या कोई और है वजह
क्या ठंडा पानी पीने से सच में हो जाता है जुकाम? या कोई और है वजह

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget