एक्सप्लोरर

Health Tips: खानपान में शामिल करें ये चीजें, बीपी रहेगा एकदम नॉर्मल

खानपान और जीवनशैली में बदलाव करके हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि कुछ तरह के खाद्य पदार्थ का सेवन करके बीपी को मेंटेन किया जा सकता है.

Blood Pressure Problems: बदलता खान पान और रहन-सहन कई बीमारियों का कारण बन गया है. खराब लाइफस्टाइल की वजह से आज ब्लड प्रेशर यानी बीपी की समस्या आम हो चुकी है. अमूमन हर दूसरे घर में आपको बीपी का एक मरीज जरूर मिलेगा. हमारा दिल खून को पंप करके शरीर के अलग-अलग कोनों तक पहुंचाता है. खून हमारे धमनियों (arteries) की दीवार पर जो प्रेशर डालते हुए आगे बढ़ता है उसे ही ब्लड प्रेशर या बीपी कहा जाता है. बीपी बढ़ने की वजह से धमनियों और दिल पर दबाव पड़ता है जिससे लोगों को हार्टअटैक या दिल से जुड़ी बीमारियां होती हैं.

दो तरह का होता है बीपी 

सबसे पहले यह समझिए की बीपी दो तरह का होता है.  पहला सिस्टोलिक और दूसरा डायस्टोलिक. एक स्वस्थ व्यक्ति का ब्लड प्रेशर आमतौर पर 120/80 mmHg से कम होता है. यदि किसी व्यक्ति का बीपी इससे कम या ज्यादा है तो उसे बीपी की समस्या होती है. हाई ब्लड प्रेशर की वजह से व्यक्ति को स्ट्रोक, हार्ट अटैक, हार्ट फेलियर, किडनी फेलियर जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। बीपी के लक्षण आमतौर पर पहले नहीं दिखाई देते इसलिए यह जरूरी है कि नियमित रूप से आप अपने बीपी की जांच करते रहें.

हेल्थ न्यूट्रीशनिस्ट भक्ति कपूर के अनुसार, हाई बीपी एक ऐसी स्थिति है जो शरीर की धमनियों को प्रभावित करती है. यदि किसी व्यक्ति को हाई बीपी है तो धमनियों की दीवारों के खिलाफ रक्त का दबाव लगातार बढ़ता है. इससे दिल को खून पंप करने में अधिक मेहनत करनी पड़ती है. उन्होंने बताया कि यदि बीपी का इलाज समय पर नहीं किया गया तो व्यक्ति को स्ट्रोक, दिल का दौरा और अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं. भक्ति कपूर ने बताया कि जीवन शैली में बदलाव, धूम्रपान न करना, व्यायाम और अच्छे तरह के खानपान से हाई बीपी को रोका जा सकता है. उन्होंने बताया कि जिन लोगों को शुरुआत में हाई बीपी का पता नहीं लगता या जिन्हें ब्लड प्रेशर की ज्यादा समस्या होने लगती है उन्हें दवाइयों की जरूरत पड़ती है. जिन लोगों का ब्लड प्रेशर ज्यादा बड़ा रहता है उन्हें रोजाना बीपी की दवाइयां खाने की सलाह दी जाती है.

न्यूट्रीशनिस्ट भक्ति कपूर ने पांच ऐसे चीजों के बारे में बताया है जिन्हें अगर व्यक्ति अपने खानपान में शामिल करें तो बीपी की समस्या को कम किया जा सकता है. आइए जानते है इनके बारे में

खट्टे खाद्य पदार्थ

भक्ति कपूर ने बताया कि खट्टी चीजों का सेवन करने से ब्लड प्रेशर मेंटेन रहता है. इनमें विटामिन सी की मात्रा भरपूर पाई जाती है जो बीपी को नियंत्रित करने में मददगार साबित होता है. आप अंगूर, नींबू, संतरे आदि का सेवन कर सकते हैं

फैटी फिश और साल्मन

साल्मन और फैटी फिश में ओमेगा 3 नाम का फैटी एसिड पाया जाता है जो दिल के स्वास्थ्य के लिए बेहद अच्छा होता है.

अजवाइन

अजवाइन भी बीपी की समस्या को कम करता है. मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल शालीमार बाग, में क्लिनिकल न्यूट्रिशन पूजा पवार ने भी इस बात पर सहमति जताते हुए कहा कि प्रतिदिन चार डंठल अजवाइन का सेवन करने से बीपी की समस्या को कम किया जा सकता है। इसमें फाइटोकेमिकल्स होते हैं जिन्हें फ़ेथलाइड्स कहा जाता है आर्टरी के किनारे पर जो टिश्यूज हैं उसमें ब्लड सर्कुलेशन ठीक से करता है. जिसकी वजह सेे बीपी में कमी आती है.

*फ़ेथलाइड्स( ये हाई ब्लड प्रेशर को मेंटेन करने में मदद करते हैं)

जामुन

जामुन में एंथोसायनिन होता है जो रक्त में नाइट्रिक ऑक्साइड की मात्रा को बढ़ाने में मदद करता जिससे बीपी कंट्रोल रहता है.

कद्दू के बीज

कद्दू के बीज को पोषक तत्वों का पावर हाउस भी कहा जाता है. कद्दू के बीज का सेवन करने से भी बीपी मेन्टेन रहता है.

इन फलों के सेवन से भी दूर रहता है बीपी

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, शालीमार बाग की क्लिनिकल न्यूट्रीशन एंड डायटेटिक्स प्रमुख गीता बुरियोक ने कहा कि हेल्दी डाइट के जरिए बीपी को मेंटेन किया जा सकता है. इसके लिए बहुत सारे फल और सब्जियां हैं जिनमें केला, सेब, नाशपाती, किशमिश, कीवी, आम, तरबूज, अनार, आलूबुखारा, आलूबुखारा, खुबानी, अंगूर, एवोकैडो, टमाटर, खट्टे फल और जामुन आदि.

यह भी पढ़ें-

Hypertension: हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो संभलकर रहिए, कोरोना हालत खराब कर देगा!

Heart Attack: ये दिल दा मामला है! अगर ये परेशानिायां हैं तो भूलकर भी न करें एक्सरसाइज

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vitamin Deficiency Symptoms: क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
Delhi Health Report: दिल्ली में नवजात मौतें घटीं, लेकिन मातृ मृत्यु दर बढ़ी; सरकारी रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
दिल्ली में नवजात मौतें घटीं, लेकिन मातृ मृत्यु दर बढ़ी; सरकारी रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
Pregnant Women Health: गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक हैं ये कॉस्मेटिक्स, AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा
गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक हैं ये कॉस्मेटिक्स, AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा
Intermittent Fasting Risks: क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget