एक्सप्लोरर

Hypertension: हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो संभलकर रहिए, कोरोना हालत खराब कर देगा!

कोविड के साथ हाई ब्लड प्रेशर होने के नतीजे गंभीर सामने आए हैं. इसको लेकर स्टडी की गई. सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर 150 से अधिक होने पर मरीजों की हालत तक खराब हो गई.

High Blood Pressure Treatment: खराब लाइफ स्टाइल कई रोगों को जन्म देती है. हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, मोटापा ऐसी ही बीमारियां हैं. जीवन शैली सुधारकर इन बीमारियों के होने वाली संभावनाओं से बचा जा सकता है. हाई ब्लड प्रेशर यानि हाइपर टेंशन भी ऐसी ही बीमारी है. इस बीमारी का एक स्टडी में कोविड से भी कनेक्शन सामने आया है. कोविड के साथ हाई ब्लड प्रेशर गंभीर हो गया. दरअसल, इस बीमारी में ब्लड वेसेल्स की दीवारों पर रक्त का दबाव बहुत अधिक होता है. ऐसे पर हार्ट पर अतिरिक्त काम करने का प्रेशर बढ़ जाता है. नार्मल ब्लडप्रेशर 120/80 मिमी एचजी या उससे कम होता है. इससे अधिक ब्लड प्रेशर बना हुआ है तो इसे ही हाई ब्लड प्रेशर माना जाता है. कोविड के कारण भी ब्लड प्रेशर बढ़ने की शिकायत देखने को मिली है.

गंभीर कोविड में तेजी से बढ़ा ब्लड प्रेशर 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हाई ब्लड प्रेशर को लेकर PLOS ONE जर्नल में एक स्टडी पब्लिश हुई. इसमें सामने आया कि हाई ब्लड प्रेशर COVID-19 बीमारी के बढ़ते जोखिम से जुड़ा है. शोधकर्ताओं ने कोविड पॉजीटिव 16,134 लोगों के स्वास्थ्य रिकॉर्ड का विश्लेषण किया. उन्होंने पाया कि कुल कोविड-19 मामलों की तुलना में हाई ब्लड प्रेशर की स्थिति COVID-19 के सीरियस केस में लगभग दोगुनी थी. गंभीर मामलों में, 48 प्रतिशत व्यक्तियों में हाई ब्लड प्रेशर था. दूसरी ओर, कोविड 19 वाले सभी लोगों में से 25 प्रतिशत लोगों में हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी देखने को मिली. 

150 से अधिक होने पर बढ़ा खतरा
ब्लड प्रेशर की जांच सिस्टोलिक और डायस्टोलिक तरीके से की जाती है. सिस्टोलिक में उपर का ब्लड प्रेशर और डायस्टोलिक में नीचे का ब्लड प्रेशर देखा जाता है. जांच में सामने आया कि जिन मरीजों में सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर 150 मिमी एचजी से अधिक रहा. उनमें गंभीर कोविड का खतरा देखा गया. जिन मरीजों में 120 से 129 सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर रहा. उनमें खतरा कम रहा. गंभीर कोविड की स्थिति 40 प्रतिशत से अधिक रोगियों में देखी गई. 

ये भी पढ़ें 
 

हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कर सकते हैं कम
हेल्दी रहने के लिए ब्लड प्रेशर का नियंत्रित रहना जरूरी है. ब्लड प्रेशर को नियंत्रित कर हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसे खतरे को कम किया जा सकता है. डॉ. हितेश कौशिक ने बताया कि जीवनशैली में बदलाव जैसे अधिक वजन या मोटापे से ग्रस्त लोगों के लिए वजन घटाने, स्वस्थ आहार खाने, रेग्यूलर एक्सरसाइज और योगा से बीपी को नियंत्रित किया जा सकता है. यदि परेशानी अधिक हो रही है तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं. 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ear Care Tips: क्यों बारिश के मौसम में बंद हो जाते हैं कई लोगों के कान, जानिए इससे छुटकारा पाने के घरेलू उपाय
क्यों बारिश के मौसम में बंद हो जाते हैं कई लोगों के कान, जानिए इससे छुटकारा पाने के घरेलू उपाय
Benefits Of Matcha Tea: ग्रीन-टी का जमाना गया! अब वजन घटाने के लिए सेलिब्रिटीज क्यों पी रहे हैं हरी 'माचा चाय'?
ग्रीन-टी का जमाना गया! अब वजन घटाने के लिए सेलिब्रिटीज क्यों पी रहे हैं हरी 'माचा चाय'?
Gastro Shield Diet: पेट को कभी बूढ़ा नहीं होने देगी ये नई 'गैस्ट्रो-शील्ड' डाइट, जानें 40 की उम्र के बाद क्यों है जरूरी 
पेट को कभी बूढ़ा नहीं होने देगी ये नई 'गैस्ट्रो-शील्ड' डाइट, जानें 40 की उम्र के बाद क्यों है जरूरी 
Oxytocin Health Risks: RML में सब-स्टैंडर्ड ऑक्सीटोसिन की 2700 वायल फेल, जानें क्यों है यह दवा आपके लिए जानलेवा?
RML में सब-स्टैंडर्ड ऑक्सीटोसिन की 2700 वायल फेल, जानें क्यों है यह दवा आपके लिए जानलेवा?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget