एक्सप्लोरर

WHO के गठित आयोग के सदस्यों का एलान, महामारी संबंधी उपायों की करेगा समीक्षा

WHO के गठित आयोग के सदस्यों के नाम की घोषणा हो गई है.कोविड को लेकर आयोग WHO के उपायों की समीक्षा करेगा.

लंदन: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के कोरोना महामारी संबंधी उपायों की समीक्षा के लिए सदस्यों के नाम घोषित कर दिए गए हैं. WHO ने कोविड-19 पर नियंत्रण को लेकर उठाए गए कदमों की समीक्षा के लिए एक स्वतंत्र आयोग का गठन किया था.

WHO के आयोग के सदस्यों के नाम घोषित

लाइबेरिया की पूर्व राष्ट्रपति एलेन जॉनसन सरलीफ और न्यूजीलैंड की पूर्व प्रधानमंत्री हेलेन क्लार्क ने आयोग के 11 अन्य सदस्यों के नाम की घोषणा की. आपको बता दें कि एलेन जॉनसन सरलीफ और हेलेन क्लार्क आयोग की सह-अध्यक्ष हैं. 11 सदस्यों में डॉ जोनी लियु का नाम भी शामिल है. जोनी लियु ने पश्चिम अफ्रीका में 2014-16 के इबोला प्रकोप के दौरान ‘मेडेसिन्स सैन्स फ्रंटीयर्स’ का नेतृत्व किया था. उस वक्त उनकी पहचान WHO की मुखर आलोचक के तौर पर रही थी.

आयोग ने गुरुवार को जांच शुरू करते हुए बताया कि उसे संयुक्त राष्ट्र की किसी आंतरिक एजेंसी के दस्तावेज, सामग्री और जरूरी ईमेल पूरी तरह उपलब्ध होंगे. आयोग के सदस्यों में प्रतिष्ठित चीनी डॉक्टर झोंग ननशान का भी नाम है. उन्होंने सार्वजनिक रूप से सबसे पहले कोरोना वायरस के मनुष्यों के बीच संक्रमण की पुष्टि की थी. ‘ग्लोबल फंड टू फाइट एड्स, ट्यूबरकुलोसिस एंड मलेरिया’ की अगुवाई करने वाले मार्क डायबुल और ब्रिटेन के पूर्व विदेश मंत्री डेविड मिलबैंड को भी आयोग का सदस्य बनाया गया है.

महामारी के लिए उठाए गए कदमों की होगी समीक्षा 

हेलेन क्लार्क ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि उन्होंने और जॉनसन सरलीफ ने आयोग के सदस्यों का चुनाव पूरी स्वतंत्रता के साथ किया है. उनके चुनाव में WHO का कोई हस्तक्षेप नहीं रहा. जॉनसन सरलीफ ने कहा, ‘‘हम इतिहास के अहम मोड़ पर कड़ी मेहनत करने के लिए आशान्वित हैं. हमें संक्रमण के अब तक सामने आए 2.56 करोड़ से ज्यादा मामले और मारे गए 8 लाख 50 हजार लोगों के प्रति सम्मान रखना चाहिए.’’ आयोग की पहली बैठक 17 सितंबर को प्रस्तावित है. अप्रैल तक हर छह सप्ताह में एक बार आयोग के सदस्य आपस में मिलेंगे. आयोग WHO को नवंबर में अपनी शुरुआती प्रगति के बारे में जानकारी दे सकता है. अंतिम रिपोर्ट अगले साल पेश किए जाने की उम्मीद है.

बाइडेन बोले- सत्ता में आए तो तिब्बत में मानवधिकार अल्लंघन करनवाले चीनी अफसरों पर लगाएगा पाबंदी

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में 20 लाख हिंदुओं की होगी महत्वपूर्ण भूमिका: सांसद कृष्णामूर्ति

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Health Report: दिल्ली में नवजात मौतें घटीं, लेकिन मातृ मृत्यु दर बढ़ी; सरकारी रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
दिल्ली में नवजात मौतें घटीं, लेकिन मातृ मृत्यु दर बढ़ी; सरकारी रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
Pregnant Women Health: गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक हैं ये कॉस्मेटिक्स, AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा
गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक हैं ये कॉस्मेटिक्स, AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा
Intermittent Fasting Risks: क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
Vitamin Deficiency Symptoms: क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहबाज शरीफ का बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक, थाने समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
शरीफ के बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget