एक्सप्लोरर

डायबिटीज के मरीज हैं? तो इस तरह से चाय या कॉफी पिया कीजिए, नहीं होगी कोई दिक्कत!

डायबिटीज के मरीज बिना चीनी वाली चाय या ब्लैक कॉफी पीते हैं तो हेल्थ के लिए काफी ज्यादा अच्छा हैं.

यदि आप आप टाइप 2 डायबिटीज के मरीज हैं यह खबर आपको खुशी दे सकती है.  एक रिसर्च के मुताबिक डायबिटीज टाइप 2 के मरीज एक दिन में आराम से 2-4 कप चाय-कॉफी पी सकते हैं. हाल ही में अमेरिका के बोस्टन में चैन स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ में एक खास तरह के रिसर्च में इस बात का खुलासा किया गया है. रिसर्च में यह बात सामने आई है कि डायबिटीज टाइप 2 के मरीज अगर ज्यादा चाय-कॉफी पीते हैं तो समय से पहले मरने का जोखिम लगभग 25 प्रतिशत कम हो जाता है. लेकिन इस रिसर्च इस बात पर भी फोकस किया गया है कि डायबिटीज के मरीज किस तरह की चाय-कॉफी पीते हैं. 

शुगर फ्री का इस्तेमाल ज्यादा न करें

रिसर्च में यह भी खुलासा किया गया है कि अगर आप आप ज्यादा शुगर फ्री का इस्तेमाल करते हैं तो वह आपकी हेल्थ पर खराब असर डालता है. हालांकि डायबिटीज के मरीज ज्यादा मीठे चाय-कॉफी पीते हैं तो इससे दिल की बीमारी का खतरा 25% तक बढ़ जाता है और दिल का दौरा पड़ने या किसी अन्य हृदय संबंधी घटना से मरने का जोखिम 29% तक बढ़ जाती है. जैसा कि इस रिसर्च में पता चला है. रिसर्च में पता चला है कि दिल की बीमारी डायबिटीज के टाइप 2 के मरीज के लिए मौत का सबसे आम कारण है. इस रिसर्च में हम बात कर रहे हैं ब्लैक कॉफी, बिना चीनी वाली चाय की. बोस्टन में चैन स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ हार्वर्ड टीएच में पोषण और महामारी विज्ञान के एक सहयोगी प्रोफेसर अध्ययन लेखक क्यू सन के मुताबिक,'कुछ पेय पदार्थ दूसरों की तुलना में बिल्कुल अधिक फायदेमंद होते हैं, ऐसे में डिपेंड करता है कि आप किस तरह का ड्रिंक ले रहे हैं." 

डायबिटीज के मरीज को दिल की बीमारी का खतरा

 इस रिसर्च में हमने कम फैट वाले दूध, फलों के जूस या कृत्रिम रूप से मीठे ड्रिंक्स के बजाय हमने ब्लैक कॉफी, बिना चीनी वाली चाय और सादे पानी को शामिल किया है. हमने इस रिसर्च में कोल्ड ड्रिक्स, ज्यादा मीठे फलों की जूस, हाई फैट वाले दूध की तुलना नहीं की है.  टाइप 2 डायबिटीज के मरीज को दिल की बीमारी और हार्ट अटैक का खतरा काफी ज्यादा होता है. 

इस रिसर्च में इन डेटा को शामिल किया गया

बुधवार के दिन बीएमजे मैगजीन में पब्लिश इस रिसर्च के मुताबिक टाइप 2 डायबिटीज के निदान वाले लगभग 15,500 वयस्कों के आहार डेटा का विश्लेषण किया गया, जो संयुक्त राज्य अमेरिका में नर्सों के स्वास्थ्य अध्ययन और स्वास्थ्य पेशेवरों के अनुवर्ती अध्ययन का हिस्सा थे.अध्ययन में लगभग 75% ऐसे लोग थे जिन्होंने बेफिक्र होकर सवालों के जवाब दिए. वहीं 61 वर्ष की औसत आयु वाली महिलाएं थीं. 

टाइप 2 मधुमेह का पता चलने से पहले चीनी-मीठे पेय पदार्थों के अत्यधिक पीने वाले लोगों के लिए कुछ अच्छी खबर थी. अध्ययन में पाया गया कि जब निदान के बाद उन मीठे पेय को कॉफी या कृत्रिम गैर-कैलोरी पेय से बदल दिया गया, तो प्रारंभिक मृत्यु का जोखिम काफी कम हो गया. जब चीनी-मीठा और कृत्रिम गैर-कैलोरी पेय दोनों को कॉफी, चाय, सादे पानी और कम वसा वाले दूध से बदल दिया गया, तो हृदय रोग और किसी भी कारण से मृत्यु का जोखिम और भी कम हो गया.

ये भी पढ़ें: आपकी ये 5 बुरी आदतों से उम्र से पहले कमजोर हो रहा है आपका दिमाग... तो इन्हें जरूर पढ़ लें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Salman Khan 16 Kg Weight Loss: 16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
Safest Alcohol For Liver: कौन-सी शराब पीने से खराब नहीं होता लिवर, क्या है नशा करने का सही पैमाना?
कौन-सी शराब पीने से खराब नहीं होता लिवर, क्या है नशा करने का सही पैमाना?
Pradeep Rawat Death: किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?
किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?
दिल के स्टेंट में ऐसे ठगते हैं अस्पताल, जानें क्या है सही कीमत?
दिल के स्टेंट में ऐसे ठगते हैं अस्पताल, जानें क्या है सही कीमत?

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
Viral Video: महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
Salman Khan 16 Kg Weight Loss: 16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
Embed widget