एक्सप्लोरर

हर तीसरा बच्चा है इस खतरनाक बीमारी का शिकार, पैरेंट्स हो जाएं सावधान!

बच्चों की आंखों काफी सेंसेटिव होती हैं. अगर उनका सही तरह ख्याल न रखा जाए तो दिक्कतें बढ़ सकती हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार, अगले 25 सालों में करीब आधे बच्चे आंखों की खतरनाक बीमारी से जूझ रहे होंगे.

Children Eye Problem : बच्चे काफी सेंसेटिव होते हैं, इसलिए बीमारियों की चपेट में जल्दी आ जाते हैं. पिछले कुछ समय से एक बीमारी बच्चों को तेजी से अपना शिकार बना रही है. दुनिया का हर तीसरा बच्चा इस बीमारी से जूझ रहा है. यह आंखों से जुड़ी बीमारी है, जिसे मायोपिया (Mayopia) कहते हैं.

ब्रिटिश जर्नल ऑफ ऑप्थाल्मोलॉजी में पब्लिश एक रिपोर्ट में बताया गया है कि नियाभर में बच्चों में मायोपिया बीमारी देखी जा रही है. हर तीन में से एक बच्चा इसका शिकार बन रहा है. इस रिपोर्ट में हर किसी को अलर्ट करते हुए कहा गया है कि अगर सही समय पर ध्यान नहीं दिया गया तो 2050 तक करीब 40% बच्चे इस समस्या की चपेट में आ चुके होंगे.

यह भी पढ़ें :दिल की बीमारियों का खतरा होगा कम, बस खाने में कम कर दें ये एक चीज

मायोपिया क्या है

मायोपिया का मतलब निकट दृष्टि दोष. इसमें रिफरेक्टिव एरर की वजह से बच्चों को दूर की कोई भी चीज ब्लर यानी ठीक से नहीं दिखाई देती है, जबकि पास की चीज साफ-साफ नजर आती है. इस बीमारी में बच्चों को कम उम्र में ही चश्मा लग जाता है. इसलिए डॉक्टर शुरू से ही उनका ख्याल रखने की सलाह देते हैं. मायोपिया के शिकार बच्चे टीवी, रास्ते में साइन बोर्ड, स्कूल में ब्लैक बोर्ड ठीक तरह से नहीं देख पाते हैं.

बच्चों में मायोपिया के लक्षण

1. दूर की चीजें साफ-साफ नजर न आना

2. दूर की कोई चीज देखने के लिए आंखों पर जोर लगाना

3. आंखों में तनाव और थकान महसूस होना

4. अटेंशन या फोकस कम होना

5. सिरदर्द लगातार बने रहना

बच्चों में क्यों फैल रहा मायोपिया

5, 10 साल के बच्चों की नजर कमजोर होना अच्छा संकेत नहीं है. आजकल बच्चों का स्क्रीन टाइम बढ़ गया है और बाहर की फिजिकल एक्टिविटीज कम हो गई है. पैरेंट्स अपने बच्चों को मोबाइल पकड़ाकर कार्टून देखने के लिए छोड़ देते हैं.  इससे डेवलपिंग स्टेज में ही बच्चों की आंखों पर निगेटिव इफेक्ट पड़ने लगता है. जिसकी वजह से नजर तेजी से कमजोर हो रही है.

यह भी पढ़ें : हफ्ते में सिर्फ दो दिन एक्सरसाइज से एक्टिव होगा ब्रेन, बीमारियां भी होंगी कोसो दूर

मायोपिया होने के सबसे बड़े कारण

1. नेशनल आई इंस्टीट्यूट के अनुसार, मायोपिया अक्सर 6 से 14 साल की उम्र तक शुरू होता है और 20 साल की उम्र तक इसके लक्षण बद से बदतर हो सकते हैं. इसका कारण स्क्रीन में आंखें गड़ाए रखना है.

2. डायबिटीज क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, डायबिटीज जैसी कई हेल्थ कंडीशन की वजह से बड़ों में भी मायोपिया हो सकता है.

3. विजुअल स्ट्रेस, स्मार्टफोन या लैपटॉप स्क्रीन पर लगातार समय देने से मायोपिया हो सकता है.

4. फैमिली हिस्ट्री यानी जेटिक कंडीशन से भी मायोपिया हो सकता है.

5. ज्यादातर समय घर से रहना भी मायोपिया का मरीज बना सकता है.

मायोपिया से बच्चों की आंखें कैसे बचाएं

1. आउटडोर एक्टिविटीज बढ़ाएं.

2. बच्चों को हरियाली वाली जगहों पर ले जाएं.

3. स्क्रीन टाइम कम करें.

4. पढ़ने के बीच-बीच में ब्रेक लेने को कहें.

5. स्क्रीन या किताब बहुत नजदीक से न देखें.

6. स्क्रीन के सामने एंटीग्लेयर या ब्लू कार्ट चश्मा पहनें.

7. विटामिन ए और सी से भरपूर चीजें खाएं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें

यह भी पढ़ें: डायबिटीज का मरीज बना सकती है आपकी ये आदत, तुरंत सुधार लें वरना...

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India-UK Trade Deal: यूके से कौन-कौन सी दवाएं आयात करता है भारत, जानें अब कितना कम हो जाएगा इनका दाम?
यूके से कौन-कौन सी दवाएं आयात करता है भारत, जानें अब कितना कम हो जाएगा इनका दाम?
Omega-3 Supplements: क्या दिमाग तेज करने के लिए खा रहे हैं ओमेगा-3 कैप्सूल? इस नई रिसर्च को जरूर पढ़ लें
क्या दिमाग तेज करने के लिए खा रहे हैं ओमेगा-3 कैप्सूल? इस नई रिसर्च को जरूर पढ़ लें
9 हजार का खर्च अब सिर्फ 91 रुपये! सैंपल ले जा रहा ड्रोन और दवा भी करेगा डिलीवर
9 हजार का खर्च अब सिर्फ 91 रुपये! सैंपल ले जा रहा ड्रोन और दवा भी करेगा डिलीवर
क्या Millennials से ज्यादा फिट और हेल्दी है Gen Z? नई रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
क्या Millennials से ज्यादा फिट और हेल्दी है Gen Z? नई रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजेगा या नहीं? विदेश मंत्रालय का सख्त जवाब- 'हमने पहले ही...'
भारत शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजेगा या नहीं? विदेश मंत्रालय का सख्त जवाब- 'हमने पहले ही...'
Maharashtra Politics: परिसीमीन बिल पर बीजेपी को मिली बड़ी राहत! सुप्रिया सुले के बयान से मिले ये संकेत
परिसीमन बिल पर NDA के साथ आएगी शरद पवार की NCP? सुप्रिया सुले ने रखी बड़ी शर्त
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
US Army Recruitment Rules: क्या किसी भारतीय को मिल सकती है अमेरिकन स्पेशल फोर्स में नौकरी, जानिए क्या है नियम?
क्या किसी भारतीय को मिल सकती है अमेरिकन स्पेशल फोर्स में नौकरी, जानिए क्या है नियम?
India-UK Trade Deal: यूके से कौन-कौन सी दवाएं आयात करता है भारत, जानें अब कितना कम हो जाएगा इनका दाम?
यूके से कौन-कौन सी दवाएं आयात करता है भारत, जानें अब कितना कम हो जाएगा इनका दाम?
Embed widget