एक्सप्लोरर

आंखों की इस बीमारी से जूझ रहा हर तीसरा बच्चा, तुरंत नहीं संभले तो जा सकती है आंखों की रोशनी

दुनिया का हर तीसरा बच्चा आंखों की गंभीर बीमारी मायोपिया की चपेट में है. ये आंकड़ा अगले 25 साल बाद काफी ज्यादा बढ़ सकता है. अगर इसे समय रहते कंट्रोल न किया जाए तो कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं.

Myopia in Children : मायोपिया एक ऐसी समस्या है, जो हमारी आंखों की देखने की पावर का घटाती है. इसे निकट दृष्टि दोष या शॉर्टसाइटेडनेस भी कहा जाता है. हाल ही में हुए एक सर्वेस के मुताबिक, अभी दुनिया में करीब 35% बच्चे मायोपिया की चपेट में है. यह आंकड़ा 2050 तक 40% यानी 740 मिलियन तक पहुंच सकता है. इस हिसाब से हर तीसरा बच्चा मायोपिया (Myopia) का शिकार है.  अगर इसे समय रहते कंट्रोल न किया जाए तो कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं बच्चों में होने वाला मायोपिया कितना खतरनाक है, इससे उन्हें कैसे बचा सकते हैं...

मायोपिया कितनी खतरनाक बीमारी है

मायोपिया मतलब निकट दृष्टि दोष आंखों की ऐसी समस्या है, जिसमें रिफरेक्टिव एरर की वजह से दूर की चीजें ब्लर दिखाई देती हैं. ऐसे लोगों को टीवी देखने, रास्ते के साइन बोर्ड देखने, ड्राइविंग करने में दिक्कतें आ सकती हैं. जो बच्चे इस बीमारी की चपेट में हैं, उन्हें स्कूल में ब्लैक या ग्रीन बोर्ड देखने में परेशानी होती है. 

मायोपिया का कारण क्या होता है

1. माता-पिता में से किसी को मायोपिया है तो बच्चे में होने की आशंका ज्यादा होती है.

2. स्क्रीन टाइम यानी मोबाइल, लैपटॉप और टीवी पर ज्यादा समय बिताने की वजह से.

3. खराब लाइफस्टाइल और खानपान 

मायोपिया में क्या रिस्क होता है

रेटिना अपनी जगह से हट जाना

आंख की ऑप्टिक नर्व को नुकसानहोने से रेटिना का पतला हो जाना

मोतियाबिंद का खतरा

मायोपिया के लक्षण क्या हैं

दूर की चीजें धुंधली नजर आना

पास की चीजें साफ-साफ दिखना

सिरदर्द

आंखों में खिंचाव या थकान

बार-बार आंखें मिचकाना

मायोपिया का इलाज

1. मायोपिया का कोई परमानेंट इलाज नहीं है, इसे सिर्फ कंट्रोल किया जा सकता है.

2. बच्चों के लिए डॉक्टर की सलाह पर चश्मा ले सकते हैं.

3. कॉन्टैक्ट लेंस

4. रात में पहने जाने वाले खा लेंस जो कॉर्निया को ठीक रख सकता है.

5. बच्चों की आंखों के लिए एट्रोपिन आई ड्रॉप्स

मायोपिया से बचने के लिए क्या करें

1. फोन, लैपटॉप या टीवी स्क्रीन का टाइम कम करें.

2. ज्यादा-से-ज्यादा समय सूरज की रोशनी वाली जगह रहें.

3. कंप्यूटर पर काम करते या किताबें बढ़ते समय 12 इंच दूर रहें.

4. आंखों की नियमित तौर पर जांच करवाएं.

5. धूप में पराबैंगनी (UV) किरणों से बचने के लिए धूप वाला चश्मा पहनें.

6. कंप्यूटर-लैपटॉप या किसी मशीन पर काम करते समय आंखों पर जोर पड़े तो ब्रेक लें.

7. हाई बीपी और डायबिटीज को मैनेज करें.

8. फलों, सब्जियों और ओमेगा-3 फैटी एसिड वाला खाना खाएं.

9. विटामिन A और विटामिन C वाले फल-सब्जियां डाइट में शामिल करें.

10. धूम्रपान-शराब जैसी नशे वाली चीजों से बचें.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: Weight Loss: एक महीने में कितना वजन कम करना है सही? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Slippers At Home Benefits: क्या घर में चप्पल पहनकर चलना सही है, जानें क्या कहती है रिसर्च?
क्या घर में चप्पल पहनकर चलना सही है, जानें क्या कहती है रिसर्च?
Exercising During Periods: पीरियड्स में भी ज्ञानेश्वरी ने उठाया 111 किलो वजन, ऐसे बनाए रखें अपनी एनर्जी
पीरियड्स में भी ज्ञानेश्वरी ने उठाया 111 किलो वजन, ऐसे बनाए रखें अपनी एनर्जी
Energy Drinks India: एनर्जी ड्रिंक्स कितने सुरक्षित? संसद में पेश हुए आंकड़े
एनर्जी ड्रिंक्स कितने सुरक्षित? संसद में पेश हुए आंकड़े
Increasing Cases of Dengue Virus: महामारी बनेगा डेंगू! देश में एक साथ एक्टिव हुए चारों स्ट्रेन
महामारी बनेगा डेंगू! देश में एक साथ एक्टिव हुए चारों स्ट्रेन

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
What To Watch: ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
Embed widget