एक्सप्लोरर

लॉकडाउन में पैदा बच्चों में सुपर इम्यूनिटी, बीमारियों से लड़ने की पावर ने चौंकाया

लॉकडाउन में जन्में बच्चों में कमाल की पावर देखने को मिली है. इन सभी की मजबूत इम्यूनिटी, कम एलर्जी और कम दवा-निर्भरता से साबित होता है कि इनकी इम्यूनिटी बाकी बच्चों की तुलना में ज्यादा है.

Covid Born Baby Health : कोविड-19 के समय जब पूरी दुनिया एक अदृश्य वायरस से लड़ रही थी, बहुत से लोगों की इम्यूनिटी ने हार मान ली थी, तब उसी मुश्किल दौर में जन्मे बच्चों में बीमारियों से लड़ने की बेहतरीन क्षमता देखी गई. हाल ही में एक चौंकाने वाली रिसर्च सामने आई है जिसमें बताया गया है कि लॉकडाउन के दौरान पैदा हुए बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी (Immunity) बेहद मजबूत पाई गई है. ये बच्चे बाकी समय में जन्म लेने वाले बच्चों की तुलना में बहुत कम बीमार पड़ते हैं.

यह भी पढ़ें: भारत की हर दूसरी महिला है एनीमिया की शिकार, क्या आप भी हैं खतरे में?

रिसर्च में क्या पाया गया

आयरलैंड की यूनिवर्सिटी कॉलेज कॉर्क द्वारा की गई इस स्टडी में खुलासा हुआ है कि लॉकडाउन में जन्मे बच्चों में केवल 5% मामलों में ही एलर्जी देखी गई, जबकि इससे पहले ये आंकड़ा लगभग 22.8% था. इतना ही नहीं, इन बच्चों में एंटीबायोटिक दवाओं की जरूरत भी बहुत कम पड़ी, सिर्फ 17% बच्चों को ही एक साल में एंटीबायोटिक दी गई, जबकि सामान्य तौर पर यह संख्या करीब 80% तक होती थी।

लॉकडाउन बच्चों में क्या है खास

शोधकर्ताओं का मानना है कि इन बच्चों के पेट के अंदर मौजूद माइक्रोबायोम (Good Bacteria) बाकी बच्चों से काफी अलग हैं. ये माइक्रोबायोम शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करने में बेहद अहम भूमिका निभाते हैं. यही वजह है कि इन बच्चों को एलर्जी, इंफेक्शन और दूसरी आम बीमारियों से काफी हद तक राहत मिल रही है.

माइक्रोबायोम क्या होता है

माइक्रोबायोम असल में हमारे शरीर, खासकर आंतों में पाए जाने वाले ऐसे लाखों-करोड़ों सूक्ष्म जीव होते हैं जो हमारे लिए फायदेमंद होते हैं. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (NIH) के अनुसार, ये जीव हमारे खाने को पचाने, एनर्जी निकालने, संक्रमण से लड़ने और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं.

क्यों खास हैं लॉकडाउन में पैदा हुए बच्चे

लॉकडाउन के दौरान दुनिया ठहर सी गई थी, न ट्रैफिक, न इंडस्ट्रियल प्रदूषण, न धूल-मिट्टी और न ही वायरल संक्रमण. इसका सबसे बड़ा फायदा इन नवजात बच्चों को मिला. प्रदूषण बहुत कम था, जिससे बच्चों के फेफड़े साफ-सुथरे रहे. वायरस और बैक्टीरिया का एक्सपोज़र बेहद कम था, जिससे उनकी इम्यूनिटी को बिना किसी खतरनाक हमले के विकसित होने का समय मिला. इन बच्चों को एक तरह से नेचुरल एंटीबायोटिक का गिफ्ट मिला, साफ हवा, शुद्ध वातावरण और सुकून भरी शुरुआत.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें :तेज खार के साथ लग रही है ठंड तो इस बीमारी के हैं लक्षण, तुरंत करें ये काम

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?
कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?
IIT जोधपुर में मेडिकल AI की नई पहल, रोबोट करेगा हार्ट स्कैन में मदद
IIT जोधपुर में मेडिकल AI की नई पहल, रोबोट करेगा हार्ट स्कैन में मदद

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
दिल्ली में ठंड का अहसास! 6 डिग्री तक गिरा पारा, आज भी होगी बारिश?
दिल्ली में ठंड का अहसास! 6 डिग्री तक गिरा पारा, आज भी होगी बारिश?
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
उम्रकैद की सजा पाने वाले कैदी कितने साल काटते हैं जेल? जानें नियम
उम्रकैद की सजा पाने वाले कैदी कितने साल काटते हैं जेल? जानें नियम
Embed widget