एक्सप्लोरर

बच्चों की तेजी से बढ़ानी है हाइट, तो आज ही बदल दें उनकी डाइट, जानें क्या-क्या खिलाएं

बच्चों की हाइट कई वजह से बढ़ती हैं लेकिन इनमें से एक डाइट भी है. बच्चे क्या खाते-पीते हैं, उसका असर भी उनकी लंबाई और ग्रोथ पर पड़ता है. बच्चों की लंबाई बढ़ाने के लिए उनके खाने पर खास फोकस रखना चाहिए.

Height Increase Diet : बच्चों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए पैरेंट्स हर तरह का ख्याल रखते हैं. बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए उनकी फिजिकल और मेंटल हेल्थ दोनों बेहद जरूरी होती है. हालांकि, बच्चों की लंबाई अनुवांशिक, पोषण और एक्सरसाइज पर निर्भर करता है. अगर बच्चों की डाइट बेहतर रखी जाए तो उनकी लंबाई अच्छी बनाई जा सकती है. कुछ ऐसे फूड्स (Height Increase Diet) होते हैं तो बच्चों के शरीर को आवश्यक पोषक तत्व उपलब्ध करवाते हैं और उनकी विकास को बढ़ाने में मदद करते हैं. आइए जानते हैं बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए उन्हें किस तरह का डाइट देना चाहिए...
 
बच्चों की हाइट बढ़ाने वाली डाइट
 
दूध और इससे बने प्रोडक्ट्स
दूध और दूध से बने प्रोडक्ट्स बच्चों की हाइट बढ़ाने में सबसे बेहतर माने जाते हैं. दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स में प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन-डी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो बच्चों की ग्रोथ के लिए बेहद जरूरी है. दिन में बच्चों को कम से कम 1-2 गिलास दूध देना चाहिए. इसके अलावा दही, पनीर और दूध के दूसरे प्रोडक्ट्स खाने में देना चाहिए.
 
हरी सब्जियां
हरी सब्जियों में विटामिन ए, विटामिन सी और कैल्शियम मिलते हैं. ये सभी लंबाई बढ़ाने में मदद करते हैं. इसलिए बच्चों को खाने में सलाद, सूप और दूसरे पोषक तत्व देने चाहिए. इससे उनकी ग्रोथ अच्छी होगी.
 
फल
बच्चों की लंबाई बढ़ाने के लिए उन्हें खाने में फल भी देना चाहिए. फलों में विटामिन, खनिज और फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है. अगर बच्चा हाइट बढ़ने वाले दौर में है तो उसे दिन में कम से कम दो बार फल या जूस देना चाहिए.
 
नट्स और सीड्स 
नट्स और सीड्स भी प्रोटीन, हेल्दी फैट और दूसरे  पोषक तत्वों से भरपूर होता है. बच्चों की लंबाई बढ़ाने में ये सभी काफी मददगार होते हैं. इसलिए बच्चों को खाने में स्नैक्स के रूप में नट्स और सीड्स देना चाहिए.
 
अंडे 
अंडा प्रोटीन का अच्छा सोर्स है. बच्चों की हाइट बढ़ाने में यह काफी अच्छा माना जाता है. अंडे में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो लंबाई बढ़ाने में मदद कर सकते हैं. इसलिए बच्चों को दिन में 1-2 अंडा खाने में देना चाहिए.
 
बच्चों की हाइट बढ़ाने के कुछ अन्य उपाय
1. बच्चों को नियमित तौर पर एक्सरसाइज करवाएं.
2. हाइट बढ़ाने के लिए बच्चों को पर्याप्त नींद लेने दें.
3. बच्चों की ग्रोथ के लिए उन्हें तनाव से दूर रखें.
4. बच्चों को हेल्दी लाइफस्टाइल दें.
 
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
 
ये भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी 6,262 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी 6,262 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget