एक्सप्लोरर

Child Vaccination: भारत में बच्चों को मुफ्त टीका भी नहीं लगवा रहे लोग, हैरान कर देगी WHO की नई रिपोर्ट

देश में 'इंडियाज यूनिवर्सल इम्यूनाइजेशन प्रोगाम' के जरिए बच्चों को 12 अलग-अलग वैक्सीन मुफ्त में लगाई जाती है.इसमें बीसीजी, ओपीवी,हेपेटाइटिस बी,पेंटावेलेंट, रोटावायरस वैक्सीन,और टीटी जैसी वैक्सीन हैं.

Children vaccination in India : देश में बच्चों के वैक्सीनेशन को लेकर एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है. जिसमें बताया गया है कि पिछले साल 2023 में 16 लाख बच्चों को कोई टीका नहीं लगा है. यूनिसेफ और WHO की रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत नाइजीरिया के बाद दूसरा ऐसा देश है, जहां इतनी बड़ी संख्या में बच्चों का वैक्सीनेशन नहीं हुआ है. इस रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में साल 2021 की तुलना में 2023 में बच्चों को वैक्सीन (Children vaccination) लगवाने की स्थिति में सुधार तो हुआ है लेकिन अभी भी ये संतोषजनक नहीं है.

जीरो-डोज वैक्सीन वाले देश
इस रिपोर्ट में बताया गया कि भारत में साल 2021 में 27.3 लाख बच् का टीकाकरण नहीं हुआ था, जो 2023 में घटकर 16 लाख तक पहुंच गया है. भारत के बाद 2023 में जीरो-डोज वैक्सीन वाले देशों में इथियोपिया, कांगो, सूडान और इंडोनेशिया जैसे देश हैं. टॉप 20 देशों में चीन 18वें और पाकिस्तान 10वें नंबर पर है.

लाखों बच्चों को नहीं मिला पहला टीका
डब्ल्यूएचओ और यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि साल 2023 में भारत में खसरा- कंट्रोल करने वाली वैक्सीन की पहली डोज (MCV 1) न लगवाने वाले बच्चों की संख्या करीब 16 लाख थी. इससे पहले 2022 में 11 लाख बच्चों को खरे का टीका नहीं लगा था. जिससे भारत उन 10 देशों में शामिल है, जहां सबसे ज्यादा बच्चों को पहला टीका नहीं लगा है.

क्या है चिंता
WHO ने मंगलवार को साउथ-ईस्ट एशिया के देशों से सभी प्रयासों को मजबूत बनाने की अपील की. जिससे बच्चों का वैक्सीनेशन हो सके. एक्सपर्ट्स के अनुसार, वैक्सीनेशन से वंचित और कम टीकाकरण वाले बच्चों की बढ़ती संख्या पर तुरंत एक्शन लेने की जरूरत है. ये पता करने की जरूरत है कि आखिर चूक कहां हो रही है. बता दें कि भारत में 'इंडियाज यूनिवर्सल इम्यूनाइजेशन प्रोगाम' के जरिए बच्चों को 12 अलग-अलग वैक्सीन मुफ्त में लगाई जाती है. इसमें बीसीजी, ओपीवी, हेपेटाइटिस बी, पेंटावेलेंट, रोटावायरस वैक्सीन, डीपीटी और टीटी जैसी वैक्सीन हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: ब्रेन की नसें हो रही हैं जाम तो ऐसे करें पता नहीं तो स्ट्रोक का बढ़ जाएगा खतरा

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vegetarian VS Non Vegetarian:नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
Ebola Outbreak in Congo : कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
Sleeping With Cooler in Rainy Season: इस मौसम में भी कूलर चलाकर सोते हैं? कितनी खतरनाक हो सकती है यह आदत
इस मौसम में भी कूलर चलाकर सोते हैं? कितनी खतरनाक हो सकती है यह आदत
Diabetes: डायबिटीज में अचार, पापड़ और चटनी कितनी सही? जानें एक्सपर्ट की राय
डायबिटीज में अचार, पापड़ और चटनी कितनी सही? जानें एक्सपर्ट की राय

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget