एक्सप्लोरर

Chest Congestion: सांस लेना हो जाता है मुश्किल और टूटा रहता है शरीर, जानें क्यों होता है चेस्ट कंजेशन

Congestion: खांसी-जुकाम या फीवर होने पर खांसते समय जो सीने में दर्द, दुखन और जकड़न की स्थिति होती है, उसे मेडिकल की भाषा में चेस्ट कंजेशन कहा जाता है. यहां इसके कारण और इलाज के बारे में बताया गया है.

What is Chest Congestion: सीने में जकड़न की वजह होता है बलगम जिसे आप कफ (Cough) और म्यूकस (Mucus) के नाम से भी जानते हैं. चेस्ट कंजेशन की समस्या आमतौर पर तब होती है, जब किसी भी कारण से शरीर में कफ अधिक बनने लगता है. आमतौर पर सर्दी-जुकाम (Cold and running nose) या फिर श्वसनतंत्र में कोई संक्रमण (respiratory ) होने पर चेस्ट कंजेशन की समस्या होती है. 

आयुर्वेद के अनुसार, कफ हमारे शरीर का एक मुख्य तत्व है. वात-पित्त और कफ आयुर्वेद में शरीर के ये तीन दोष माने गए हैं. जब तक ये संतुलित रहते हैं, व्यक्ति स्वस्थ रहता है. लेकिन जैसे ही इनमें से कोई एक भी गड़बड़ाया तो शरीर को कोई ना कोई व्याधि घेर लेती है यानी रोग हो जाता है. 

चेस्ट कंजेशन के लक्षण क्या हैं?
 

  • चेस्ट कंजेशन के दौरान सांस लेते समय आवाज आती है.
  • गले में बार-बार कफ अटकता है
  • खांसी के साथ कफ आता है
  • सीने में दर्द और भारीपन हो सकता है
  • सिर दर्द होना
  • सांस फूलना
  • गले में कफ जमा होना
  • नींद लेने में समस्या
  • थकान लगना

चेस्ट कंजेशन का इलाज क्या है?

  • चेस्ट कंजेशन का इलाज कराने के लिए आपको डॉक्टर की सलाह अवश्य लेनी चाहिए. आमतौर पर लोग इस दौरान स्वेच्छा से  या किसी के कहने पर ऐंटिबायोटिक दवाएं लेने लगते हैं और साथ में कुछ घरेलू नुस्खे अपनाते हैं. ऐसा करने से थोड़ी राहत जरूर मिल सकती है लेकिन इसका सही तरह से इलाज कराना जरूरी होता है ताकि फेफड़ों में जमा कफ आगे चलकर कोई नई समस्या खड़ी ना करे.
  • दूसरी बात यह है कि ऐंटिबायोटिक दवाएं सिर्फ बैक्टीरियल इंफेक्शन पर असर करती हैं, लंग्स में जमा हो रहे कफ पर नहीं. क्योंकि यह समस्या वायरस के कारण होती है बैक्टीरिया के कारण नहीं. इसलिए सही जांच के बाद ही दवाओं का सेवन करें और डॉक्टर के परामर्श के बाद ही दवाएं लें.

कफ और दर्द से राहत पाने के घरेलू उपाय क्या हैं?

चेस्ट कंजेशन के दौरान होने वाले दर्द और सीने की जकड़न, खांसी, सिरदर्द और सांस लेने में दिक्कत इत्यादि से राहत पाने के लिए आप ये घरेलू उपाय अपना सकते हैं...

  • भाप जरूर लें
    भाप के प्रभाव को बढ़ाने के लिए और एक ही बार में राहत पाने के लिए आप कैंफर कैप्सूल का उपयोग करें. भाप वाला कैप्सूल कहकर भी आप इसे किसी भी मेडिकल स्टोर से खरीद सकते हैं. हर दवा कंपनी इसे अलग नाम से बनाती है. लेकिन क्लीयर ब्रीद, इजी ब्रीद इनके सामान्य नाम हैं.
  • काढ़ा जरूर पिएं
    कफ, जकड़न, जुकाम इत्यादि होने पर आपको तुलसी और अदरक का काढ़ा जरूर पीना चाहिए. आप ब्लैक-टी भी तुलसी और अदरक डालकर बना सकते हैं. यह बहुत आराम देता है और जल्दी ठीक होने में मदद करता है. ध्यान रहे कि कफ के दौरान दूध और इससे बनी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए. नहीं तो समस्या घटने की जगह बढ़ सकती है.

 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: मॉनसून में अधिक फैलती हैं ये बीमारियां, जानें बचाव के तरीके

यह भी पढ़ें: मेथीदाना है कई बीमारियों का रामबाण इलाज, जानें इस्तेमाल करने की विधि

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्दियों के जुकाम को आने से कैसे रोकें, लक्षण दिखते ही करें ये काम
सर्दियों के जुकाम को आने से कैसे रोकें, लक्षण दिखते ही करें ये काम
रात को बार-बार लग रहा पेशाब? हो सकती है ये गंभीर समस्या
रात को बार-बार लग रहा पेशाब? हो सकती है ये गंभीर समस्या
Vitamin D Deficiency: भरपूर धूप फिर भी विटामिन D की भारी कमी! 10 में से 7 लोग बीमार
भरपूर धूप फिर भी विटामिन D की भारी कमी! 10 में से 7 लोग बीमार
मेमोरी लॉस से बचाने में मदद कर सकती है एरोबिक्स, स्टडी में हुआ खुलासा
मेमोरी लॉस से बचाने में मदद कर सकती है एरोबिक्स, स्टडी में हुआ खुलासा

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget