एक्सप्लोरर

इन तीन योग से छूमंतर हो सकता है सर्वाइकल का दर्द...यकीन नहीं है तो आजमा कर देखिए

अगर आपको भी सर्वाइकल का दर्द सताता है तो हम आपको कुछ आसान योगासन बता रहे हैं जिसे फॉलो करने से आपका दर्द काफी हद तक दूर हो सकता है आइए जानते हैं इन योगासन के बारे में...

Yoga For Cervical Pain: घंटों लैपटॉप पर बैठकर काम करने के चलते आजकल हर कोई सर्वाइकल की समस्या से परेशान है. दरअसल जब आप कुर्सी पर बैठकर लैपटॉप पर काम करते हैं तो आपके अंगों में स्टिफनेस आ जाती है और इसका असर आंखों से लेकर गर्दन और कमर तक शरीर के हर हिस्से को प्रभावित करने लगता है. कुछ लोगों को तो ये समस्या इतनी गंभीर हो जाती है कि दर्द से लोग कराहने लगते हैं.आज के इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में उम्र दराज से लेकर युवा ताकि सर्वाइकल के दर्द से परेशान है. कुछ लोग पेन किलर खा कर इसे ठीक करते हैं.अगर आपको भी सर्वाइकल का दर्द सताता है तो हम आपको कुछ आसान योगासन बता रहे हैं जिसे फॉलो करने से आपका दर्द काफी हद तक दूर हो सकता है आइए जानते हैं इन योगासन के बारे में...

अर्ध शलभाषण
ये आसन गर्दन के दर्द से राहत पाने के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. इससे गर्दन की मांसपेशियों में खिंचाव आता है और दर्द आसानी से दूर हो जाता है. ये ना सिर्फ गर्दन के दर्द को दूर करता है बल्कि साइटिका के दर्द को कम करने मे मदद मिलती है. वजन घटाने में भी मददगार है. आइए जानते हैं इसे कैसे करना है.

कैसे करें

  • इस योग को करने के लिए पेट के बल जमीन पर लेट जाएं.
  • अब दोनों हाथों को सीधा कर ले और पीठ और पाव भी एकदम सीधा कर लें.
  • अब गर्दन को ऊपर की ओर उठाएं गहरी सांस लें और फिर दाईं टांग को हवा में उठाएं.
  • दोनों हाथों को जमीन पर टिकाए कुछ सेकंड इस पोज में रहने के बाद चीन को जमीन पर लगाएं.
  • अब दाएं टांग को नीचे रखकर बाएं टांग को उठाएं.
  • ऐसा कम से कम 5 से 7 मिनट तक करें.
  • इस योग को करने के दौरान जितना संभव हो सके गर्दन को ऊपर की ओर रखें.

मकरासन

सर्वाइकल के दर्द को दूर करने के लिए आप मगरमच्छ वाला आसन भी कर सकते हैं.इसे मकरासन कहा जाता है. इस आसन को करने से रीढ़ की हड्डी और गर्दन में होने वाला दर्द दूर हो जाता है. इससे फेफड़े को भी मजबूती मिलती है और नियमित रूप से करने से सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के कारण पीठ और गर्दन में बढ़ने वाला स्ट्रेस कम होता है.

कैसे करें

  • इस आसन को करने के लिए जमीन पर पेट के बल लेट जाएं.
  • सिर और कंधों को ऊपर उठाएं और थोडी को हथेलियों पर और कोहनियों को जमीन पर टिका लें.
  • रीढ़ की हड्डी में अधिक मोड़ लाने के लिए कोहनियों को एक साथ रखें.
  • अब आप पूरी तरह से मकरासन की पोजीशन में है.
  • इस आसन के अच्छे अभ्यास के बाद आप बिना हथेलियों की मदद के गर्दन, कंधों और पैरों को उठाएं.

शशांक भुजंगासन

शशांक भुजंगासन करने से भी आपको गर्दन के दर्द में आराम मिल सकता है शरीर में लचीलापन बढ़ता है. रीढ़ की हड्डी का दर्द भी दूर होता है. 

कैसे करें

  • इसे करने के लिए सबसे पहले मैट पर एड़ियों के भार पर बैठ जाएं.
  • उसके बाद दोनों हाथों को थाई पर टीका लें और आंखें बंद कर लें.
  • इसके बाद सिर को मैट पर लगाएं और दोनों हाथों को सीधा करके आगे की ओर फैला लें.
  • अब धीरे-धीरे चेस्ट और पेट को जमीन पर लगाएं.
  • इसके बाद शरीर के आगे के हिस्से को ऊपर उठा लें.
  • नाभी तक शरीर ऊंचा उठाएं और गर्दन को ऊपर की ओर रखें.
  • इस प्रकार से योग मुद्रा को 5 से 6 बार दोहराएं.
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
यह भी पढ़ें

ये भी पढें: बैंगन काटने का क्या है सही तरीका, फिर नहीं पड़ेंगे काले...

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bug Bite Itching: मच्छर या कीड़ा काटे तो खुजली करने से पहले 2 बार सोचें, रिसर्च में हुआ बेहद चौंकाने वाला खुलासा
मच्छर या कीड़ा काटे तो खुजली करने से पहले 2 बार सोचें, रिसर्च में हुआ बेहद चौंकाने वाला खुलासा
Late Night Eating: रात में देर से खाना खाने की आदत सेहत को कैसे नुकसान पहुंचाती है? एक्सपर्ट से समझिए पूरी बात
रात में देर से खाना खाने की आदत सेहत को कैसे नुकसान पहुंचाती है? एक्सपर्ट से समझिए पूरी बात
Monsoon Diseases: बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा फैलने वाली 7 बीमारियां कौन-सी, इनसे बचने के आसान उपाय क्या?
बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा फैलने वाली 7 बीमारियां कौन-सी, इनसे बचने के आसान उपाय क्या?
AIIMS Study: बिना मिर्गी के पड़ने वाले दौरों पर योग निद्रा कितनी असरदार? एम्स की नई रिसर्च ने चौंकाया
बिना मिर्गी के पड़ने वाले दौरों पर योग निद्रा कितनी असरदार? एम्स की नई रिसर्च ने चौंकाया

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं एक्सटेंडेड वारंटी
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं वारंटी
Embed widget