एक्सप्लोरर

वर्कआउट के बाद सिर दर्द होना नहीं है सामान्य! हो सकती है ये समस्या...हो जाएं सतर्क

Headache After Workout: क्या आपको भी वर्कआउट करने के बाद सिर में तेज दर्द होता है?अगर हां तो समझ जाइए आप एक्सरसाइज के दौरान कुछ गलतियां कर रहे हैं.आइए जानते हैं इस बारे में

Headache After Workout: वर्कआउट एक हेल्थी लाइफ स्टाइल का बहुत ही इंपॉर्टेंट हिस्सा है. जो शरीर और मन को कई सारे फायदे पहुंचता है. हालांकि कुछ लोगों को इसका दुष्प्रभाव भी महसूस होता है. इनमें से एक है शारीरिक गतिविधि के बाद सिर दर्द. हमारे आसपास ऐसे कई लोग हैं जो अक्सर यह शिकायत करते हैं कि वर्कआउट करने के तुरंत बाद ही उन्हें सिर दर्द होने लगता है. ऐसा क्यों होता है? क्या है इसके पीछे का कारण? जानेंगे इस आर्टिकल में विस्तार से, ताकि आप वर्कआउट के दौरान जो भी गलतियां करते हैं उसे सुधार लें और आपके वर्कआउट में रुकावट ना आए.

बीपी-वर्कआउट के बाद सिरदर्द के प्रमुख कारणों में से एक वर्कआउट के दौरान रक्तचाप में वृद्धि है. जोरदार शारीरिक परिश्रम से रक्त वाहिकाओं का विस्तार होता है, रक्तचाप बढ़ जाता है.रक्त के प्रवाह में तेजी से वृद्धि से धमनिया धधकती हैं,जो सिर दर्द का कारण बनता है.अचानक से बीपी में स्पाइक होने से सिर में दर्द हो सकता है.

डिहाइड्रेशन-इसके अलावा जब शरीर पर्याप्त रूप से हाइड्रेट नहीं होता है तब भी सर दर्द की समस्या होती है. जब आप वर्कआउट करते हैं तो आपको पसीना आता है. इस वजह से आप डिहाइड्रेट हो जाते हैं. तरल पदार्थ के कमी के कारण मस्तिष्क थोड़ा सा सिकुड़ जाता है. इससे दर्द और परेशानी हो सकती है .इसलिए एक्सरसाइज करने से पहले और एक्सरसाइज करने के बाद अपने आप को ठीक से हाइड्रेट करें.

ऑक्सीनज की कमी-वर्कआउट के दौरान सांस लेने की खराब तकनीक सर दर्द का कारण बन सकती है. इंटेंस फिजिकल एक्टिविटी के दौरान सांस को रोक कर रखते हैं या फिर शैलो ब्रेथ करते हैं. ऐसे में मस्तिष्क को पर्याप्त ऑक्सीजन न मिलने के कारण भी सिर दर्द होने लगता है. कोशिश करें कि जब भी आप एक्सरसाइज करें सांस ठीक से लेने की कोशिश करें.

ब्लड शुगर लेवल-हाई इंटेंसिटी वाले वर्कआउट से आपका ब्लड शुगर लेवल कम हो सकता है जिसे हाइपोग्लाइसीमिया कहा जाता है इससे भी सिर दर्द हो सकता है.

नींद की कमी-अगर आपकी नींद ठीक से पूरी नहीं होती है और आप वर्कआउट के लिए चले जाते हैं तो ये आपको काफी थकाने वाला होता है, इससे सिर दर्द की समस्या हो सकती है. अगर आप जिम जाते हैं रोज एक्सरसाइज करते हैं तो सोने का सही पैटर्न सेट करें.

इन टिप्स से करें बचाव

  • एक्सरसाइज करने से पहले खुद को पूरी तरह से हाइड्रेट कर लें. वर्कआउट के दौरान ब्रेक लेकर पानी पीते रहें और वर्कआउट कंप्लीट करने के बाद भी पानी पिए.
  • ज्यादा वर्कआउट करने से भी आपके सिर दर्द की समस्या हो सकती है इसलिए सीमित मात्रा में ही एक्सरसाइज करें.
  • एक्सरसाइज करने के दौरान सांस रोकने की बजाय लंबी और गहरी सांस लें, इससे मस्तिष्क में ऑक्सीजन की पूर्ति होगी और आपके सिर दर्द की समस्या नहीं होगी.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: फिट रहने के लिए अगर आप भी करते हैं कसरत, तो जान लें एक्सरसाइज से पहले और बाद में क्या खाना चाहिए 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Male Fertility: सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
एनर्जी बढ़ाने का दावा या ग्राहकों से धोखा? FSSAI के निशाने पर Red Bull और Sting जैसे टॉप ब्रांड्स
एनर्जी बढ़ाने का दावा या ग्राहकों से धोखा? FSSAI के निशाने पर Red Bull और Sting जैसे टॉप ब्रांड्स
Childhood Trauma: माइग्रेन से लेकर गंभीर बीमारियों तक... जानें बचपन की तकलीफें आपको कैसे कर सकती हैं परेशान?
माइग्रेन से लेकर गंभीर बीमारियों तक... जानें बचपन की तकलीफें आपको कैसे कर सकती हैं परेशान?
Mini Stroke: मौत के करीब ले जाएगी रातभर जागने की आदत, बढ़ रहा मिनी स्ट्रोक का खतरा, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी
मौत के करीब ले जाएगी रातभर जागने की आदत, बढ़ रहा मिनी स्ट्रोक का खतरा, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, तेहरान में भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ अयातुल्लाह खामेनेई को दी श्रद्धांजलि
ईरान पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, तेहरान में भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ अयातुल्लाह खामेनेई को दी श्रद्धांजलि
प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- 'BJP को हराना है तो…'
प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- 'BJP को हराना है तो…'
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
Women’s T20 World Cup में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली टीमें, ऑस्ट्रेलिया सबसे आगे, देखें पूरी लिस्ट
Women’s T20 World Cup में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली टीमें, ऑस्ट्रेलिया सबसे आगे, देखें पूरी लिस्ट
Alpha First Review: आलिया भट्ट की स्पाई एक्शन थ्रिलर 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जान लें कैसी है ये फिल्म?
आलिया भट्ट की 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जानें कैसी है ये फिल्म?
Explained: UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- '2-3 महीने सब्र करें'?
UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- 2-3 महीने सब्र करो
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस पर सड़क धंसने से हो जाए हादसा तो कैसे मिलेगा मुआवजा? जानें नियम
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस पर सड़क धंसने से हो जाए हादसा तो कैसे मिलेगा मुआवजा? जानें नियम
Birth Rate Decline: टूट गया 50 साल का रिकॉर्ड! जन्म लेने वाले बच्चों से ज्यादा हो रही मौतें, आंकड़े हैरान करने वाले
टूट गया 50 साल का रिकॉर्ड! जन्म लेने वाले बच्चों से ज्यादा हो रही मौतें, आंकड़े हैरान करने वाले
Embed widget