एक्सप्लोरर

Cancer Awareness Day 2024: इस कैंसर से होती है सबसे ज्यादा महिलाओं की मौत, कई हफ्ते पहले दिखते हैं ये लक्षण

इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च की रिपोर्ट में बताया गया है कि देश में 30-49 की उम्र की 30% से भी कम महिलाएं ही सर्वाइकल कैंसर की जांच कराने आगे आती हैं.

Cancer Awareness Day 2024 : कैंसर बेहद खतरनाक और जानलेवा बीमारी है. इसके एक-दो नहीं कई प्रकार होते हैं. ये दबे पांव आते हैं और शरीर को खोखला बना देते हैं. इसी से लोगों को बचाने के लिए आज 7 नवंबर को कैंसर अवेयरनेस डे (Cancer Awareness Day 2024) मनाया जा रहा है. साल 2014 में इस दिन को देश में मनाने की शुरुआत हुई. कैंसर (Cancer) का जोखिम किसी को भी हो सकता है.

महिलाओं की बात करें तो उनके लिए सबसे खतरनाक सर्वाइकल कैंसर है. एक आंकड़े के मुताबिक, हर साल सर्वाइक कैंसर की 1.25 लाख से केस आते हैं, जिनमें से 77 हजार से ज्यादा मौतें हो जाती है. पिछले कुछ सालों में ये कैंसर तेजी से बढ़ा है. इस कैंसर के लक्षण काफी समय पहले ही नजर आने लगते हैं. अगर सही समय पर ध्यान दिया जाए तो इससे बचा जा सकता है. आइए जानते हैं सर्वाइकल कैंसर क्या है और इसके क्या लक्षण हैं...

यह भी पढ़ें : हफ्ते में सिर्फ दो दिन एक्सरसाइज से एक्टिव होगा ब्रेन, बीमारियां भी होंगी कोसो दूर

सर्वाइकल कैंसर क्या है

सर्वाइकल कैंसर (Cervical Cancer) सर्विक्स यानी गर्भाशय के मुंह का कैंसर होता है. यह यूट्रस का नीचे का हिस्सा होता है, जो प्राइवेट पार्ट से जुड़ा होता है. यह कैंसर ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) से फैलता है. HPV संबंध बनाने से शरीर में पहुंच जाते हैं. यानी ये सेक्शुअली ट्रांसमिटेड डिजीज (STD) है, जो कैंसर बन जाता है. इस कैंसर की चपेट में आने के बाद से ही इसके लक्षण नजर आने लगते हैं.

सर्वाइकल कैंसर के लक्षण

1. संबंध बनाने पर तेज दर्द और ब्लीडिंग

2. वैजाइना से ज्यादा ब्लीडिंग, अधिक वाइट डिस्चार्ज, तेज गंध आना

3. पेल्विक दर्द यानी पेट के निचले हिस्से में दर्द होना.

4. योनि स्राव: असामान्य योनि स्राव होना।

5. यूरिन आने पर दर्द होना

6. बिना किसी कारण बहुत ज्यादा थकान महसूस होना.

7. लंबे समय तक पीरियड्स का चलना

सर्वाइकल कैंसर क्यों खतरनाक

दुनियाभर में 2018 में सामने आए सर्वाइकल कैंसर के केस में एक रिपोर्ट पेश की गई. इसके मुताबिक, 2018 में जितने सर्वाइकल कैंसर के मामले मिले, उनमें से एक तिहाई सिर्फ भारत और चीन में ही थे. चीन में इस कैंसर के सबसे ज्यादा केस आए, जबकि सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई. 2018 में भारत में सर्वाइकल कैंसर के 97,000 मरीज मिले, जिनमें से 60 हजार की मौत हो गई. जबकि चीन में 1,06,000 मामलों में से 48 हजार मौतें सामने आईं.

इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च की रिपोर्ट में बताया गया है कि देश में 30-49 की उम्र की 30% से भी कम महिलाएं ही सर्वाइकल कैंसर की जांच कराने आगे आती हैं. ज्यादातर महिलाएं जांच से बचती हैं, जिसकी वजह से कैंसर तेजी से फैलता है और जानलेवा बन जाता है.

सर्वाइकल कैंसर से कैसे बचें

1. बिना कंडोम कई व्यक्तियों से यौन संबंध न बनाएं.

2. हर तीन साल में एक बार पैप स्मियर टेस्ट कराना न भूलें.

3. धूम्रपान और सिगरेट से दूर ही रहें.

4. डाइट में फल-सब्जियां ज्यादा खाएं.

5. मोटापा कंट्रोल रखें.

6. 9-14 साल की लड़कियों को HPV की वैक्सीन जरूर लगवाएं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें :शहरों में रहने वाली लड़कियों में कॉमन हो रही है सारा अली खान वाली ये बीमारी, इग्नोर करना हो सकता है खतरनाक

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Patient's Complaints on Private Hospital: इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget