एक्सप्लोरर

क्या नेजल स्प्रे से ब्रेन स्ट्रोक को ठीक करने में मदद मिल सकती है? जानिए क्या कहती है स्टडी

स्टडी में इस बात का खुलासा हुआ है कि दवाएं जो स्ट्रोक के प्रभाव का मुकाबला करती है उन्हें नाक के ऊपर स्प्रे करने से मस्तिष्क तक पहुंचाया जा सकता है.

Brain Stroke: इस्केमिक स्ट्रोक तब होता है जब मस्तिष्क में एक धमनी ब्लॉक हो जाती है. ब्लड सरकुलेशन नहीं हो पाता है. ऑक्सीजन की कमी होने पर दिमाग की कोशिकाओं की मृत्यु हो जाती है जिसके रिजल्ट में पूरे शरीर पर विकलांगता हो जाती है, व्यक्ति की मौत भी हो जाती है.  सीडीसी के मुताबिक अमेरिका में स्ट्रोक मृत्यु का सबसे बड़ा कारण है.अकेले अमेरिका में ही हर साल 7 लाख 95 हजार  लोगों को स्ट्रोक आता है. भारत की बात करें तो यहां स्ट्रोक मृत्यु का सबसे बड़ा चौथा कारण है और विकलांगता का पांचवा सबसे बड़ा कारण है. हालांकि पिछले शोधों से पता चला है कि स्ट्रोक के बाद दिमाग खुद को ठीक कर सकता है लेकिन एक निश्चित सीमा तक.स्टडी में यह भी साफ हुआ है कि नाक पर दवाओं का छिड़काव करने से ब्रेन स्ट्रोक को ठीक करने में मदद मिल सकती है.

क्या नेजल स्प्रे से हो सकता है इलाज

पूर्व के कई शोधों से यह पता चला है कि कुछ एंटीबॉडीज नोगो ए ( Nogo -A) जो दिमाग के विकास को रोकता है उसकी गतिविधि को रोककर मस्तिष्क को ठीक करने में मदद कर सकते हैं, लेकिन दुर्भाग्यवश मस्तिष्क को एंटीबॉडी प्राप्त करना मुश्किल साबित हुआ, क्योंकि ब्लड ब्रेन बैरियर से पास करने के लिए ये एंटीबॉडी बहुत बड़े पाए गए हालांकि इस नए प्रयास में शोधकर्ताओं ने एक नया तरीका अपनाया और वह है कि एंटीबॉडी को नजल  स्प्रे में डालकर जांच करना.पिछले शोध के अनुसार कुछ दवाएं गंध का पता लगाने वाली नर्वस सेल की यात्रा करती हैय यह नाक के माध्यम से मस्तिष्क तक पहुंचने में सक्षम हो सकती हैं क्योंकि इनमें लंबे फाइबर होते हैं जो नाक के रास्ते से मस्तिष्क तक फैलते हैं, दवा जो स्ट्रोक के प्रभाव का मुकाबला करती है उन्हें नाक के ऊपर स्प्रे करने से मस्तिष्क तक पहुंचाया जा सकता है.इस बात की गहराई तक जाने के लिए शोधकर्ताओं ने स्ट्रोक वाले चूहों पर इस्तेमाल के लिए नेजल स्प्रे बनाया.


क्या नेजल स्प्रे से ब्रेन स्ट्रोक को ठीक करने में मदद मिल सकती है? जानिए क्या कहती है स्टडी

स्टडी में  हुआ खुलासा

ज़्यूरिख़ में स्विस फेडरल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और न्यूकैसल यूनिवर्सिटी को शोधकर्ताओं ने ब्रेन स्ट्रोक से प्रभावित चूहों पर यह स्टडी की है. टीम ने सबसे पहले चूहों के दिमाग के कुछ हिस्सों में खून के प्रवाह को रोक दिया. इसके बाद स्ट्रोक के प्रभाव की जांच की कुछ चूहों को 2 सप्ताह तक हर दिन एक बार एंटीबॉडी नेजल स्प्रे दिया गया, जिसके रिजल्ट में यह पाया गया कि स्ट्रोक के 4 सप्ताह बाद उनमें लगभग 60% तक सुधार देखा गया. वहीं प्लेसिबो उपचार लेने वाले चूहों में यह आंकड़ा लगभग 30% था. शोधकर्ताओं के अनुसार नाक के ऊपर स्प्रे करने वाली दवाएं ब्रेन स्ट्रोक के प्रभाव का मुकाबला करने में सक्षम हो सकती हैं. उन्हें नाक के ऊपर स्प्रे कर के मस्तिष्क तक पहुंचाया जा सकता है.

नसल स्प्रे एरोसोल के रूप में होता है. इसमें थैरेपीयूटिक पेप्टाइड कंपाउंड होते हैं, इसकी डिलीवरी नाक से दिमाग तक हो जाती है. शोधकर्ताओं की टीम ने चूहों के दिमाग की जांच की है, जिनमें पाया गया है कि इलाज किए गए चूहों में अधिक नए-नए फाइबर देखे गए . यहां  एंटीबॉडी लेवल स्ट्रोक के कारण हुए जख्म की मरम्मत में प्रभावी है. इससे पता चलता है कि दिमाग के अंदर रीजेनरेटिव पावर है. चूहों के नाक पर स्प्रे किए गए एंटीबॉडी उन्होंने मस्तिष्क में स्ट्रोक जैसी क्षति की मरम्मत की. ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि दवाएं तंत्रिका कोशिकाओं के माध्यम से यात्रा करती है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- Anxiety Symptoms: ज्यादा चिंता करने से आपके शरीर में दिखने लगते हैं ये संकेत, कहीं ये एंग्जाइटी डिसआर्डर तो नहीं?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Diabetes Friendly Sweets: शुगर पेशेंट कैसे मनाएं दिवाली? इन मिठाइयों को करें शामिल
शुगर पेशेंट कैसे मनाएं दिवाली? इन मिठाइयों को करें शामिल
Eye Drops Side Effects: बिना डॉक्टर से पूछे आंखों में डाल लेते हैं कोई भी आईड्रॉप, जा सकती है रोशनी
बिना डॉक्टर से पूछे आंखों में डाल लेते हैं कोई भी आईड्रॉप, जा सकती है रोशनी
Alcohol Liver Damage: शराब पीने से कितने साल बाद खराब हो जाता है लिवर?
शराब पीने से कितने साल बाद खराब हो जाता है लिवर?
Firecracker Safety for Patients: पटाखों से दूर रहे यह लोग, जानलेवा हो सकता है इसका धुआं
पटाखों से दूर रहे यह लोग, जानलेवा हो सकता है इसका धुआं

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
Embed widget