एक्सप्लोरर

क्या सच में कीवी, खीरा और बेकिंग सोडा से बना पेस्ट दांतों को चमका सकता है? एक्सपर्ट की राय जरूर जान लें

क्या आपको भी पीले दांतों की वजह से लोगों के सामने शर्मिंदगी महसूस होती है..ऐसे में आपको अपने दांतों को सफेद करने के लिए कीवी, ककड़ी और बेकिंग सोडा को मिला कर इस्तेमाल करना चाहिए.

Teeth Whitening Hack:हर किसी को मोतियों से चमचमाते दांत पसंद होते हैं, क्यों कि ये इंसान के पर्सनालिटी का एक अहम हिस्सा होता है.चेहरे का ये एक ऐसा हिस्सा है जिसपर लोगों की नजर सबसे पहले पड़ती है, लेकिन यही दांत पीले नजर आने लग जाए तो ये शर्म का कारण भी बन जाती है.बहुत से लोग अपने दांतों को सफेद करने के लिए महंगे उपचारों का सहारा लेते हैं.लेकिन क्या आप जानते हैं कि दांतों को घरेलू नुस्खों से भी आसानी से साफ किया जा सकता है.अब आप सोच रहे होंगे की दांत साफ करने के लिए वही घिसा पिटा बेकिंग सोडा वाला नुस्खा हम बता रहे हैं तो ऐसा नहीं है.दरअसल इस बार हम आपक कंटेंट क्रिएटर अर्मेन अदमजान परखा हुआ नुस्खा बता रहे हैं. उनकी माने तो आपको अपने मुंह से खराब बैक्टीरिया को हटाने और अपने दांतों को सफेद करने के लिए कीवी, ककड़ी और बेकिंग सोडा को मिला कर इस्तेमाल करना चाहिए.अर्मेन अदमजान ने इससे जुड़ा एक वीडियो भी साझा किया है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Armen Adamjan (@creative_explained)

कंटेंट क्रिएटर अर्मेन अदमजान मुताबिक ब्लेंडर में तीन सामग्रियों यानी की कीवी, ककड़ी और बेकिंग सोडा को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर इससे ब्रश करना चाहिए.ये दांतों को साफ करने का एक बहुत ही सस्ता और प्राकृतिक तरीका है.कीवी कैल्शियम से भरपूर होते हैं, और खीरा आपके मुंह में बैक्टीरिया से छुटकारा पाने में मदद करता है,और बेकिंग सोडा दाग हटाने में मदद करता है. जब ये तीनों का संयोजन बनता है तो ये बहुत ही दमदार नुस्खा बनकर तैयार होता है.उनका कहना है कि जब आपके पास दांत साफ करने का प्राकृतिक तरीका है तो पैसे खर्च करने की क्या जरूरत.उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो देखने वालों से ये भी कहा कि वो इस पेस्ट से स्पताह में दो बार दांतों को ब्रश करें और फिर देखें इसका जादू कैसे होता है.

जानिए क्या बोले डॉक्टर्स

वहीं जब इस दावे की सच्चाई जानने के लिए डॉक्टर के पास पहुंचे तो उनके मुताबिक ये हैक कुछ हद तक कारगर है,क्योंकि कीवी विटामिन सी का एक बड़ा स्रोत है जो मुंह में  दाग को हटाने में मदद कर सकता है, जबकि खीरा एक बढ़िया एंटीऑक्सीडेंट है जो दांतों के सफाई के क्रिया में सुधार करता है। “बेकिंग सोडा को नहीं भूलना चाहिए, जो एक अलकलाइन कम्पाउंड है. यह मुंह के पीएच को बनाए रखने में भी मदद करता है.वहीं अन्य डॉक्टर्स का कहना है कि बेकिंग सोडा सांसों को तरोताज करता है और इसमें एंटी माइक्रोबियल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो लार के पीएच स्तर को बढ़ाता है और बैक्टीरिया को पनपने नहीं देता है

हाइड्रोजन पेरोक्साइड से दांतों को करें साफ

अन्य डॉक्टर के मुताबिक हमे घरेलू उपचार पर भरोसा करने के बजाय, हाइड्रोजन पेरोक्साइड पर निर्भर रहना सबसे अच्छा है, जो दाग और जमा को हटाने का एक आजमाया और परखा हुआ तरीका है."क्यों कि बाकी संयोजन सिर्फ मुंह को साफ करने में मदद कर सकता है लेकिन वास्तव में दांतों को सफेद करने के लिए जिम्मेदार नहीं हो सकता है. दांतों को सफ़ेद करने के लिए हाइड्रोजन पेरोक्साइड की आवश्यकता होती है,यह दांतों पर मौजूद दाग और जमाव को तोड़ने में मदद करता है.

ये भी पढ़ें

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget