एक्सप्लोरर

Calcium Health Benefits : हड्डियों को बनाना है मजबूत, तो डाइट में शामिल करें कैल्शियम से भरपूर ये खाद्य पदार्थ

Calcium Health Benefits: शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर न सिर्फ आपकी हड्डियां कमजोर होती है, बल्कि कई बीमारी हो जाती हैं. आप खाने में इन चीजों को शामिल करके कैल्शियम की कमी को पूरा कर सकते हैं.

Calcium Deficiency: कैल्शियम हमारे शरीर के (Calcium for Health) लिए बहुत जरूरी है. हड्डियों को मजबूत बनाने (Calcium for Bones), नसों, ब्लड, मांसपेशियों और दिल की कमजोरी (Calcium for Heart) को दूर करने के लिए कैल्शियम जरूरी है. हमारे शरीर में हड्डियों और दांतो में 99 प्रतिशत कैल्शियम होता है. जबकि 1 प्रतिशत कैल्शियम खून और मांसपेशियों में होता है. ऐसे में स्वस्थ रहने के लिए आपको कैल्शियम से भरपूर आहार जरूरत शामिल करना चाहिए. जानते हैं कैल्शियम रिच फूड (Calcium Rich Food) कौन से हैं. शरीर में कैल्शियम की कमी (Calcium Deficiency) होने पर क्या लक्षण नज़र आते हैं. 



Calcium Health Benefits : हड्डियों को बनाना है मजबूत, तो डाइट में शामिल करें कैल्शियम से भरपूर ये खाद्य पदार्थ

कैल्शियम की कमी के लक्षण (Calcium Deficiency Symptoms)

1 शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर हड्डियां कमजोर और हड्डियों में दर्द होने लगता है.
2 कैल्शियम की कमी होने पर मांसपेशियों में ऐंठन रहती है.
3 कैल्शियम की कमी से याद्दाश्त में भी कमी आ जाती है.
4 कई बार शरीर सुन्न होने लगता है और हाथ-पैरों में झनझनाहट रहने लगती है.
5 कैल्शियम की कमी होने पर पीरियड में गड़बड़ी होने लगती है.
6 दांत में भी कमजोरी आने लगती है.
7 शरीर में कैल्शियम की कमी से ब्लड क्लॉटिंग की समस्या भी हो सकती है.


Calcium Health Benefits : हड्डियों को बनाना है मजबूत, तो डाइट में शामिल करें कैल्शियम से भरपूर ये खाद्य पदार्थ

प्रतिदन कितने कैल्शियम की जरूरत होती है? (Daily Need Of Calcium)

-बढ़ती उम्र के बच्चों के लिए रोज 500-700 मिलीग्राम कैल्शियम
- युवाओं के लिए रोज 700-1,000 मिलीग्राम कैल्शियम
- प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए रोज 1,000 से 1200 मिलीग्राम कैल्शियम
- बच्चे को दूध पिलाने वाली महिलाओं को रोज करीब 2,000 मिलीग्राम कैल्शियम

कैल्शियम के मुख्य स्रोत (Natural Food Source Of Calcium) 


Calcium Health Benefits : हड्डियों को बनाना है मजबूत, तो डाइट में शामिल करें कैल्शियम से भरपूर ये खाद्य पदार्थ

1- दूध दही और पनीर- कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए खाने में दूध, दही और पनीर जरूर शामिल करें. कैल्शियम की दैनिक जरूरत पूरा करने के लिए दूध और उससे बनी चीजें अच्छा स्रोत हैं. 

2- सोयाबीन- सोयाबीन में कैल्शियम और ऑयरन भरपूर होता है. सोयाबीन में पाए जाने वाले तत्व से हड्डी रोग में फायदा मिलता है. हड्डी को मजबूत बनाने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए सोयाबीन बहुत जरूरी है. आप खाने में टोफू शामिल भी शामिल कर सकते हैं.
 
3- तिल- करीब 1 चम्मच तिल में 88 मिलीग्राम कैल्शियम होता है. आप खाने में तिल का इस्तेमाल जरूर करें. आप चाहें तो सलाद या सूप में डालकर भी खा सकते हैं.

4- बादाम- बादाम को सुपरफूड कहा जाता है. बादाम में कैल्शियम भी पाया जाता है. रोज बादाम खाने से आप शरीर में काफी हद तक कैल्शियम की कमी को पूरा कर सकते हैं.

5- हरी सब्जियां- आपको अपनी डाइट का अहम हिस्सा सब्जियों को बनाना चाहिए. खासतौर से हरी सब्जियों में भरपूर विटामिन्स और मिनिरल्स पाए जाते हैं. आप हरी पत्तेदार सब्जियां, बीन्स, ब्रोकल को अपने भोजन में शामिल करें. बीन्स और ब्रोकली में काफी मात्रा में कैल्शियम और प्रोटीन होता है. 


Calcium Health Benefits : हड्डियों को बनाना है मजबूत, तो डाइट में शामिल करें कैल्शियम से भरपूर ये खाद्य पदार्थ

6- फल- फलों में आप रोज 2 संतरे खाएं, इससे शरीर में कैल्शियम की कमी पूरी हो जाएगी. 

7- जीरा- जीरा वाला पानी पीने से भी कैल्शियम की कमी को दूर किया जा सकता है. 1 गिलास गर्म पानी में 1 चम्मच जीरा डालकर दिन में 2-4 बार इस पानी को पीएं.

8- नॉनवेज- कैल्शियम और प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए आप खाने में नॉनवेज खा सकते हैं. आप डाइट में सैल्मन, टूना, मेकरेल और फिश शामिल करें.  

9- आंवला- आंवला में भी काफी मात्रा में कैल्शियम होता है. इसके अलावा आंवला में एंटीऑक्सीडेंट गुण काफी होते हैं जो शरीर को इंफेक्शन से बचाते हैं. आंवला खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है. आप आंवला का जूस या आंवला को पाउडर के रुप में भी खा सकते हैं. 

10- रागी- रागी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती है. आप कैल्शियम के लिए रागी को डाइट में जरूर शामिल करें. रागी में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है. आप इसका हलवा, रोटी या चीला बनाकर खा सकते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Iron की कमी से हो सकता है एनीमिया, इन प्राकृतिक चीजों से पूरी करें खून की कमी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Coffee Side Effect: दिन में 2 कप कॉफी पीने से कम होता दिल की बीमारियों का खतरा
दिन में 2 कप कॉफी पीने से कम होता दिल की बीमारियों का खतरा
Birth Weight And Adult Health: क्या जन्म के समय आपका वजन भी था कम? रिसर्च का ये 'स्ट्रोक' कनेक्शन उड़ा देगा होश
क्या जन्म के समय आपका वजन भी था कम? रिसर्च का ये 'स्ट्रोक' कनेक्शन उड़ा देगा होश
Sonam Wangchuk : 26 दिन का उपवास तोड़ने के कितने दिन बाद ले सकते हैं नॉर्मल डाइट, किन चीजों से चाहिए बचना?
26 दिन का उपवास तोड़ने के कितने दिन बाद ले सकते हैं नॉर्मल डाइट, किन चीजों से चाहिए बचना?
Japanese Encephalitis: डेंगू-मलेरिया से भी खतरनाक है यह बीमारी! मच्छर के काटते ही सूज जाता है दिमाग
डेंगू-मलेरिया से भी खतरनाक है यह बीमारी! मच्छर के काटते ही सूज जाता है दिमाग

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
Embed widget