एक्सप्लोरर

कुछ लड़कों में बढ़ने लगता है ब्रेस्ट साइज? जानिए कब टेंशन लेने की जरूरत

Breast Development in Boys Symptoms: किशोरावस्था में कुछ लड़कों में ब्रेस्ट साइज बढ़ना किसी बीमारी की वजह हो सकती है. ये आत्मविश्वास और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है.

Breast Development in Boys Symptoms: किशोरावस्था में लड़कों के शरीर में कई परिवर्तन होते हैं. मांसपेशियों का विकास, आवाज का भारी होना, मूंछ-दाढ़ी आना आदि. लेकिन कभी-कभी एक ऐसा बदलाव देखने को मिलता है जो उन्हें शर्मिंदगी और मानसिक तनाव में डाल देता है.

ब्रेस्ट साइज का बढ़ना, कुछ लड़कों में अचानक छाती के आसपास फैट जमा होने लगता है और ब्रेस्ट का आकार लड़कियों की तरह बढ़ने लगता है. ये स्थिति न केवल उनकी आत्मछवि को प्रभावित करती है, बल्कि उनका आत्मविश्वास भी कमजोर कर देती है. कई बार तो वे इसे मोटापा समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन डॉ. जे.सी. लाल बताते हैं कि यह एक मेडिकल कंडीशन हो सकती है, जिसे गाइनोकोमास्टिया कहा जाता है.

ये भी पढ़े- घट रही पार्टनर संग संबंध बनाने की इच्छा, इसके पीछे एल्युमिनियम के बर्तन में बनी सब्जी तो नहीं? एक्सपर्ट्स से समझिए पूरी बात

गाइनोकोमास्टिया के कारण क्या हो सकते हैं?

  • हार्मोनल असंतुलन: टेस्टोस्टेरोन और एस्ट्रोजन दो मुख्य हार्मोन हैं जो पुरुष और महिला शरीर के लक्षण तय करते हैं. यदि पुरुषों में एस्ट्रोजन की मात्रा अधिक हो जाए, तो ब्रेस्ट टिश्यू बढ़ने लगता है.
  • किशोरावस्था के दौरान हार्मोनल फ्लक्चुएशन: यह सबसे सामान्य कारण है और अधिकतर मामलों में बिना इलाज के ठीक हो जाता है.
  • मोटापा: फैट के बढ़ने से भी छाती में स्तन जैसा आकार आ सकता है, जिसे गाइनोकोमास्टिया कहा जाता है.
  • दवाइयों या स्टेरॉइड्स का सेवन: कुछ दवाएं और बॉडी-बिल्डिंग स्टेरॉइड्स इस स्थिति को बढ़ावा दे सकते हैं.
  • लीवर या किडनी की बीमारी: कभी-कभी गंभीर अंग विकार भी हार्मोनल असंतुलन का कारण बन सकते हैं.

ब्रेस्ट साइज बढ़ने पर कब सतर्क होना चाहिए

  • बढ़ा हुआ ब्रेस्ट टिश्यू लंबे समय से बना हुआ है
  • दर्द, गांठ या तरल का रिसाव हो रहा है
  • एक साइड का साइज ज्यादा है से बढ़ रहा है
  • भावनात्मक रूप से यह समस्या आपको परेशान कर रही है

उपचार क्या है?

  • गाइनोकोमास्टिया का इलाज इसकी वजह पर निर्भर करता है
  • किशोरावस्था में मामूली मामलों में कोई इलाज की ज़रूरत नहीं होती
  • यदि हार्मोनल असंतुलन है, तो डॉक्टर इसकी जांच करके दवा दे सकते हैं
  • कुछ गंभीर मामलों में सर्जरी (मासटेक्टॉमी या लिपोसक्शन) की सलाह दी जाती है
  • जीवनशैली में बदलाव, जैसे एक्सरसाइज और वजन कम करना, भी मददगार हो सकता है

गाइनोकोमास्टिया कोई शर्म की बात नहीं, बल्कि एक सामान्य मेडिकल कंडीशन है जिसे समय रहते समझना और इलाज करवाना बेहद जरूरी है. अगर आप या आपका कोई परिचित इस स्थिति से गुजर रहा है, तो डरें नहीं, एक्सपर्ट की सलाह लें और जागरूकता बढ़ाएं.

ये भी पढ़ें: क्या काली ब्रा पहनने से भी हो जाता है कैंसर? डॉक्टर से जानें इस बात में कितनी है हकीकत

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Arthritis In Children: क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
ब्रेस्ट कैंसर से लड़ सकता है मधुमक्खी का जहर? वैज्ञानिकों को मिली उम्मीद
ब्रेस्ट कैंसर से लड़ सकता है मधुमक्खी का जहर? वैज्ञानिकों को मिली उम्मीद
चिकनपॉक्स के दाग चेहरे से कैसे हटाएं? इन घरेलू उपायों का करें इस्तेमाल
चिकनपॉक्स के दाग चेहरे से कैसे हटाएं? इन घरेलू उपायों का करें इस्तेमाल
पानी पीते ही बार-बार आती है पेशाब? डॉक्टर की सलाह पर कराएं ये टेस्ट
पानी पीते ही बार-बार आती है पेशाब? डॉक्टर की सलाह पर कराएं ये टेस्ट

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget