एक्सप्लोरर

New Blood Pressure Technology: अब बीपी मापने के लिए नहीं होगी हाथों की जरूरत, शरीर का यह अंग आएगा काम

Ankle Blood Pressure Measurement: वैज्ञानिकों ने एक नई तकनीक विकसित की है, जिससे अब ब्लड प्रेशर टखने से मापा जा सकेगा. इस तकनीक में हाथ पर कफ लगाने की जरूरत नहीं होगी.

BP Monitoring through Ankle: दुनियाभर में हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन से जूझ रहे 100 करोड़ लोगों के लिए अच्छी खबर है. अब ब्लड प्रेशर मापने का नया और आसान तरीका मिल गया है. दरअसल, अब टखने की मदद से आपका बीपी चेक किया जा सकता है. यह तरीका उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद होगा, जिनके हाथ से ब्लड प्रेशर मापना मुश्किल होता है. बता दें कि वैज्ञानिकों ने नई तकनीक डिवेलप की है, जो जो न सिर्फ सटीक है, बल्कि हार्ट, दिमाग और किडनी की बीमारियों से बचाने में भी मदद कर सकती है. आइए इसके बारे में जानते हैं.

क्या कहती है नई रिसर्च?

यूनिवर्सिटी ऑफ एक्सेटर मेडिकल स्कूल के वैज्ञानिकों ने 33 हजार से ज्यादा लोगों पर स्टडी करके नई तकनीक डिवेलप की है. इस रिसर्च में पाया गया कि टखने से ब्लड प्रेशर मापा जाता है तो हाथ की रीडिंग की तुलना में ज्यादा सटीक डिटेल मिलती है. इस तकनीक को ज्यादा आसान बनाने के लिए वैज्ञानिकों ने ऑनलाइन कैलकुलेटर भी बनाया है, जो टखने की रीडिंग को समझने में डॉक्टरों और मरीजों की मदद करता है. इस कैलकुलेटर से टखने के ब्लड प्रेशर को पढ़कर हाथ के ब्लड प्रेशर का अनुमान लगाया जा सकता है. 

क्या कहते हैं रिसर्चर्स?

रिसर्च के हेड प्रोफेसर क्रिस क्लार्क के मुताबिक, यह नया तरीका करीब 2 पर्सेंट ज्यादा सटीक है. भले ही यह संख्या छोटी लगे, लेकिन जब बात 100 करोड़ लोगों की हो तो यह लाखों जिंदगियों को बचा सकता है. प्रोफेसर क्लार्क और उनकी टीम ने बताया कि दुनिया में हर तीसरे वयस्क को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है. अगर इसे वक्त पर कंट्रोल न किया जाए तो दिल का दौरा, स्ट्रोक और किडनी की बीमारियां जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं.

टखने से बीपी मापना क्यों खास?

आमतौर पर हम अपने बाजू पर कफ बांधकर ब्लड प्रेशर मापते हैं, लेकिन कुछ लोगों के लिए यह तरीका मुश्किल होता है. दरअसल, अगर किसी के हाथ में चोट हो या स्ट्रोक की वजह से हाथ कमजोर हो तो टखने से बीपी मापना आसान और भरोसेमंद विकल्प हो सकता है. इस नई तकनीक में छोटा-सा डिवाइस टखने पर लगाया जाता है, जो धमनियों में खून के दबाव को मापता है. यह रीडिंग इतनी सटीक होती है कि डॉक्टरों को मरीज की सेहत का सही अंदाजा लगाने में मदद मिलती है.

किसे होगा सबसे ज्यादा फायदा?

यह तकनीक खासकर उन लोगों के लिए वरदान है, जो स्ट्रोक से गुजर चुके हैं. स्ट्रोक के बाद मरीजों को बार-बार स्ट्रोक का डर रहता है. टखने से बीपी मापकर न सिर्फ उनकी सेहत पर नजर रखी जा सकती है, बल्कि यह उनके मन को भी शांति देता है. इसके अलावा यह तकनीक बुजुर्गों, मोटापे से पीड़ित लोगों और उन मरीजों के लिए फायदेमंद है, जिनके लिए सामान्य बीपी मशीन काम नहीं करती.

ये भी पढ़ें: मेकअप हटाने बिना तो नहीं सो जाती हैं आप? चेहरे पर ऐसा होता है असर

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
वर्क लाइफ बैलेंस के लिए क्या है 52/17 रूल, इससे कैसे बढ़ती है प्रोडक्टिविटी?
वर्क लाइफ बैलेंस के लिए क्या है 52/17 रूल, इससे कैसे बढ़ती है प्रोडक्टिविटी?
Personalised Cancer Vaccinel: क्या कैंसर का इलाज करेगी वैक्सीन? ट्रायल में 42% तक घटा खतरा
क्या कैंसर का इलाज करेगी वैक्सीन? ट्रायल में 42% तक घटा खतरा

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget