एक्सप्लोरर

Black Salt In Tea: चाय में 'काला नमक' डालकर पिएंगे तो सेहत को मिलेंगे ये चौंकाने वाले फायदे

Black Salt Benefits: आपको यह जानकर हैरानी होगी कि कुछ स्पेशल तरह की चाय में काला नमक मिलाकर पीने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं.

Black Salt In Tea: भारत में ज्यादातर लोगों के दिन की शुरुआत चाय से होती है. कुछ लोगों के लिए तो चाय दिनचर्या का एक जरूरी हिस्सा होता है, जिसे स्किप नहीं किया जा सकता है. वैसे तो अधिकतर लोग चाय में चीनी मिलाकर पीते हैं. लेकिन अगर हम आपको बताएं कि चाय में नमक डालने से आपको भरपूर फायदे मिल सकते हैं तो आप क्या कहेंगे? बेशक यह सुनकर चौंक गए होंगे, क्योंकि चाय में नमक का इस्तेमाल उतना प्रचलित नहीं है. लेकिन अगर आप आज से चाय में काला नमक डालकर पीना शुरू कर दें तो इससे मिलने वाले लाभों को देखकर आप खुद सबको यह तरीका आजमाने को कहेंगे.

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि कुछ स्पेशल तरह की चाय में काला नमक मिलाकर पीने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं, जैसे- हमारे पेट के मेटाबॉलिक रेट को बढ़ावा मिलता है. इम्यूनिटी मजबूत होती है और इसी तरह कई लाभ मिलते हैं. आइए जानतें हैं कि आपको काले नमक का इस्तेमाल किस चाय में करना चाहिए और क्यों?

इन चाय में मिलाएं काला नमक

1. ग्रीन टी में काला नमक मिलाएं

अगर आपक ग्रीन पीने के शौकीन हैं तो इसमें काला नमक जरूर शामिल करें. क्योंकि ग्रीन टी में काला नमक मिलाने से इसके पाचन गुणों और एंटीऑक्सीडेंट को बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी यानी यह चाय फिर आपको और ज्यादा फायदा पहुंचाएगी. अगर आप वेट लॉस करने की कोशिश में जुटे हैं तो ग्रीन टी में काला नमक मिलाकर जरूर पिएं. इससे वजन तो तेजी से घटेगा ही, साथ ही पेट की कई समस्याएं भी दूर होंगी जैसे- इनडाइजेशन और एसिडिटी.

2. लेमन टी में मिलाएं काला नमक

नींबू की चाय यानी लेमन टी में काला नमक मिलाकर पीने से पेट से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं. अगर आपको कब्ज की समस्या रहती है तो नींबू की चाय में काला नमक मिलाकर पिएं, इससे आपको कब्ज से राहत मिलेगी. ये चाय पेट के मेटाबॉलिक रेट को बढ़ावा देती है और तो और मल त्याग में भी आसानी पैदा करती है. इस चाय को पीने से आपके द्वारा खाया गया हर भोजन जल्दी पचता है. लेमन टी में काला नमक मिलाने से शरीर खुद को बेहतर तरीके से डिटॉक्स कर पाता है.

3. ब्लैक टी में मिलाएं काला नमक

ब्लैक टी पीने के शौकीन लोगों को भी अपनी इस चाय में काले नमक को शामिल करना चाहिए. क्योंकि ये आपके स्वास्थ्य को कई तरह फायदे पहुंचा सकता है. ब्लैक टी में काला नमक मिलाने से वजन घटाने का प्रोसेस तेज हो सकता है. दरअसल काला नमक पेट में डाइजेस्टिव एंजाइम को बढ़ावा देने का काम करता है. जिसकी वजह से खाना जल्दी डाइजेस्ट होता है और फैट भी कम होता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: पार्टनर की 'दाढ़ी' आपको दे सकती है ये बीमारी, बरतें ये सावधानियां, वरना बढ़ती चली जाएंगी परेशानियां

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
नेस्ले और HUL पर FSSAI का बड़ा एक्शन, भ्रामक दावों पर थमाया कारण बताओ नोटिस
नेस्ले और HUL पर FSSAI का बड़ा एक्शन, भ्रामक दावों पर थमाया कारण बताओ नोटिस
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Embed widget