एक्सप्लोरर

काली मिर्च का तेल इन परेशानियों को कर सकता है दूर...जान लीजिए आपकी कौन सी समस्या में इससे मिल सकता है फायदा

Black Pepper Oil: काली मिर्च खाने में स्वाद जोड़ने के लिए जाना जाता है और काली मिर्च का तेल स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है. आप इस तेल से कई स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं.

Black Pepper Oil: काली मिर्च का इस्तेमाल हर घर में मसाले के तौर पर खाने में स्वाद जोड़ने के लिए होता आ रहा है. कई बार इसे घरेलू उपचार के लिए भी इस्तेमाल  किया जाता है. वहीं इसका इस्तेमाल दवाइयों को बनाने में भी किया जाता है, लेकिन क्या जानते हैं कि काली मिर्च का तेल भी होता है और इससे कई बीमारियों का इलाज किया जाता है, जी हां काली मिर्च का तेल शरीर के कई समस्याओं को दूर करने में कारगार माना है.जानेंगे इससे सेहत को कौन कौन से फायदे मिल सकते हैं.

पाचन शक्ति-काली मिर्च से तैयार किया गया तेल पेट और पाचन शक्ति के लिए बेहतर होता है. एक रिसर्च के मुताबिक ब्लैक पेपर ऑयल की एंटीडायरियाल और एंटीस्पेज्मोडिक एक्टिविटी पाचन क्रिया को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. इसका इस्तेमाल गैस और एसिडिटी की दवाई को बनाने में भी किया जाता है.ये पेट में हाइड्रोक्लोरिक एसिड के स्राव को बेहतर करता है. ये तेल भोजन को अच्छी तरह से पचाने में मदद करता है, जिससे डायरिया और कब्ज की समस्या नहीं होती. 

साइनस- ब्लैक पेपर ऑयल को साइनस और नसल कंजेशन के लिए भी प्रभावी उपचार के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है. इसका इस्तेमाल रेस्पिरेट्री सिस्टम में मौजूद म्यूकस को नरम करके बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे साइनोसाइटिस सर्दी जुकाम और नसल ब्लॉक  से आपको आराम मिलता है.

तनाव करे दूर-काली मिर्च से तैयार एसेंशियल ऑयल चिंता और तनाव को कम करने के लिए भी जाना जाता है. ये तेल नसों को शांत करके आपकी मांसपेशियों को आराम देता है. इससे आप शांत महसूस करते हैं. ये आपकी भावनाओं में संतुलन बनाए रखता है. मूड में जबरदस्त सुधार करता है.

ब्लड प्रेशर- सेल बायो केमिस्ट्री और बायोफिजिक्स द्वारा प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक काली मिर्च के तेल का इस्तेमाल ब्लड प्रेशर को सामान्य रखता है. ये ब्लड ग्लूकोस टोलरेंस को बढ़ाता है और इन्फ्लेमेशन को कम करते हुए लिवर फंक्शन को बूस्ट करता है. कुल मिलाकर यs शरीर के टॉक्सिंस को बाहर निकालकर इन्फ्लेमेशन को कम करता है.

त्वचा के लिए फायदेमंद- नेशनल लाइब्रेरी ऑफ़ मेडिकल द्वारा प्रकाशित स्टडी के मुताबिक ब्लैक पेपर ऑयल में एंटीवायरल, एंटीमाइक्रोबॉयल और एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज पाई जाती है, जो त्वचा को नुकसान पहुंचाने वाले हार्मफुल बैक्टीरिया से लड़ने में मददगार होती है. ये बंद पोर्स को खोलता है और उसमें जमा एक्स्ट्रा ऑयल और बैक्टीरियल इंप्योरिटीज को बाहर निकालता है, जिससे पिंपल और एक्ने की समस्या नहीं होती.

कोलेस्ट्रॉल-काली मिर्च हाई ट्राइग्लिसराइड्स को कम करने और कुल कोलेस्ट्रॉल लेवल में सुधार करने में मदद करता है.

गठिया के दर्द को करे दूर-ये गठिया की स्थिति में भी सुधार करता है. ब्लैक पेपर ऑयल में एंटी अर्थराइटिस प्रॉपर्टीज पाई जाती है, जिसकी वजह से ब्लड सरकुलेशन को बढ़ावा मिलता है और जोड़ों से दर्द से राहत पाने में मदद मिलती है. इसका इस्तेमाल शरीर से यूरिक एसिड जैसे टॉक्सिंस को बाहर निकाल सकता है.

 यह भी पढ़ें: Health Tips: अचानक होने लगे चिड़चिड़ापन तो समझिए इस मौसमी बीमारी के शिकार हैं आप, हर मौसम पड़ेगा भारी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Side Effects Of Drinking Tea: रोज सुबह चाय पीने के होते हैं भयंकर नुकसान, जान लें
रोज सुबह चाय पीने के होते हैं भयंकर नुकसान, जान लें
UTI in Women: महिलाओं में बार-बार क्यों होता है UTI, जानें किन बातों का रखें ख्याल?
महिलाओं में बार-बार क्यों होता है UTI, जानें किन बातों का रखें ख्याल?
Global Anxiety Statistics: एंग्जायटी लेवल 3 क्या है, भारत-पाकिस्तान समेत दुनिया में कितने लोग परेशान?
एंग्जायटी लेवल 3 क्या है, भारत-पाकिस्तान समेत दुनिया में कितने लोग परेशान?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget