एक्सप्लोरर

Black Grapes VS Green Grapes: काले अंगूर या हरे अंगूर? सेहत के लिए कौन सा अंगूर ज्यादा फायदेमंद और क्यों? यहां जानें

हरे अंगूर के फायदों से तो अधिकतर लोग वाकिफ होते हैं, मगर क्या आपने कभी काले अंगूर के फायदों पर गौर किया है? आज हम आपको इन दोनों अंगूर के फायदों के बारे में बताएंगे.

Black Grapes VS Green Grapes: अंगूर एक ऐसा फल है, जो सभी उम्र के लोगों को बहुत पंसद आता है. ये फल न केवल टेस्टी होता है, बल्कि विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट जैसे जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर भी होता है. हरे अंगूर के फायदों से तो अधिकतर लोग वाकिफ होते हैं, मगर क्या आपने कभी काले अंगूर के फायदों पर गौर किया है? बहुत से लोग इसको लेकर कन्फ्यूज हो जाते हैं कि हरा अंगूर सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद है या काला अंगूर. आज हम आपको इन दोनों अंगूर के फायदों के बारे में बताएंगे और यह भी बताएंगे कि कौन सा अंगूर सेहत को ज्यादा फायदा पहुंचाएगा.

काले अंगूर

काले अंगूर को कॉनकॉर्ड अंगूर के नाम से भी जाना जाता है. ये स्वाद में काफी मीठे होते हैं. इनका इस्तेमाल आमतौर पर जैम, अंगूर का रस और वाइन बनाने के लिए किया जाता है. कॉनकॉर्ड अंगूर एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जिसमें रेस्वेराट्रोल भी शामिल है. रेस्वेराट्रोल अपने एंटी-कैंसर और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए जाना जाता है. कहा यह भी जाता है कि रेस्वेराट्रोल दिल की बीमारी के खतरे को कम करके दिल को हेल्दी रखने में मदद करता है. 

कॉनकॉर्ड अंगूर विटामिन C, विटामिन K और फाइबर का अच्छा सोर्स माने जाते हैं. इनमें कैलोरी की मात्रा भी कम होती है. यही वजह है कि काले अंगूर वजन घटाने की कोशिश में जुटे लोगों के लिए फायदेमंद है. इसके अलावा, काले अंगूर में नेचुरल शुगर होता है, जिसे फ्रुक्टोज कहा जाता है. ये शुगर डायबिटीज के मरीजों में शुगर स्पाइक का कारण नहीं बनता और शरीर को ऊर्जा भी प्रदान करता है. 

हरे अंगूर

हरे अंगूर का इस्तेमाल आमतौर पर अंगूर का रस, वाइन और किशमिश बनाने के लिए किया जाता है. इनमें विटामिन C और विटामिन K के साथ-साथ फाइबर और पोटेशियम भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. सिर्फ इतना ही नहीं हरे अंगूर फ्लेवोनोइड्स सहित कई एंटीऑक्सिडेंट के भी एक अच्छा सोर्स हैं. ये एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-कैंसर गुणों के लिए जाने जाते हैं. हरे अंगूर में कैलोरी की मात्रा भी कम होती है और तो और इनमें ग्लूकोज और फ्रुक्टोज जैसे नेचुरल शुगर भी मौजूद होते हैं, जो शरीर को एनर्जी देते हैं. हरे अंगूर में कैटेचिन नाम का एक कंपाउंड भी होता है, जिसके बारे में कहा जाता है कि ये दिल की बीमारी के खतरे को कम करने में मददगार है. 

कौन सा अंगूर ज्यादा बेहतर?

वैसे तो काले अंगूर और हरे अंगूर दोनों ही स्वस्थ के लिए फायदेमंद होते हैं. हालांकि अगर आप कैलोरी इनटेक पर ध्यान दे रहे हैं तो आपको हरे अंगूर खाने चाहिए. कुल मिलाकर देखा जाए तो दोनों ही अंगूर सेहत के लिए लाभकारी हैं. ये आप पर निर्भर करता है कि आप किस अंगूर को खाना पसंद करते हैं. अगर आप चाहें तो दोनों अंगूर को अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Bone Cancer: अगर हड्डियों में महसूस हो रही हैं ये दिक्कतें, तो तुरंत हो जाएं अलर्ट... हो सकता है बोन कैंसर!

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या नॉर्मल तेल से अच्छे होते हैं नारियल और एवोकाडो ऑयल, जानें सेहत के लिए क्या अच्छा?
क्या नॉर्मल तेल से अच्छे होते हैं नारियल और एवोकाडो ऑयल, जानें सेहत के लिए क्या अच्छा?
Abhijeet Dipke Health: बार-बार बीमार क्यों हो रहे अभिजीत दीपके, टाइफाइड के बाद क्या रखें ध्यान?
बार-बार बीमार क्यों हो रहे अभिजीत दीपके, टाइफाइड के बाद क्या रखें ध्यान?
 Causes Of Lungs Cancer: हफ्तों पुरानी खांसी और बलगम में खून? जानें फेफड़ों के कैंसर के शुरुआती लक्षण
हफ्तों पुरानी खांसी और बलगम में खून? जानें फेफड़ों के कैंसर के शुरुआती लक्षण
रोज-रोज शुरू हो जाता है सिरदर्द, ये आदतें हो सकती हैं वजह
रोज-रोज शुरू हो जाता है सिरदर्द, ये आदतें हो सकती हैं वजह

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget