एक्सप्लोरर

Face Pack: हेल्थ ही नहीं स्किन के लिए भी बहुत ही फायदेमंद है काला चना, जानें इसके सुपर इफेक्टिव फेस पैक

Face Pack: बहुत से लोग खूबसूरती निखारने के लिए केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. स्किन को नैचुरल तरीके से सुंदर बनाने के लिए ट्राई करें काले चने का फेस पैक.

Skin Care Tips: सभी लोग बेदाग और चमकदार स्किन चाहते हैं, लेकिन इसके लिए बेहद जरूरी है कि आपकी डाइट अच्छी हो और खाने में सभी पोषक तत्व मौजूद हों. अपनी खूबसूरती को निखारने के लिए बहुत से लोग मार्केट में मिलने वाले उत्पादों का इस्तेमाल करते हैं. जरूरी नहीं कि ये प्रोक्ट्स सभी की स्किन के लिए लाभदायक साबित हों. कई लोग ऐसे भी हैं जो अपनी स्किन को नैचुरल तरीके से सुंदर और स्वस्थ बनाने के लिए प्राकृतिक तत्वों का उपयोग करते हैं और इन्हीं प्राकृतिक तत्वों में से एक काले चने भी हैं.
 
काला चना हमारी स्किन को नैचुरली हेल्दी और खूबसूरत बनाते हैं. काले चने हमारी सेहत के लिए तो लाभदायक है ही लेकिन यह हमारी ऊपरी परत के लिए काफी फायदेमंद है. आइए आपको बताते हैं काले चने के फेस पैक को किस तरह तैयार करना हैं और कैसे इसका इस्तेमाल करना हैं.  
 
काला चना और हल्दी फेस पैक
काला चना और हल्दी का फेस पैक तैयार करने के लिए सबसे पहले आपको एक बड़ा चम्मच काले चने को रात में पानी में भिगों कर रखना होगा और सुबह पानी निथार कर मिक्सी में इसे पीस लें. इसके बाद तैयार हुए पेस्ट में आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, दो बूंद नींबू का रस और कुछ बूंदें गुलाब जल की मिलाएं और अपने चेहरे पर लगाएं. इस फेस पैक के पूरी तरह सूखने पर इसे पानी से धो लें. 
 
काला चना और शहद फेस पैक
काला चना और शहद फेस पैक के लिए आपको सामग्री में 2 टेबलस्पून काला चना, 1 टेबलस्पून शहद और 4 बूंद नींबू रस लेना हैं. चने को रातभर भिगोकर रखें और सुबह पानी से निथार कर इसे पीस लें. पीसे हुए चने में शहद और नींबू का रस मिलाएं और अपने फेस पर लगाएं. लगभग 15 से 20 मिनट बाद इसे साफ पानी से धो लें. इस फेस पैक को वीक में एक बार ज़रूर लगाएं. 
 
काला चना और नीम फेस पैक
काला चना और नीम फेस पैक को तैयार करने के लिए सबसे पहले 1 टेबलस्पून चना पाउडर, 1 टेबलस्पून नीम पाउडर और 1 टेबलस्पून दही को लेकर एक बाउल में मिलाएं, इसमें कुछ बूंदें गुलाबजल की भी मिलाएं और अच्छे से इसका पेस्ट तैयार करें. तैयार पेस्ट को हल्के हाथों से चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद इसे धो लें. हफ्ते में एक बार इस पैक का इस्तेमाल करने पर कुछ ही दिनों में फर्क दिखाई देने लगेगा. 
 
काला चना और चंदन फेस पैक
इस फेस पैक को तैयार करने के लिए सामग्री में 1 बड़ा चम्मच काले चने का पेस्ट, 1 छोटा चम्मच चंदन पाउडर, एक छोटा चम्मच मुल्तानी मिट्टी, आधा छोटा चम्मच टमाटर का रस, और छोटे आधे चम्मच से भी कम हल्दी पाउडर के साथ एलोवेरा जेल लें. अब एलोवेरा जेल को छोड़कर सभी सामग्री को एक बाउल में मिलाकर पेस्ट तैयार करें और इस पेस्ट को फेस पर लगाएं. 10 से 15 मिनट बाद चेहरे को साफ कर लें और एलोवेरा जेल से मसाज करें.
 
ये भी पढ़ें 
 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
IIT Indore Oral Cancer: अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
Issue of Make Up Weekend Sleep: वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget