एक्सप्लोरर

Iron Rich Food: आयरन की कमी को दूर करने के लिए इन प्राकृतिक चीजों का करें सेवन

Iron Rich Diet: शरीर में आयरन की कमी होने पर इन 10 प्राकृतिक खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें. खून बढ़ाने, हीमोग्लोबिन बढ़ाने और एनीमिया दूर करने में मिलेगी मदद.

Iron For Health: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आयरन (Iron for Health) एक जरूरी पोषक तत्व है. आयरन की कमी से आपकी हेल्थ पर काफी बुरा असर पड़ सकता है. इम्यूनिटी को मजबूत (Immunity Strong) बनाने के लिए शरीर में विटामिन्स (Vitamins) और मिनरल्स (Mineral) की कमी नहीं होनी चाहिए. शरीर में आयरन की कमी होने से लाल रक्त कोशिकाएं (Red Blood Cells) यानी आरबीसी (RBC) कम होने लगती हैं. आयरन में हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) पाया जाता है, जिससे रेड ब्लड सेल्स बनती हैं. शरीर में आयरन कम होने पर कमजोरी रहती है और इम्यूनिटी (Immunity) भी प्रभावित होती है. हालांकि आप अपने खान-पान और प्राकृतिक चीजों (Natural Source of Iron) से आयरन की कमी पूरा कर सकते हैं. जानते हैं आयरन की कमी के लक्षण और बचाव क्या हैं आयरन की कमी होने पर आपको क्या खाना चाहिए. 

Iron Rich Food: आयरन की कमी को दूर करने के लिए इन प्राकृतिक चीजों का करें सेवन

आयरन के प्राकृतिक स्रोत (Natural Food Source of Iron)

1- अनार- आयरन की कमी को दूर करने के लिए अनार भी अच्छा है. अनार का जूस पीने से एनीमिया जैसी बीमारियों से छुटकारा मिलता है.
 
2- तुलसी- तुलसी की पत्तियों से खून की कमी को कम किया जा सकता है. नियमित रूप से तुलसी की पत्तियां खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है.

3- अंडा- अंडे में प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स, आयरन और कैल्शियम पाया जाता है. इसके अलावा अंडे में विटामिन डी भी होता है. अंडा में आयरन भी भरपूर होता है.

Iron Rich Food: आयरन की कमी को दूर करने के लिए इन प्राकृतिक चीजों का करें सेवन

4- चुकंदर- शरीर में आयरन की कमी को दूर करने का सबसे अच्छा स्रोत चुकंदर है. चुकंदर खाने से हीमोग्लोबिन बढ़ता है. खून की कमी होने पर चुकंदर खाने की सलाह दी जाती है.
 
5- पालक- पालक में भी भरपूर आयरन होता है. हीमोग्लोबिन की कमी होने पर आप डाइट में पालक जरूर शामिल करें. पालक में कैल्शियम, सोडियम, खनिज लवण, क्लोरीन, फास्फोरस और प्रोटीन जैसे तत्व होते हैं. 

6- अमरूद- आयरन और विटामिन सी की कमी के लिए आप डाइट में अमरूद भी शामिल कर सकते हैं. कोशिश करें अमरूद अच्छी तरह से पका हुआ हो.
 
7- दालें और अनाज- साबुत अनाज और भरपूर मात्रा में दालें खाने से भी आयरन की कमी को पूरा किया जा सकता है. इससे हीमोग्लोबिन के स्तर बढ़ाने में मदद मिलती है. 

Iron Rich Food: आयरन की कमी को दूर करने के लिए इन प्राकृतिक चीजों का करें सेवन

8- फल और सब्जियां- हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए आप हरी सब्जियां अपनी डाइट में जरूर शामिल करें. हरी सब्जियों में आयरन काफी मात्रा में होता है. आप लाल रंग के फलों को भी डाइट में शामिल करें. 

9- रेड मीट- आयरन की कमी को दूर करने और हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आप खाने में रेड मीट शामिल कर सकते हैं. इसमें विटामिन-ए और डी, जिंक, आयरन और पोटैशियम काफी होता है. 

10- नट्स और ड्राई फ्रूट्स- आयरन की कमी को दूर करने के लिए आपको डाइट में मेवा शामिल करने चाहिए. आप खजूर, अखरोट, बादाम और किशमिश जैसे सूखे मेवों खा सकते हैं. सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश और उसका पानी पीने से आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Vitamin D Food: दिनभर शरीर में दर्द और थकान रहती है, हो सकती है विटामिन डी की कमी, इन खाद्य पदार्थों से पूरा करें कमी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूध जलेबी खाने से फायदा या नुकसान, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
दूध जलेबी खाने से फायदा या नुकसान, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
GLP-1 Drugs Obesity Treatment: GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget